• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

मस्तिष्क को गंभीर क्षति पहुंचाने वाले कारकों का चल गया पता, इस आदत से सबसे ज्यादा खतरा

NBTV24 by NBTV24
April 11, 2024
in लाइफस्टाइल, सामान्य
0
मस्तिष्क को गंभीर क्षति पहुंचाने वाले कारकों का चल गया पता, इस आदत से सबसे ज्यादा खतरा
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : मस्तिष्क से संबंधित कई तरह की बीमारियों का खतरा वैश्विक स्तर पर बढ़ता देखा जा रहा है। लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी के अलावा कई प्रकार के पर्यावरणीय कारक भी इसके जिम्मेदार माने जाते रहे हैं। मस्तिष्क पूरे शरीर का मास्टरमाइंड है, ऐसे में इसमें होने वाली किसी भी तरह की दिक्कत का असर संपूर्ण स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाला हो सकता है।

मस्तिष्क में होने वाली बीमारियां कई प्रकार की हो सकती हैं, ब्रेन ट्यूमर और डिमेंशिया-अल्जाइमर की समस्या को गंभीर समस्याकारक माना जाता है। कई प्रकार के जोखिम कारक मस्तिष्क की बीमारियों को बढ़ाने वाले हो सकते हैं।

ब्रेन की बढ़ती समस्याओं के क्या कारण हो सकते हैं? इस बारे में नेचर कम्युनिकेशंस जर्नल में प्रकाशित अध्ययन में शोधकर्ताओं ने विस्तृत जानकारी साझा की है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया, उम्र के साथ ब्रेन की दिक्कतें तो बढ़ती ही हैं, इसके अलावा कुछ प्रकार के पर्यावरणीय कारकों के चलते भी मस्तिष्क से संबंधित रोगों का खतरा हो सकता है। इसके लिए जिन कारकों के जिम्मेदार माना गया है उनमें डायबिटीज, शराब का सेवन और प्रदूषण का बढ़ता स्तर प्रमुख है।

बढ़ रहा है डिमेंशिया का खतरा

अध्ययनकर्ताओं ने बताया, डिमेंशिया का खतरा कुछ दशकों पहले तक 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में देखा जाता था, हालांकि समय के साथ 50 की आयु वाले लोगों को भी इसका शिकार पाया जा रहा है। डिमेंशिया में सोचने, याददाश्त की शक्ति कमजोर होने के अलावा व्यक्तित्व और मूड में भी बदलाव आने लगता है।

जिन लोगों में डायबिटीज का खतरा रहा है, अल्कोहल का सेवन करते हैं या फिर प्रदूषण वाली जगहों पर रहते हैं उनमें मस्तिष्क से संबंधित विकारों को अधिक देखा जाता रहा है।

मस्तिष्क विकारों के लिए 15 कारकों को पाया गया जिम्मेदार

दुनियाभर में बढ़ते डिमेंशिया के खतरे और इसके कारकों को समझने के लिए शोधकर्ताओं ने अध्ययन किया। इसमें 15 प्रमुख कारकों के बारे में पता चलता है जिससे न सिर्फ मस्तिष्क को क्षति पहुंचती है साथ ही न्यूरोलॉजिकल विकारों का भी खतरा बढ़ जाता है।

अध्ययनकर्ताओं ने बताया कि अगर लाइफस्टाइल में बदलाव कर लिया जाए तो मस्तिष्क से संबंधित विकारों के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है। जिन जोखिम कारकों को मस्तिष्क की समस्याओं के लिए जिम्मेदार पाया गया है उनमें ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज, वजन की समस्या, शराब और धूम्रपान, डिप्रेसिव मूड, इंफ्लामेशन, प्रदूषण, सुनने की समस्या, नींद विकार, शरीरिक सक्रियता की कमी को प्रमुख माना गया है।

डायबिटीज की समस्या भी बढ़ा देती है खतरा

इसके अलावा अध्ययनकर्ताओं ने बताया कि जिन लोगों को डायबिटीज की दिक्कत है उनमें भी मस्तिष्क की समस्याओं विशेषतौर पर अल्जाइमर रोग और डिमेंशिया होने का जोखिम अधिक हो सकता है। अध्ययनों में पाया गया है कि बढ़े हुए शुगर का लेवल मस्तिष्क के उस हिस्से को क्षति पहुंचाने लगता है जो याददाश्त के लिए आवश्यक मानी जाती है।

कभी-कभी, अग्न्याशय से एमाइलिन नामक हार्मोन का अत्यधिक स्राव भी न्यूरॉन्स पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं जिसके कारण भी मस्तिष्क से संबंधित विकारों का जोखिम बढ़ जाता है।

लाइफस्टाइल में सुधार करना जरूरी

अध्ययनकर्ता बताते हैं- मस्तिष्क को स्वस्थ रखने और डिमेंशिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिए लाइफस्टाइल में सुधार करना जरूरी है। इसके लिए सबसे आवश्यक है कि आप शराब का सेवन कम कर दें। अल्कोहल के कारण न्यूरोडीजेनेरेशन का खतरा बढ़ जाता है। शराब पीने से मस्तिष्क के विभिन्न हिस्सों के बीच संकेतों को संचारित करने वाले फ्ल्यूड की मात्रा में भी कमी आ जाती है। शराब के सेवन से दूरी बनाने के अलावा प्रदूषकों से बचाव करना, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखना भी मस्तिष्क की सेहत को ठीक रखने के लिए बहुत जरूरी है।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsWhile people are celebrating the birth of their beloved Kanhaनई दिल्लीमस्तिष्क को गंभीर क्षति पहुंचाने वाले कारकों का चल गया पता
Previous Post

उपवास के दौरान दिनभर रहेंगे ऊर्जावान, नवरात्रि में रोजाना करें इन योगासनों का अभ्यास

Next Post

डिजिटल पेमेंट के मामले में अमेरिका से कई गुना आगे है भारत, विदेश मंत्री जयशंकर ने बतायी अपनी राय…

Related Posts

रेल मंडल में बड़ा हादसा सिग्नल ओवरशूट के बाद मालगाड़ी के 9 डिब्बे पटरी से उतरे…
सामान्य

रेल मंडल में बड़ा हादसा सिग्नल ओवरशूट के बाद मालगाड़ी के 9 डिब्बे पटरी से उतरे…

March 5, 2026
जगन्नाथ मंदिर का रहस्यमय रिवाज आज 4 घंटे नहीं होंगे दर्शन, इसके लिए बंद रहेंगे कपाट…
सामान्य

जगन्नाथ मंदिर का रहस्यमय रिवाज आज 4 घंटे नहीं होंगे दर्शन, इसके लिए बंद रहेंगे कपाट…

March 5, 2026
आज मनाई जा रही है ‘होली भाई दूज’, जानिए यमराज का इस दिन से संबंध…
सामान्य

आज मनाई जा रही है ‘होली भाई दूज’, जानिए यमराज का इस दिन से संबंध…

March 5, 2026
चैत्र का महीना हुआ शुरू, अगले एक महीने न खाएं ये चीजें, जानिए आपके भले की कुछ जरूरी बातें…
सामान्य

चैत्र का महीना हुआ शुरू, अगले एक महीने न खाएं ये चीजें, जानिए आपके भले की कुछ जरूरी बातें…

March 5, 2026
आज 5 मार्च को चांदी में 5 हजार से ज्यादा की उछाल, सोना भी चमका पढ़े आज के ताजा भाव…
सामान्य

आज 5 मार्च को चांदी में 5 हजार से ज्यादा की उछाल, सोना भी चमका पढ़े आज के ताजा भाव…

March 5, 2026
सीएम निवास में होली के रंगों की बौछार मुख्यमंत्री सायं ने अधिकारियों-कर्मचारियों संग खेली होली…
सामान्य

सीएम निवास में होली के रंगों की बौछार मुख्यमंत्री सायं ने अधिकारियों-कर्मचारियों संग खेली होली…

March 5, 2026
Next Post
डिजिटल पेमेंट के मामले में अमेरिका से कई गुना आगे है भारत, विदेश मंत्री जयशंकर ने बतायी अपनी राय…

डिजिटल पेमेंट के मामले में अमेरिका से कई गुना आगे है भारत, विदेश मंत्री जयशंकर ने बतायी अपनी राय…

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने संभाला पदभार, सीएम विष्णुदेव साय रहे मौजूद…

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने संभाला पदभार, सीएम विष्णुदेव साय रहे मौजूद…

March 5, 2026
बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

March 5, 2026
रेल मंडल में बड़ा हादसा सिग्नल ओवरशूट के बाद मालगाड़ी के 9 डिब्बे पटरी से उतरे…

रेल मंडल में बड़ा हादसा सिग्नल ओवरशूट के बाद मालगाड़ी के 9 डिब्बे पटरी से उतरे…

March 5, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने संभाला पदभार, सीएम विष्णुदेव साय रहे मौजूद…

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने संभाला पदभार, सीएम विष्णुदेव साय रहे मौजूद…

March 5, 2026
बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

March 5, 2026
राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने संभाला पदभार, सीएम विष्णुदेव साय रहे मौजूद…
छत्तीसगढ़

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने संभाला पदभार, सीएम विष्णुदेव साय रहे मौजूद…

by NBTV24
March 5, 2026
0

छत्तीसगढ़ :– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नवा रायपुर स्थित नीति भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां छत्तीसगढ़ राज्य नीति...

Read more
बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

March 5, 2026
रेल मंडल में बड़ा हादसा सिग्नल ओवरशूट के बाद मालगाड़ी के 9 डिब्बे पटरी से उतरे…

रेल मंडल में बड़ा हादसा सिग्नल ओवरशूट के बाद मालगाड़ी के 9 डिब्बे पटरी से उतरे…

March 5, 2026
प्रदेश में चला साइलेंट ऑपरेशन लोटस चुनाव के वक्त ही बन गई थी नीतीश को हटाने की रणनीति, सवालों के घेरे में BJP…

प्रदेश में चला साइलेंट ऑपरेशन लोटस चुनाव के वक्त ही बन गई थी नीतीश को हटाने की रणनीति, सवालों के घेरे में BJP…

March 5, 2026
नीतीश कुमार ने भरा राज्यसभा नामांकन नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज…

नीतीश कुमार ने भरा राज्यसभा नामांकन नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज…

March 5, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com