*मध्यप्रदेश:-* भारत में करोड़ों घरों में गैस सिलेंडर का इस्तेमाल होता है, हाल ही में सरकार की तरफ से इसकी कीमतों में भी कटौती की गई है.गैस सिलेंडर को लेकर आमतौर पर ज्यादातर लोग लापरवाह रहते हैं, उन्हें पता नहीं होता है इसे कैसे रखना है और क्या सावधानी बरतनी होती हैं.गैस सिलेंडर में जब आग लग जाती है तो कई लोग पैनिक हो जाते हैं और ऐसे में कोई गलत कदम उठा लेते हैं.सिलेंडर पर लगी आग को किसी सूखे कपड़े से बुझाने की कोशिश बिल्कुल न करें, क्योंकि ऐसा करने से कपड़े पर भी आग लग सकती है. ऐसे में गीला कंबल या बेडशीट का इस्तेमाल कर सकते हैं.सिलेंडर की आग बुझाने के लिए आप खाली बाल्टी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. तुरंत खाली बाल्टी को सिलेंडर के ऊपर रख दें, इससे आग बुझ जाएगी. इसके बाद तुरंत रेग्युलेटर बंद कर दें.क्योंकि गैस और आग के बीच में हमेशा थोड़ा गैप होता है, ऐसे में आप सावधान बरतते हुए अपनी उंगली से भी गैस की सप्लाई रोक कर सकते हैं और रेग्युलेटर बंद कर सकते हैं.













