• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home टेक्नोलॉजी

स्किन से लेकर उंगलियों तक, बताती हैं आपके दिल का हाल, जानिए त्वचा पर दिखने वाले हृदय रोगों के संकेत

NBTV24 by NBTV24
February 3, 2024
in टेक्नोलॉजी, लाइफस्टाइल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। इंसान की शारीरिक संरचना ऐसी है कि किसी भी गंभीर रोग के लक्षण इसमें नजर आने लगते हैं। इसी क्रम में चिकित्सकीय जांच से पहले ही आपकी त्वचा और नाखून ये संकेत देते हैं कि आप हृदय रोग से पीड़ित हो सकते हैं। हालांकि अधिकांश लोग या तो इन संकेतों के विषय में जानते नहीं हैं या फिर इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं। ये दोनों ही स्थितियां गंभीर हो सकती हैं। हाल ही में अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी एसोसिएशन ने ऐसे संकेतों के बारे में बताया है, जो हृदय रोगों की ओर इशारा करते हैं। चलिए जानते हैं क्या हैं ये..

  1. पैरों और तलवों में सूजन
    इस रोग का संकेत : हृदय ठीक से काम नहीं कर रहा है।

चिकित्सकीय नाम : एडेमा

पैरों, पैरों के निचले हिस्से या फिर तलवों में सूजन इस ओर इशारा करती है कि आपका हृदय ठीक से काम नहीं कर रहा है। हृदय रोग के कारण पैरों या तलवों में तरल पदार्थ जमा हो जाता है। जैसे-जैसे ये बढ़ता है, सूजन भी बढ़ती जाती है। कई बार यह कमर तक भी फैल जाती है।

  1. त्वचा का नीला या बैंगनी होना
    इस रोग का संकेत : रक्त वाहिका में रुकावट है।

चिकित्सकीय नाम : सायनोसिस

कई बार ठंड के कारण आपकी त्वचा नीली या बैंगनी होने लगती है। लेकिन अगर सामान्य तापमान में भी त्वचा का रंग नीला या बैंगनी हो रहा है तो यह इस बात का संकेत है कि आपके रक्त को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही है। अगर आप समय पर इसपर ध्यान नहीं देंगे तो ऑक्सीजन की कमी के कारण त्वचा और अंतर्निहित ऊतक मर जाते हैं। जब आपकी एक या अधिक रक्त वाहिकाएं अवरुद्ध होती हैं तो इसे ब्लू टो सिंड्रोम भी कहा जाता है।

  1. त्वचा पर नीला या बैंगनी जाल पैटर्न
    इस रोग का संकेत : आपकी धमनियां अवरुद्ध हैं।

चिकित्सकीय नाम : लिवेडो रेटिकुलरिस

कई लोगों के हाथ या पैरों पर नीला या बैंगनी जाल पैटर्न नजर आता है, जिसमें धमनियां उभरी हुई नजर आती हैं। इसका अर्थ ये है कि आपकी धमनियां अवरुद्ध हैं। इसी के साथ यह कोलेस्ट्रॉल एम्बोलिजेशन सिंड्रोम नामक बीमारी का संकेत भी हो सकता है। ये स्थिति भी तब होती है, जब छोटी धमनियां अवरुद्ध हो जाती हैं। रुकावट के कारण ऊतक और अंग क्षतिग्रस्त हो सकते हैं। इस स्थिति में आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

  1. त्वचा पर पीला-नारंगी उभार
    इस रोग का संकेत : कोलेस्ट्रॉल स्तर ज्यादा है।

चिकित्सकीय नाम : जैंथिलास्मा, जैंथोमा

कई लोगों की पलकों पर, आंखों के नीचे या कोने पर पीला-नारंगी उभार नजर आता है। कई बार हथेलियों या पैरों पर भी पीला-नारंगी उभार नजर आता है। ऐसी स्थिति तब होती है, जब आपकी त्वचा के नीचे कोलेस्ट्रॉल जमा होने लगता है। हालांकि ये जमाव दर्द रहित होता है, लेकिन साफ नजर आता है। यह बैड कोलेस्ट्रॉल होता है, जो हृदय संबंधी रोगों का कारण बन सकता है।

  1. त्वचा पर उभरे हुए चकत्ते या फुंसियां नजर आना
    इस रोग का संकेत : कोलेस्ट्रॉल या डायबिटीज का खतरा है।

चिकित्सकीय नाम : इरप्टिव जेन्थोमा

त्वचा पर कई बार चकत्ते, फुंसियां या उभार नजर आने लगते हैं। दरअसल, ये उभार रक्त में ट्राइग्लिसराइड्स कोलेस्ट्रॉल के अत्यधिक उच्च स्तर के कारण होते हैं। इसका मतलब ये है कि आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल जमा हो रहा है। यह डायबिटीज की ओर भी इशारा करता है। ये दोनों ही स्थितियां हार्ट रोगों को ट्रिगर करने का काम करती हैं।

  1. नाखून नीचे की ओर झुकना, उंगलियों के सिरों पर सूजन
    इस रोग का संकेत :हृदय संक्रमण, फेफड़ों की समस्या

चिकित्सकीय नाम : क्लबिंग

अगर आपके हाथों की अंगुलियों के सिरों पर सूजन आ रही है या नाखून नीचे की ओर झुकने लगे हैं तो ये एक नहीं तीन गंभीर बीमारियों की ओर इशारा करती हैं। हो सकता है आपका हृदय संक्रमित हो या फिर आप किसी अन्य हृदय रोग से पीड़ित हों। कई बार ये फेफड़ों की समस्या की ओर भी इशारा करता है। आमतौर पर लोग सोचते हैं कि अंगुलियों और नाखूनों में ये परिवर्तन बढ़ती उम्र के कारण होता है, लेकिन वास्तव में यह गंभीर स्थिति है, जिसपर समय पर ध्यान देना चाहिए।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsनई दिल्लीबताती हैं आपके दिल का हालस्किन से लेकर उंगलियों तक
Previous Post

आज ग्रहों की फेरबदल से बनेगा महायोग, इन राशियों पर रहेगी शनिदेव की कृपा, पढ़िए सभी का राशिफल

Next Post

यशस्वी जायसवाल का दोहरा शतक, ऐसा करने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय बने…

Next Post

यशस्वी जायसवाल का दोहरा शतक, ऐसा करने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय बने…

Recent News

छत्तीसगढ़ में बिजली कटौती खत्म, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ग्रामीणों के लिए नई ऊर्जा योजना की शुरुआत की

छत्तीसगढ़ में बिजली कटौती खत्म, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ग्रामीणों के लिए नई ऊर्जा योजना की शुरुआत की

December 12, 2025
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को बड़ा झटका — छह नक्सली ढेर, भारी जवानो की तैनाती

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को बड़ा झटका — छह नक्सली ढेर, भारी जवानो की तैनाती

December 12, 2025
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जारी की ‘Chhattisgarh Energy Transition’ रिपोर्ट — राज्य को ऊर्जा-सक्षम बनाने की रणनीति का विस्तृत नक्शा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जारी की ‘Chhattisgarh Energy Transition’ रिपोर्ट — राज्य को ऊर्जा-सक्षम बनाने की रणनीति का विस्तृत नक्शा

December 12, 2025
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कवर्धा को दी बड़ी सौगात — 306 करोड़ के मेडिकल कॉलेज का किया भूमिपूजन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कवर्धा को दी बड़ी सौगात — 306 करोड़ के मेडिकल कॉलेज का किया भूमिपूजन

December 12, 2025

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

छत्तीसगढ़ में बिजली कटौती खत्म, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ग्रामीणों के लिए नई ऊर्जा योजना की शुरुआत की

छत्तीसगढ़ में बिजली कटौती खत्म, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ग्रामीणों के लिए नई ऊर्जा योजना की शुरुआत की

December 12, 2025
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को बड़ा झटका — छह नक्सली ढेर, भारी जवानो की तैनाती

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को बड़ा झटका — छह नक्सली ढेर, भारी जवानो की तैनाती

December 12, 2025
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com