*भोपाल:-* राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड, एसएलपीआरबी असम ने असम पुलिस परीक्षा 2023 के माध्यम से अलग- अलग पदों की भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसमें पुलिस, डीजीसीडी और एपीआरओ में सब-इंस्पेक्टर, कांस्टेबल, सहायक उप नियंत्रक और अन्य पदों पर कुल 5,563 पदों पर भर्ती किया जाएगा।बता दें कि आधिकारिक नोटिफिशन के मुताबिक, एसएलपीआरबी असम पुलिस परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 15 अक्टूबर से शुरू हो गई है जो कि 01 नवंबर को खत्म होगी। इसमें सभी उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। जो उम्मीदवार इन सभी परीक्षा में क्वालिफाई होंगे उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन राउंड के लिए बुलाया जाएगा।*रजिस्ट्रेशन और आवेदन की तारीख*परीक्षा आयोजित करने वाले प्राधिकारी ने 07 अक्टूबर, 2023 को आधिकारिक एसएलपीआरबी असम पुलिस अधिसूचना जारी की है जिसमें सभी जरूरी तारीखों और अन्य डिटेल दी गई। असम पुलिस भर्ती 2023 के लिए जरूरी तारीख नीचे दी गई है। आप आधिकारिक वेबसाइट से आधिकारिक असम पुलिस नोटिफिकेशन 2023 पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं।