हैदराबाद: भारत में ट्रेन के जरिए रोजाना करोड़ों लोग सफर करते हैं. ट्रेन का सफर आरामदायक और सुविधाजनक होता है, इसलिए ज्यादातर लोग ट्रेन को चुनते हैं और रिजर्वेशन कराते हैं. टिकट बुक को लेकर भारतीय रेलवे ने कुछ नियम बनाएं हैं. इसी बीच हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर चार लोगों ने एक साथ टिकट बुक कराई है और उसमें से 3 लोगों की टिकट कंफर्म हो गई है, जबकि एक व्यक्ति की टिकट कंफर्म नहीं हुई है, तो उक्त व्यक्ति अपनी यात्रा कैसे कर सकता है.बिना कंफर्म टिकट के यात्री कर सकता है यात्राबता दें कि अगर चार लोगों की टिकट एक ही पीएनआर (PNR) पर बुक होती है. जिसमें से तीन यात्रियों की टिकट कंफर्म होती, लेकिन एक यात्री की टिकट कंफर्म नहीं होती है. ऐसे में आंशिक टिकट का नियम लागू होता है. इस नियम के अंतर्गत जिस यात्री की टिकट कंफर्म नहीं हुई है, उसे रद्द या कैंसिल नहीं किया जाएगा.
वो इस टिकट पर यात्रा कर सकता है, लेकिन उसे सीट नहीं मिलेगी. हालांकि ट्रेन में सफर करते समय कोई सीट खाली होती है, तो टीटी उक्त व्यक्ति को वो सीट दे सकता है.एक कंफर्म तीन वेटिंग टिकट पर यही नियम होगा लागूवहीं, अगर चार यात्रियों ने एक ही पीएनआर पर अपनी टिकट बुक कराई है और उसमें से एक यात्री की टिकट कंफर्म हुई है, जबकि तीन यात्रियों की टिकट कंफर्म नहीं हुई. ऐसे में तीनों यात्री अपनी उसी टिकट पर यात्रा कर सकते हैं. ट्रेन में आगे जहां भी सीट खाली होली टीटी तीन व्यक्तियों में से किसी को भी सीट अलॉट कर सकता है.












