नई दिल्ली:– रंगों का महापर्व होली साल 2026 में बेहद खास और थोड़ा अलग होने जा रहा है। आमतौर पर होलिका दहन के अगले ही दिन रंग वाली होली खेली जाती है, लेकिन इस साल एक दुर्लभ खगोलीय घटना (चंद्र ग्रहण) के कारण तिथियों का गणित बदल गया है। अगर आप भी कंफ्यूज हैं कि होली 3 मार्च को है या 4 मार्च को, तो यह खबर आपके लिए है।
होली कब मनाई जाएगी 2026 (Holi 2026 Date)
इस साल होलिका दहन 2 मार्च 2026 को किया जाएगा तो वहीं रंग वाली होली 4 मार्च 2026 को खेली जाएगी। 3 मार्च 2026 को चंद्र ग्रहण होने की वजह से न तो इस दिन होलिका दहन किया जाएगा और न ही होली खेली जाएगी।













