• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

कैसे फूलप्रूफ हो सकती है NEET की परीक्षा, UPSC से क्या सीख सकती है सरकार?

NBTV24 by NBTV24
June 20, 2024
in लाइफस्टाइल, सामान्य
0
नीट पेपरलीक केस में परीक्षार्थी का कबूलनामा, कहा- फूफा ने सेटिंग की बात की, पेपर देकर रात भर रटवाया
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : नीट परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी एनटीए सहित विभिन्न स्तरों पर परीक्षा कराने वाली एजेंसियों को देश के ही संघ लोक सेवा आयोग से बहुत कुछ सीखने को मिल सकता है, जो देश की सर्वोच्च परीक्षा आयोजित कराती है। परीक्षा में हर साल चार से पांच लाख परीक्षार्थी शामिल होते हैं, लेकिन इसके बाद भी आज तक इसमें किसी लीक की बात सामने नहीं आई।

देश में हर साल करोड़ों बच्चे परीक्षा देते हैं। हाईस्कूल-इंटरमीडिएट से लेकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के जरिए इन छात्रों के भविष्य का निर्धारण होता है। हर साल अनेक परीक्षाओं के पेपर लीक होने से न केवल इन छात्रों का भविष्य खराब होता है, बल्कि अयोग्य अभ्यर्थियों का चयन हो जाने से लंबी अवधि में देश की सकल उत्पादकता पर भी गहरा नकारात्मक असर पड़ता है। यही कारण है कि नीट परीक्षा में धांधली सामने आने और यूजीसी नेट की परीक्षा रद्द किए जाने के बाद पूरे देश में यह मांग उठ रही है कि इस लीक के दोषियों को कड़ा दंड दिया जाए। अब ऐसे लीकप्रूफ सिस्टम तैयार करने की आवश्यकता महसूस की जा रही है जिसे कोई भेद न सके।

नीट परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी एनटीए सहित विभिन्न स्तरों पर परीक्षा कराने वाली एजेंसियों को देश के ही संघ लोक सेवा आयोग से बहुत कुछ सीखने को मिल सकता है, जो देश की सर्वोच्च परीक्षा आयोजित कराती है। परीक्षा में हर साल चार से पांच लाख परीक्षार्थी शामिल होते हैं, लेकिन इसके बाद भी आज तक इसमें किसी लीक की बात सामने नहीं आई। इसी प्रकार सबसे बड़ी इंजीनियरिंग परीक्षा जेईई में भी किसी बड़ी धांधली की बात अब तक सामने नहीं आई है। एजेंसियों से इसमें बहुत कुछ सीखने की आवश्यकता है।

कहां होती है गड़बड़ी
छात्रों को नीट और जेईई जैसी परीक्षाओं के लिए कोचिंग कराने वाले मोहम्मद आजम ने अमर उजाला से कहा कि इन परीक्षाओं में कई स्तरों पर लीक होने की संभावना रहती है। पेपर सेट का एक स्थान पर बनना, उसकी हार्ड कॉपी देश के किसी दूसरे कोने तक किसी वाहन के द्वारा पहुंचाना, वहां किसी बैंक में इसे सुरक्षित रखना और परीक्षा होने के पहले इसे परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने में अनेक स्तरों पर मानवीय हस्तक्षेप होता है।

चूंकि इसमें ज्यादातर मामलों में निजी क्षेत्र के बेहद कम वेतन पर काम करने वाले लोग शामिल होते हैं, ऐसे में उन्हें पैसों का लालच देकर बड़ा भ्रष्टाचार करने की संभावना बनी रहती है। यदि परीक्षाओं में धांधली को कम करना है, तो मानवीय हस्तक्षेप को कम से कम करने पर विचार किया जाना चाहिए।

जिन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं आयोजित कराई जाती हैं, वहां भी परीक्षा केंद्रों के संचालकों-प्रबंधन और अध्यापकों के जरिए बड़े पैमाने पर धांधली करने की संभावना बनी रहती है। इससे बचने के लिए केवल सरकारी परीक्षा केंद्रों को सेंटर बनाने पर विचार किया जाना चाहिए।

जेईई की परीक्षा का मॉडल श्रेष्ठ
नीट की परीक्षा में बच्चे एक उत्तर पुस्तिका में सही उत्तर के गोलों पर निशान लगाते हैं। इनको चेक करके ही बच्चों को अंक दिए जाते हैं। लेकिन जेईई की परीक्षा में बच्चों की परीक्षा कंप्यूटर पर होती है। पहले से आवंटित कंप्यूटर पर परीक्षा की शुरुआत होने के बाद मुख्य परीक्षा केंद्र से प्रश्न पत्र आता है। परीक्षा का समय समाप्त होने के तुरंत बाद कंप्यूटर अपने आप लॉक हो जाता है। इसके तुरंत बाद छात्रों का डिजिटल उत्तर एजेंसी के मुख्यालय पर सुरक्षित हो जाता है। इसके बाद इसमें कोई बदलाव करना संभव नहीं रहता है।

नीट के छात्रों की परीक्षा भी इसी तरह ली जा सकती है। ज्यादा अभ्यर्थी होने पर परीक्षा को साल में दो या तीन बार आयोजित कराई जा सकती है। इससे बच्चों पर भी साल में एक ही बार अवसर मिल पाने के दबाव से बचा जा सकेगा। छात्र अपनी तैयारी के बाद अपने मनपसंद सत्र में परीक्षा दे सकते हैं। चयनित छात्रों को नए वर्ष में संबंधित कॉलेज में दाखिला दिया जा सकता है। इन उपायों को अपनाकर प्रश्न पत्रों की लीक से बहुत हद तक बचा जा सकता है।

ऊपर बैठे लोगों को मिले दंड
मो. आजम ने कहा कि किसी भी पेपर लीक के मामले में खुलासा होने पर केवल निचले स्तर के लोगों को सजा मिल पाती है, जबकि इसके असली अपराधी उच्च स्तर पर बैठे लोग होते हैं। वर्तमान नीट मामले में भी कुछ बहुत बड़े रसूखदार लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। यदि किसी जांच में दोषी पाए जाने के बाद उच्च स्तर पर बैठे लोगों को कड़ी सजा मिले तो इस तरह के भ्रष्टाचार के छात्रों को बचाया जा सकता है।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsकैसे फूलप्रूफ हो सकती है NEET की परीक्षानई दिल्लीनीट पेपरलीक केस में परीक्षार्थी का कबूलनामा
Previous Post

गर्मी और लू से 114 की मौत, बढ़ती गर्मी में चढ़ता शरीर का पारा ले सकता है आपकी जान

Next Post

ध्यान, धारणा और समाधि का योग से क्या है संबंध ?

Related Posts

विजय देवेरकोंडा और रश्मिका मांडणा ने शादी के बाद पीएम से की मुलाकात …
सामान्य

विजय देवेरकोंडा और रश्मिका मांडणा ने शादी के बाद पीएम से की मुलाकात …

February 27, 2026
2 या 3 मार्च आखिर कब है होलिका दहन जानें सबसे शुभ मुहूर्त और सही तारीख…
सामान्य

2 या 3 मार्च आखिर कब है होलिका दहन जानें सबसे शुभ मुहूर्त और सही तारीख…

February 27, 2026
SBI की धांसू स्कीम ₹1,00,000 जमा करने पर मिलेगा ₹42,524 का फिक्स ब्याज, जानें पूरी डिटेल्स यहां से…
सामान्य

SBI की धांसू स्कीम ₹1,00,000 जमा करने पर मिलेगा ₹42,524 का फिक्स ब्याज, जानें पूरी डिटेल्स यहां से…

February 27, 2026
विधानसभा प्रश्नकाल में किसान योजनाओं और गौ संरक्षण पर गरमाई बहस…
सामान्य

विधानसभा प्रश्नकाल में किसान योजनाओं और गौ संरक्षण पर गरमाई बहस…

February 27, 2026
कॉफी और दही का फेस पैक देगा इंस्टेंट ग्लो, जानिए बनाने और लगाने का ये शानदार तरीका…
सामान्य

कॉफी और दही का फेस पैक देगा इंस्टेंट ग्लो, जानिए बनाने और लगाने का ये शानदार तरीका…

February 27, 2026
प्रदेश के इन 4 जिलों में आज से लागू हुईं जमीन की नई गाइडलाइन दरें, जानें आपके जिले का हाल…
सामान्य

प्रदेश के इन 4 जिलों में आज से लागू हुईं जमीन की नई गाइडलाइन दरें, जानें आपके जिले का हाल…

February 27, 2026
Next Post
ध्यान, धारणा और समाधि का योग से क्या है संबंध ?

ध्यान, धारणा और समाधि का योग से क्या है संबंध ?

आगामी नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष द्वारा ली गई बाह्य न्यायालय के न्यायिक अधिकारियों की बैठक…

आगामी नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष द्वारा ली गई बाह्य न्यायालय के न्यायिक अधिकारियों की बैठक…

February 27, 2026
विजय देवेरकोंडा और रश्मिका मांडणा ने शादी के बाद पीएम से की मुलाकात …

विजय देवेरकोंडा और रश्मिका मांडणा ने शादी के बाद पीएम से की मुलाकात …

February 27, 2026
2 या 3 मार्च आखिर कब है होलिका दहन जानें सबसे शुभ मुहूर्त और सही तारीख…

2 या 3 मार्च आखिर कब है होलिका दहन जानें सबसे शुभ मुहूर्त और सही तारीख…

February 27, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

आगामी नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष द्वारा ली गई बाह्य न्यायालय के न्यायिक अधिकारियों की बैठक…

आगामी नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष द्वारा ली गई बाह्य न्यायालय के न्यायिक अधिकारियों की बैठक…

February 27, 2026
विजय देवेरकोंडा और रश्मिका मांडणा ने शादी के बाद पीएम से की मुलाकात …

विजय देवेरकोंडा और रश्मिका मांडणा ने शादी के बाद पीएम से की मुलाकात …

February 27, 2026
आगामी नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष द्वारा ली गई बाह्य न्यायालय के न्यायिक अधिकारियों की बैठक…
छत्तीसगढ़

आगामी नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष द्वारा ली गई बाह्य न्यायालय के न्यायिक अधिकारियों की बैठक…

by NBTV24
February 27, 2026
0

कोरबा :– राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के द्वारा 14 मार्च 2026...

Read more
विजय देवेरकोंडा और रश्मिका मांडणा ने शादी के बाद पीएम से की मुलाकात …

विजय देवेरकोंडा और रश्मिका मांडणा ने शादी के बाद पीएम से की मुलाकात …

February 27, 2026
2 या 3 मार्च आखिर कब है होलिका दहन जानें सबसे शुभ मुहूर्त और सही तारीख…

2 या 3 मार्च आखिर कब है होलिका दहन जानें सबसे शुभ मुहूर्त और सही तारीख…

February 27, 2026
सिटी गैस अवसंरचना परियोजना का शुभारंभ, सीएम विष्णु देव साय ने दिखाई हरी झंडी, घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को मिलेगी गैस…

सिटी गैस अवसंरचना परियोजना का शुभारंभ, सीएम विष्णु देव साय ने दिखाई हरी झंडी, घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को मिलेगी गैस…

February 27, 2026
अब होली से पहले किसानों को मिलेगी 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की धान के अंतर की राशि, अन्नदाताओं ने धान से तौलकर सीएम का जताया आभार…

अब होली से पहले किसानों को मिलेगी 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की धान के अंतर की राशि, अन्नदाताओं ने धान से तौलकर सीएम का जताया आभार…

February 27, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com