• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश

गर्मी से कोई हो जाए बेहोश तो बिल्कुल न करें ये गलती वरना बिगड़ सकती है सेहत, बरतें सावधानी

NBTV24 by NBTV24
May 18, 2024
in मध्यप्रदेश, लाइफस्टाइल
0
गर्मी से कोई हो जाए बेहोश तो बिल्कुल न करें ये गलती वरना बिगड़ सकती है सेहत, बरतें सावधानी
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : देश के अधिकतर राज्य इन दिनों भीषण गर्मी-लू की चपेट में हैं। बढ़ते तापमान को स्वास्थ्य विशेषज्ञ सेहत के लिए काफी हानिकारक मानते हैं। गर्मी-लू के कारण ब्लड प्रेशर लो होने के साथ, हृदय गति में परिवर्तन, बेहोशी-चक्कर आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

गर्मी और तेज धूप की चपेट में आने के कारण आपने भी कई लोगों में बेहोशी और चक्कर आने जैसे मामलों के बारे में जरूर सुना और देखा होगा। अक्सर ऐसे लोगों को समय पर सही उपचार नहीं मिल पाता है जिसके कारण सेहत के और खराब होने का खतरा हो सकता है।

भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने इन्हीं बातों को ध्यान रखते हुए हीटवेव से निपटने के लिए जरूरी दिशानिर्देश जारी किए हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा यदि आपको या किसी को धूप लगने के कारण चक्कर आ रहा है तो उन्हें कुछ प्राथमिक चिकित्सा दी जानी चाहिए, जिससे लक्षणों को बिगड़ने से बचाया जा सके। हालांकि बेहोशी की स्थिति में कुछ चीजें करने से सेहत को नुकसान भी हो सकता है। आइए इस बारे में जानते हैं।

गर्मी के कारण बेहोशी-चक्कर आने पर क्या करें?

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक्स पर किए एक पोस्ट में बताया गर्मी के कारण बेहोशी-चक्कर आने जैसी दिक्कत महसूस हो रही है तो सबसे पहले शरीर को निर्जलीकरण की समस्या से बचाने के लिए पानी पिलाएं। संभव हो तो कपड़े उतार दें और तुरंत ठंडे स्थान पर जाएं। बेहोशी-चक्कर आने के अधिकतर मामले शरीर के डिहाइड्रेट होने और शरीर का तापमान सामान्य से अधिक हो जाने के कारण होते हैं। ऐसे में इन उपायों से काफी हद तक आराम मिल सकता है।

बेहोश व्यक्ति को न पिलाएं पानी

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, ध्यान रहे बेहोश व्यक्ति कुछ भी निगलने में असमर्थ होता है, ऐसे में उसे जबरदस्ती कुछ भी खिलाने-पिलाने से बचना चाहिए। बेहोशी की स्थिति में भोजन या तरल पदार्थ पेट के बजाय फेफड़ों तक पहुंच सकते हैं, जिससे श्वसन संबंधी परेशानी बढ़ने का खतरा रहता है।

बेहोश व्यक्ति के हृदय गति और ब्लड प्रेशर की जांच करें, अगर ये बहुत बढ़ा हुआ या कम लग रहा है तो तुरंत उसे डॉक्टर के पास ले जाना चाहिए।

वायुमार्ग-सांस न होने पाए बाधित

बेहोश व्यक्ति के वायुमार्ग में कोई समस्या न आए और वो सही तरीके से सांस लेता रहे इसके लिए ठुड्डी को ऊपर उठाकर और सिर को एक तरफ थोड़ा झुका दें। सुनिश्चित करें कि बेहोश व्यक्ति अच्छी तरह से सांस ले रहा हो। यदि उसे सांस लेने में कोई दिक्कत है तो आवश्यकतानुसार सीपीआर दी जा सकती है। सामान्य उपचारों की मदद से भी यदि लक्षणों में कोई आराम नहीं मिल रहा है और व्यक्ति होश में नहीं आ रहा है तो बिना देर किए उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाएं।

गर्मियों में चक्कर आने-बेहोशी से कैसे बचें

डॉक्टर द्वारा दिए गए कुछ सुझावों का पालन करके गर्मियों में चक्कर आने-बेहोशी से बचा जा सकता है।
पर्याप्त मात्रा में पानी पीना सुनिश्चित करें। पानी से भरपूर फलों-सब्जियों का भी सेवन जरूर करें।
अत्यधिक चाय या कॉफी पीने से बचें। इनसे निर्जलीकरण का खतरा हो सकता है।
ओआरएस लेते रहें। शरीर के तरल पदार्थों को जल्दी से पूरा करने में इससे मदद मिल सकती है।
गर्मियों में नारियल पानी और नींबू पानी जैसे पेय का सेवन जरूर करते रहें।
जितना संभव हो सके सूरज के संपर्क में आने से बचें, खासकर दोपहर के दौरान।
सूती, ढीले-ढाले और हल्के कपड़े पहनें।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsगर्मी से कोई हो जाए बेहोश तो बिल्कुल न करें ये गलती वरना बिगड़ सकती है सेहतनई दिल्लीमौसम अपडेट
Previous Post

थकान और कमजोरी महसूस होने पर रोजाना करें ये योगासन, हल्का और ऊर्जावान होगा महसूस

Next Post

भीषण लू की चपेट में उत्तर भारत; राजस्थान-दिल्ली समेत इन राज्यों में प्रचंड गर्मी की अलर्ट

Related Posts

प्रदेश के किसानों को 2 मार्च को मिलेगी होली की सौगात, सीएम का बड़ा ऐलान…
मध्यप्रदेश

प्रदेश के किसानों को 2 मार्च को मिलेगी होली की सौगात, सीएम का बड़ा ऐलान…

March 1, 2026
कृषि मंत्री ने किया हैरान ’मामा’ का अनूठा संकल्प बढ़ाएगा मान, बोले- स्वागत करने आओ तो फोटो लेकर आओ…
मध्यप्रदेश

कृषि मंत्री ने किया हैरान ’मामा’ का अनूठा संकल्प बढ़ाएगा मान, बोले- स्वागत करने आओ तो फोटो लेकर आओ…

February 19, 2026
बजट में किसानों, कर्मचारियों और आम जनता के लिए खुशखबरी Tax में राहत, साथ ही इन योजनाओं पर रहेगा फोकस…
मध्यप्रदेश

बजट में किसानों, कर्मचारियों और आम जनता के लिए खुशखबरी Tax में राहत, साथ ही इन योजनाओं पर रहेगा फोकस…

February 18, 2026
रेल यात्रियों की बल्ले-बल्ले, होली पर इस लाइन के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखिए टाइम टेबल…
मध्यप्रदेश

रेल यात्रियों की बल्ले-बल्ले, होली पर इस लाइन के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखिए टाइम टेबल…

February 18, 2026
धीरे-धीरे आपके दिमाग को खोखला कर रही हैं ये 5 आदतें, आज ही छोड़ें वरना भुगतना होगा भारी…
लाइफस्टाइल

धीरे-धीरे आपके दिमाग को खोखला कर रही हैं ये 5 आदतें, आज ही छोड़ें वरना भुगतना होगा भारी…

February 16, 2026
प्रदेश को मिली खास सौगात, अब घर बैठे ऐसे करवा सकेंगे दस्तावेजों का रजिस्ट्रेशन, साइबर पंजीयन कार्यालय का शुभारंभ…
मध्यप्रदेश

प्रदेश को मिली खास सौगात, अब घर बैठे ऐसे करवा सकेंगे दस्तावेजों का रजिस्ट्रेशन, साइबर पंजीयन कार्यालय का शुभारंभ…

February 16, 2026
Next Post
भीषण लू की चपेट में उत्तर भारत; राजस्थान-दिल्ली समेत इन राज्यों में प्रचंड गर्मी की अलर्ट

भीषण लू की चपेट में उत्तर भारत; राजस्थान-दिल्ली समेत इन राज्यों में प्रचंड गर्मी की अलर्ट

महिला दिवस पर महिला आयोग की बड़ी पहल, 8 से 13 मार्च तक महा जनसुनवाई सप्ताह…

महिला दिवस पर महिला आयोग की बड़ी पहल, 8 से 13 मार्च तक महा जनसुनवाई सप्ताह…

March 7, 2026
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 35वीं रैंक प्राप्त करने वाली बेटी को मुख्यमंत्री ने दी बधाई…

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 35वीं रैंक प्राप्त करने वाली बेटी को मुख्यमंत्री ने दी बधाई…

March 7, 2026
आपकी रसोई तक पहुंची ईरान-इजराइल जंग की आग घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में इतने रुपये की बढ़ोतरी, यहां देखें नए रेट…

आपकी रसोई तक पहुंची ईरान-इजराइल जंग की आग घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में इतने रुपये की बढ़ोतरी, यहां देखें नए रेट…

March 7, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

महिला दिवस पर महिला आयोग की बड़ी पहल, 8 से 13 मार्च तक महा जनसुनवाई सप्ताह…

महिला दिवस पर महिला आयोग की बड़ी पहल, 8 से 13 मार्च तक महा जनसुनवाई सप्ताह…

March 7, 2026
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 35वीं रैंक प्राप्त करने वाली बेटी को मुख्यमंत्री ने दी बधाई…

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 35वीं रैंक प्राप्त करने वाली बेटी को मुख्यमंत्री ने दी बधाई…

March 7, 2026
महिला दिवस पर महिला आयोग की बड़ी पहल, 8 से 13 मार्च तक महा जनसुनवाई सप्ताह…
छत्तीसगढ़

महिला दिवस पर महिला आयोग की बड़ी पहल, 8 से 13 मार्च तक महा जनसुनवाई सप्ताह…

by NBTV24
March 7, 2026
0

छत्तीसगढ़:– अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने प्रदेश की महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के...

Read more
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 35वीं रैंक प्राप्त करने वाली बेटी को मुख्यमंत्री ने दी बधाई…

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 35वीं रैंक प्राप्त करने वाली बेटी को मुख्यमंत्री ने दी बधाई…

March 7, 2026
आपकी रसोई तक पहुंची ईरान-इजराइल जंग की आग घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में इतने रुपये की बढ़ोतरी, यहां देखें नए रेट…

आपकी रसोई तक पहुंची ईरान-इजराइल जंग की आग घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में इतने रुपये की बढ़ोतरी, यहां देखें नए रेट…

March 7, 2026
अगले 4 दिन इन 9 राज्यों पर रहेंगे भारी IMD ने जारी किया बारिश-तूफान का अलर्ट, जानें अपने शहर का ये हाल…

अगले 4 दिन इन 9 राज्यों पर रहेंगे भारी IMD ने जारी किया बारिश-तूफान का अलर्ट, जानें अपने शहर का ये हाल…

March 7, 2026
भारत में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक, पेट्रोल-डीजल की कमी पर BPCL का बड़ा बयान…

भारत में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक, पेट्रोल-डीजल की कमी पर BPCL का बड़ा बयान…

March 7, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com