• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

मूल पेंशन अगर मिल रहा है 15 से 40 हजार रुपए ,तो 8वें वेतनमान आयोग में कितना होगा इजाफा, जाने…

NBTV24 by NBTV24
March 28, 2025
in आज
0
मूल पेंशन अगर मिल रहा है 15 से 40 हजार रुपए ,तो 8वें वेतनमान आयोग में कितना होगा इजाफा, जाने…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: वेतन आयोग न केवल वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह पेंशनभोगियों के लिए भी जरूरी है, जो अपनी पेंशन में पर्याप्त वृद्धि देखना चाहते हैं. दरअसल, भारत में अधिकांश पेंशनभोगियों के लिए पेंशन आय का मुख्य सोर्स है.एक नियमित मासिक पेंशन ही उन्हें वित्तीय स्वतंत्रता, आत्म-विश्वास की भावना और सम्मान के साथ जीवन जीने का आत्मविश्वास देती है.

7वें वेतन आयोग के तहत रिटायर कर्मचारियों को 9 हजार रुपये की न्यूनतम पेंशन मिलती है. हालांकि, जल्द ही 8वें वेतन आयोग का गठन भी होने वाला है. ऐसे में नए वेतन आयोग में 1.92, 2.08 और 2.57 के फिटमेंट फैक्टर के आदार पर उनकी संशोधित पेंशन में भी बढ़ोतरी हो सकती है.

बता दें कि केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के वेतन और पेंशन को फिटमेंट फैक्टर के आधार पर संशोधित किया जाता है. यह 7वें वेतन आयोग के लिए फिटमेंट फैक्टर का इस्तेमाल किया गया था और 8वें वेतन आयोग के लिए भी इसी के लागू होने की संभावना है.

क्या है फिटमेंट फैक्टर?
फिटमेंट फैक्टर एक गुणक है जिसका उपयोग सरकारी कर्मचारियों के लिए संशोधित मूल वेतन और पेंशन की गणना करने के लिए किया जाता है. फिटमेंट फैक्टर मौजूदा मूल वेतन को फिटमेंट फैक्टर से गुणा करके नया वेतन निर्धारित करता है.

सातवें वेतन आयोग में मिनिमम पेंशन
सातवें वेतन आयोग में 2.57 के फिटमेंट फैक्टर यूज किया गया था, जिससे न्यूनतम मूल पेंशन 7,000 रुपये से बढ़कर 18,000 रुपये हो गई थी. दूसरी ओर, कैबिनेट सचिव को दी जाने वाली अधिकतम पेंशन 90,000 रुपये से बढ़कर 1,25,000 रुपये हो गई. गौरतलब है कि पेंशनभोगियों को उनकी बेसिक सैलरी के साथ महंगाई राहत (DR) भी मिलती है. महंगाई भत्ते (DA) के साथ-साथ डीआर को साल में दो बार संशोधित किया जाता है.वर्तमान डीआर दर 53 प्रतिशत है.

केंद्र सरकार अप्रैल में 8वां वेतन आयोग के लिए पैनल की घोषणा करेगा, जो अपनी सिफारिशें कैबिनेट को देगा. सिफारिशों में संशोधित वेतन और पेंशन स्लैब भी होंगे. कैबिनेट की मंजूरी मिलते ही संशोधित पेंशन स्लैब लागू हो जाएंगे.

किन कर्मचारियों को मिलती है अतिरिक्त पेंशन?
अतिरिक्त पेंशन की कॉन्सेप्ट 6वें वेतन आयोग में शुरू की गई थी, जिसके तहत पेंशनभोगी को 80 साल की आयु के बाद अतिरिक्त पेंशन मिलती है. अतिरिक्त पेंशन की दरें इस प्रकार हैं.

80 वर्ष से 85 वर्ष: मूल पेंशन का 20 प्रतिशत

85 वर्ष से 90 वर्ष: मूल पेंशन का 30 प्रतिशत

90 वर्ष से 95 वर्ष: मूल पेंशन का 40 प्रतिशत

95 वर्ष से 100 वर्ष: मूल पेंशन का 50 प्रतिशत

100 वर्ष और उससे अधिक: मूल पेंशन का 100 प्रतिशत

उल्लेखनीय है कि 8वें वेतन आयोग का गठन अभी होना बाकी है, इसलिए फिटमेंट फैक्टर पर अभी फैसला होना बाकी है. हालांकि, विभिन्न संगठनों और विभागों की सिफारिशों के अनुसार 8वें वेतन आयोग के लिए 1.92, 2.08, 2.28, 2.57 और 2.86 में से कोई एक फिटमेंट फैक्टर तय हो सकता है.

सातवें वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को समाप्त होगा. प्रभावी रूप से, आठवें वेतन आयोग को इसके अगले दिन से लागू किया जाना चाहिए. हालांकि, केंद्र ने अभी तक इस बारे में जानकारी नहीं दी है.

चलिए अब आपको बताते हैं कि अगर 1.92, 2.08, 2.28 और 2.57 में से कोई एक फिटमेंट फैक्टर तय होता है तो 15,250 , 20,200 , 32,050 रुपये, 40,000, 44,900 और 50,500 रुपये की मौजूदा मूल पेंशन वाले पेंशनभोगियों के लिए 8वें वेतन आयोग के लिए अनुमानित संशोधित पेंशन कितनी होगी.

15,250 रुपये की मूल पेंशन वालों की कितनी बढ़ेगी पेंशन

संशोधित मूल पेंशन (1.92 फिटमेंट फैक्टर पर) 29,280 रुपये

संशोधित मूल पेंशन (2.08 फिटमेंट फैक्टर पर) 31,720 रुपये

संशोधित मूल पेंशन (2.57 फिटमेंट फैक्टर पर) 39,192 रुपये

20,200 रुपये की सैलरी वालों की पेंशन

संशोधित मूल पेंशन (1.92 फिटमेंट फैक्टर पर) 38,784 रुपये

संशोधित मूल पेंशन (2.08 फिटमेंट फैक्टर पर) 42,016 रुपये

संशोधित मूल पेंशन (2.57 फिटमेंट फैक्टर पर) 51,914 रुपये

मूल पेंशन 32 050 पर कितना होगा इजाफा?

संशोधित मूल पेंशन (1.92 फिटमेंट फैक्टर पर) 61,536 रुपये

संशोधित मूल पेंशन (2.08 फिटमेंट फैक्टर पर) 66,664 रुपये

संशोधित मूल पेंशन (2.57 फिटमेंट फैक्टर पर) 82,368 रुपये

मूल पेंशन 40,000 पर कितनी बढ़ोतरी

संशोधित मूल पेंशन (1.92 फिटमेंट फैक्टर पर) 76,800 रुपये

संशोधित मूल पेंशन (2.08 फिटमेंट फैक्टर पर) 83,200 रुपये

संशोधित मूल पेंशन (2.57 फिटमेंट फैक्टर पर) 1,02,800 रुपये

मूल पेंशन 44,900 को कितना फायदा?

संशोधित मूल पेंशन (1.92 फिटमेंट फैक्टर पर) 86,208 रुपये

संशोधित मूल पेंशन (2.08 फिटमेंट फैक्टर पर) 93,392 रुपये

संशोधित मूल पेंशन (2.57 फिटमेंट फैक्टर पर) 1,15,393 रुपये

मूल पेंशन 50,500 पर कितना होगा लाभ?

संशोधित मूल पेंशन (1.92 फिटमेंट फैक्टर पर) 96,960 रुपये

संशोधित मूल पेंशन (2.08 फिटमेंट फैक्टर पर) 1,05,040 रुपये

संशोधित मूल पेंशन (2.57 फिटमेंट फैक्टर पर) 1,29,785 रुपये

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsनई दिल्ली
Previous Post

अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने ओमान की खाड़ी में 3000 से अधिक जहाज को तैनात किया…

Next Post

बैंक खाते में नॉमिनी को लेकर सरकार ने किया बड़ा बदलाव, पढ़ें पूरी खबर…

Related Posts

आज का राशिफल आज इस राशि पर बरसेगी बृहस्पति की कृपा, जानें 12 राशियों का हाल…
आज

आज का राशिफल आज इस राशि पर बरसेगी बृहस्पति की कृपा, जानें 12 राशियों का हाल…

February 12, 2026
ऑफलाइन टोकन व्यवस्था से बुजुर्ग किसान को मिली राहत, सहज धान विक्रय से प्रसन्न किसान रूमलाल धान खरीदी केन्द्र की सुगम व्यवस्थाओं की किसान ने की सराहना
आज

ऑफलाइन टोकन व्यवस्था से बुजुर्ग किसान को मिली राहत, सहज धान विक्रय से प्रसन्न किसान रूमलाल धान खरीदी केन्द्र की सुगम व्यवस्थाओं की किसान ने की सराहना

December 18, 2025
छत्तीसगढ़ में ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ: अधिसूचना प्रकाशन की प्रक्रिया अब होगी पूरी तरह डिजिटल और त्वरित
आज

छत्तीसगढ़ में ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ: अधिसूचना प्रकाशन की प्रक्रिया अब होगी पूरी तरह डिजिटल और त्वरित

December 3, 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘पंडुम कैफे’ का किया शुभारंभ
आज

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘पंडुम कैफे’ का किया शुभारंभ

November 17, 2025
बीजापुर जिला अस्पताल में आपरेशन में जटिलता के मामले में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित
आज

बीजापुर जिला अस्पताल में आपरेशन में जटिलता के मामले में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित

November 12, 2025
किसानों से ईंधन तक: भारत का बायोफ्यूल मिशन बना हरित क्रांति का नया अध्याय
आज

किसानों से ईंधन तक: भारत का बायोफ्यूल मिशन बना हरित क्रांति का नया अध्याय

November 11, 2025
Next Post
बैंक खाते में नॉमिनी को लेकर सरकार ने किया बड़ा बदलाव, पढ़ें पूरी खबर…

बैंक खाते में नॉमिनी को लेकर सरकार ने किया बड़ा बदलाव, पढ़ें पूरी खबर...

महामुकाबला का फुल शेड्यूल जारी, 14 जून को एजबेस्टन में भारत-पाकिस्तान …

महामुकाबला का फुल शेड्यूल जारी, 14 जून को एजबेस्टन में भारत-पाकिस्तान …

February 24, 2026
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत 16 राज्यों में बनेंगे 2.88 लाख नए घर, महिलाओं को मिला बड़ा हिस्सा, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी…

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत 16 राज्यों में बनेंगे 2.88 लाख नए घर, महिलाओं को मिला बड़ा हिस्सा, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी…

February 24, 2026
राज्य का नाम बदला, अब इस नाम से जाना जाएगा, केंद्रीय कैबिनेट में प्रस्ताव को मिली मंजूरी…

राज्य का नाम बदला, अब इस नाम से जाना जाएगा, केंद्रीय कैबिनेट में प्रस्ताव को मिली मंजूरी…

February 24, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

महामुकाबला का फुल शेड्यूल जारी, 14 जून को एजबेस्टन में भारत-पाकिस्तान …

महामुकाबला का फुल शेड्यूल जारी, 14 जून को एजबेस्टन में भारत-पाकिस्तान …

February 24, 2026
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत 16 राज्यों में बनेंगे 2.88 लाख नए घर, महिलाओं को मिला बड़ा हिस्सा, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी…

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत 16 राज्यों में बनेंगे 2.88 लाख नए घर, महिलाओं को मिला बड़ा हिस्सा, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी…

February 24, 2026
महामुकाबला का फुल शेड्यूल जारी, 14 जून को एजबेस्टन में भारत-पाकिस्तान …
खेल

महामुकाबला का फुल शेड्यूल जारी, 14 जून को एजबेस्टन में भारत-पाकिस्तान …

by NBTV24
February 24, 2026
0

नई दिल्ली:– महिला क्रिकेट का सबसे बड़ा मंच एक बार फिर सजने जा रहा है। आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप...

Read more
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत 16 राज्यों में बनेंगे 2.88 लाख नए घर, महिलाओं को मिला बड़ा हिस्सा, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी…

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत 16 राज्यों में बनेंगे 2.88 लाख नए घर, महिलाओं को मिला बड़ा हिस्सा, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी…

February 24, 2026
राज्य का नाम बदला, अब इस नाम से जाना जाएगा, केंद्रीय कैबिनेट में प्रस्ताव को मिली मंजूरी…

राज्य का नाम बदला, अब इस नाम से जाना जाएगा, केंद्रीय कैबिनेट में प्रस्ताव को मिली मंजूरी…

February 24, 2026
घड़ी बांधने की परंपरा, ताले-घंटियों की मान्यता और दूर-दराज से उमड़ती श्रद्धालुओं की भीड़

घड़ी बांधने की परंपरा, ताले-घंटियों की मान्यता और दूर-दराज से उमड़ती श्रद्धालुओं की भीड़

February 24, 2026
तपने लगी दिल्ली 30 डिग्री के पार पहुंचा पारा, इन 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट जानें मौसम का पूरा हाल…

तपने लगी दिल्ली 30 डिग्री के पार पहुंचा पारा, इन 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट जानें मौसम का पूरा हाल…

February 24, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com