मध्यप्रदेश:- सफेद कपड़े पहनने का शौक तो हर किसी को होता है, लेकिन इसे संभालना सबसे बड़ा काम होता है। स्कूल से लेकर ऑफिस तक, हर जगह सफेद शर्ट पहना जाता है। लेकिन एक ही दिन में यह गंदी हो जाle है। अगर यह बस गंदी हो रहा है, तो इसे साफ करना फिर भी आसान है, लेकिन अगर इस पर तेल का दाग लग गया है, तो इसे छुड़ाना मुश्किल हो जाता है।
अक्सर लोग सफेद शर्ट पर लगा तेल का दाग साफ नहीं कर पाते और उन्हें नई शर्ट खरीदना पड़ता है। क्योंकि तेल लगा हुआ शर्ट ऑफिस या स्कूल में पहनकर जाना बेहद खराब लगता है। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको सफेद शर्ट पर लगे तेल के दाग को पल भर में गायब करने का आसान तरीका बताएंगे। इसकी मदद से आपका सफेद शर्ट फिर से पहले जैसा हो जाएगा।
गर्म पानी के साथ बेकिंग सोडा
सफेद शर्ट पर लगा दाग आसानी से छुड़ाने के लिए आपको बेकिंग सोडा की जरूरत होगी। आप इस प्रक्रिया को रात में करें। पूरे शर्ट को धोने की बजाय आप बस उसी हिस्से की सफाई करें, जहां तेल का दाग लगा है।
इसके लिए सबसे पहले आपको एक बर्तन में पानी गर्म करना है।
इसके बाद आप शर्ट के दाग लगे हिस्से पर गर्म पानी डालें। गंदे कपड़ों को चमकाने के आसान तरीके
अब आप इसपर बेकिंग सोडा छिड़के और कुछ समय तक छोड़ दें।
20 मिनट तक ऐसे ही रखने के बाद आप नींबू की कुछ बूंदे इस पर डालें और नींबू के छिलके से ही रब करें।
ऐसा करने से दाग साफ हो जाएगा। अब आप इसे किसी भी डिटर्जंट पाउडर से धो लें और सूखने को रख दें।