नई दिल्ली:– हमारे जीवन में कई बार छोटे-छोटे बदलाव और उपाय बड़ी खुशहाली और सफलता लेकर आते हैं। विशेष रूप से जब हम घर से बाहर निकलते हैं, तो कुछ विशेष चीजें साथ रखना या कुछ खास चीजों का ध्यान रखना हमारी सफलता और समृद्धि में इजाफा कर सकता है।
कहा जाता है कि अगर आप किसी जरूरी मीटिंग, इंटरव्यू, परीक्षा या बड़े फैसले के लिए घर से निकल रहे हैं, तो ये ज्योतिषीय उपाय आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। माना जाता है कि ये उपाय नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मक परिणाम दिलाते हैं।
घर से निकलते समय जरूर कर लें ये 5 काम
शीशे में खुद को देखना
ज्योतिषयों के अनुसार, घर से निकलने से पहले शीशे में खुद को देखना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ाता है। कहा जाता है कि इससे व्यक्ति मानसिक रूप से मजबूत महसूस करता है, जो सफलता के लिए बेहद जरूरी है।
गणेश जी का स्मरण करें
कहा जाता है कि जब भी किसी बड़े और शुभ काम के लिए घर से बाहर जा रहे हो तो बप्पा के दर्शन जरूर करना चाहिए। घर से निकलते समय “श्री गणेशाय नमः” का जाप करने से बाधाएं दूर होती हैं और कार्य में सफलता मिलती है।
काली मिर्च के दानों पर चलें
अगर आप घर के किसी जरूरी काम मीटिंग, इंटरव्यू, परीक्षा या बड़े फैसले के लिए घर से निकल रहे हैं, तो काली मिर्च का यह उपाय जरूर आजमाएं।
कहते हैं कि अगर आप अपने रास्ते में कुछ काली मिर्च के दाने रखकर उन पर पैर रखकर आगे बढ़ते हैं, तो इसे नकारात्मक ऊर्जा को पीछे छोड़ने का प्रतीक माना जाता है। इससे कार्य में आने वाली अड़चनें दूर हो सकती हैं।
गुड़ और पानी का सेवन
घर से निकलने से पहले गुड़ का छोटा सा टुकड़ा खाकर पानी पीना बेहद शुभ माना गया है। ज्योतिष के अनुसार, इससे कार्यों में मिठास आती है और सफलता के योग बनते हैं।
सांस का ध्यान
जिस नाक के छेद से सांस (स्वर) चल रही हो, उसी ओर का पैर पहले घर की दहलीज से बाहर निकालें। ऐसा करने से कार्य में सफलता मिलती हैं।













