• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

हार्ट अटैक से बचना है तो रोज खाएं बादाम, जानिए एक व्यक्ति को हर दिन कितने बादाम खाने चाहिए..

NBTV24 by NBTV24
May 21, 2025
in आज
0
हार्ट अटैक से बचना है तो रोज खाएं बादाम, जानिए एक व्यक्ति को हर दिन कितने बादाम खाने चाहिए..
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली :- दिल की बीमारियों के बढ़ते मामले हर किसी के लिए चिंता का विषय हैं. दिल की समस्याएं अब कम उम्र के लोगों में भी देखी जा रही हैं. कुछ लोग अपने दिल की सेहत का ख्याल नहीं रखते हैं. दिल को हेल्दी रखने के लिए कई चीजें जरूरी हैं, जैसे स्वस्थ आहार, एक्सरसाइज, पर्याप्त नींद, तनाव कम करना और स्मोकिंग और शराब से बचना आदि.

विशेषज्ञों के अनुसार, हाई कोलेस्ट्रॉल हार्ट अटैक, कार्डियक अरेस्ट या स्ट्रोक का कारण भी बन सकता है, इसलिए नियमित रूप से ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल की जांच करना भी जरूरी है. इसके साथ ही, अपने आहार में दिल के लिए अच्छे फूड आइटम्स जैसे नट्स को शामिल करना महत्वपूर्ण है क्योंकि ये हेल्दी फैट, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट का अच्छा सोर्स हैं जो हार्ट डिजीज के रिस्क को कम करने में मदद करते हैं. खबर के माध्यम से जानिए कि बादाम खाने से दिल को कितना फायदा पहुंचता है और एक व्यक्ति को हर रोज कितने बादाम खाने चाहिए?

बादाम को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. यह ड्राई फ्रूट पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो दिल की बीमारी के खतरे को कम करने में मदद करता है. जानिए दिल की बीमारी के लिए नट्स कैसे फायदेमंद हैं…

हेल्दी फैट से भरपूर: बादाम मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट से भरपूर होते हैं, जो हार्ट के लिए अच्छे माने जाते हैं. ये हेल्दी फैट शरीर के खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करते हैं और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाते हैं, जिससे धमनियों में प्लाक जमने का खतरा कम हो जाता है और हार्ट डिजीज की संभावना कम हो जाती है.

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर: बादाम में विटामिन ई और अन्य एंटीऑक्सीडेंट होते हैं. जो शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ता है और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है. यह दिल की धमनियों को सूजन और क्षति से बचाता है, जिससे हार्ट हेल्दी रहता है.

कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार: बादाम का नियमित सेवन LDL (खराब कोलेस्ट्रॉल) के स्तर को कम करता है, जो हार्ट डिजीज का एक प्रमुख कारण है. प्रतिदिन मुट्ठी भर बादाम खाने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर संतुलित रहता है.

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है: बादाम में मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है. हाई ब्लड प्रेशर हार्ट डिजीज और स्ट्रोक का एक प्रमुख कारण है. इसलिए, बादाम खाना हार्ट डिजीज के लिए फायदेमंद होता है.

सूजन को कम करने में मदद: हार्ट डिजीज का एक महत्वपूर्ण कारण शरीर में सूजन है. बादाम में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम करते हैं और धमनियों को हेल्दी रखते हैं.

वेट कंट्रोल में मदद करता है: मोटापा हार्ट डिजीज का एक मेन रिस्क फैक्टर्स है. बादाम में भरपूर मात्रा में फाइबर और प्रोटीन होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और अस्वास्थ्यकर खाने की आदतों को कम करता है. इससे वजन नियंत्रण में रहता है, जो दिल के स्वास्थ्य के लिए अच्छा है.

ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखता है: बादाम का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है. जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है. डायबिटीज से हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए बादाम खाना डायबिटीज और हार्ट हेल्थ दोनों के लिए फायदेमंद है.

एक व्यक्ति को कितने बादाम खाने चाहिए?
प्रतिदिन लगभग 20-25 ग्राम (मुट्ठी भर) नट्स खाना हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है. पाचन क्रिया को बेहतर बनाने के लिए बादाम को रातभर भिगोकर सुबह खाना ज्यादा फायदेमंद होता है.

Tags: Hindi newspeople are celebrating the birth of their beloved Kanha.Shri Krishna has been the center of our faith for agesthe TV36 Hindustan family also celebrated the birth anniversary of Krishna with their Kanha….Today latest newsWhile people are celebrating the birth of their beloved Kanhaछत्तीसगढ़नई दिल्लीहार्ट अटैक से बचना है तो रोज खाएं बादाम
Previous Post

बांग्लादेशी सामानों पर सरकार ने प्रतिबंध लगाए, जानें भारत के कपड़ा मार्केट को कैसे होगा फायदा…

Next Post

अबूझमाड़ में नारायणपुर दंतेवाड़ा सीमा पर बड़ी नक्सली मुठभेड़, कई माओवादी ढेर…

Related Posts

आज का राशिफल आज इस राशि पर बरसेगी बृहस्पति की कृपा, जानें 12 राशियों का हाल…
आज

आज का राशिफल आज इस राशि पर बरसेगी बृहस्पति की कृपा, जानें 12 राशियों का हाल…

February 12, 2026
ऑफलाइन टोकन व्यवस्था से बुजुर्ग किसान को मिली राहत, सहज धान विक्रय से प्रसन्न किसान रूमलाल धान खरीदी केन्द्र की सुगम व्यवस्थाओं की किसान ने की सराहना
आज

ऑफलाइन टोकन व्यवस्था से बुजुर्ग किसान को मिली राहत, सहज धान विक्रय से प्रसन्न किसान रूमलाल धान खरीदी केन्द्र की सुगम व्यवस्थाओं की किसान ने की सराहना

December 18, 2025
छत्तीसगढ़ में ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ: अधिसूचना प्रकाशन की प्रक्रिया अब होगी पूरी तरह डिजिटल और त्वरित
आज

छत्तीसगढ़ में ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ: अधिसूचना प्रकाशन की प्रक्रिया अब होगी पूरी तरह डिजिटल और त्वरित

December 3, 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘पंडुम कैफे’ का किया शुभारंभ
आज

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘पंडुम कैफे’ का किया शुभारंभ

November 17, 2025
बीजापुर जिला अस्पताल में आपरेशन में जटिलता के मामले में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित
आज

बीजापुर जिला अस्पताल में आपरेशन में जटिलता के मामले में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित

November 12, 2025
किसानों से ईंधन तक: भारत का बायोफ्यूल मिशन बना हरित क्रांति का नया अध्याय
आज

किसानों से ईंधन तक: भारत का बायोफ्यूल मिशन बना हरित क्रांति का नया अध्याय

November 11, 2025
Next Post
अबूझमाड़ में नारायणपुर दंतेवाड़ा सीमा पर बड़ी नक्सली मुठभेड़, कई माओवादी ढेर…

अबूझमाड़ में नारायणपुर दंतेवाड़ा सीमा पर बड़ी नक्सली मुठभेड़, कई माओवादी ढेर…

दिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मृतकों के परिजनों से की मुलाकात…

दिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मृतकों के परिजनों से की मुलाकात…

March 27, 2026
अब पहले मुकाबले में भिड़ेंगे RCB और SRH जानें कब, कहाँ और कैसे देखें लाइव मैच…

अब पहले मुकाबले में भिड़ेंगे RCB और SRH जानें कब, कहाँ और कैसे देखें लाइव मैच…

March 27, 2026
तेल की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें’, मोदी सरकार ने यहां के संकट पर जारी किया एक्शन प्लान…

तेल की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें’, मोदी सरकार ने यहां के संकट पर जारी किया एक्शन प्लान…

March 27, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

दिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मृतकों के परिजनों से की मुलाकात…

दिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मृतकों के परिजनों से की मुलाकात…

March 27, 2026
अब पहले मुकाबले में भिड़ेंगे RCB और SRH जानें कब, कहाँ और कैसे देखें लाइव मैच…

अब पहले मुकाबले में भिड़ेंगे RCB और SRH जानें कब, कहाँ और कैसे देखें लाइव मैच…

March 27, 2026
दिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मृतकों के परिजनों से की मुलाकात…
छत्तीसगढ़

दिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मृतकों के परिजनों से की मुलाकात…

by NBTV24
March 27, 2026
0

मध्यप्रदेश:–सीएम ने परिजनों से मिल बंधाया ढाढ़स, बोले- संकट की घड़ी में सरकार आपके साथ है प्रत्येक दिवंगत के परिजनों...

Read more
अब पहले मुकाबले में भिड़ेंगे RCB और SRH जानें कब, कहाँ और कैसे देखें लाइव मैच…

अब पहले मुकाबले में भिड़ेंगे RCB और SRH जानें कब, कहाँ और कैसे देखें लाइव मैच…

March 27, 2026
तेल की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें’, मोदी सरकार ने यहां के संकट पर जारी किया एक्शन प्लान…

तेल की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें’, मोदी सरकार ने यहां के संकट पर जारी किया एक्शन प्लान…

March 27, 2026
लॉकडाउन की अफवाहों पर वित्तमंत्री ने राज्यसभा में दिया बयान, बोलीं- “भारत में लॉकडाउन की…

लॉकडाउन की अफवाहों पर वित्तमंत्री ने राज्यसभा में दिया बयान, बोलीं- “भारत में लॉकडाउन की…

March 27, 2026
सुबह-सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने के ये चमत्कारी फायदे हैं यहां जानिए और आज़मा कर देख भी लीजिए…

सुबह-सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने के ये चमत्कारी फायदे हैं यहां जानिए और आज़मा कर देख भी लीजिए…

March 27, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com