‘
नई दिल्ली : फरवरी का महीना चल रहा है। इसे लोग प्यार का महीना भी कहते हैं। दरअसल, इस महीने में वैलेंटाइन वीक आता है। वैसे तो वैलेंटाइन वीक का हर एक दिन खास होता है, लेकिन 14 फरवरी की लोग अलग से तैयारियां करते हैं। इस दिन कपल्स अपने पार्टनर को सरप्राइज देने के लिए काफी तैयारियां करते हैं। ऐसे में आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपने पार्टनर के साथ देखकर अपना वैलेंटाइन डे खास बना सकते हैं।
सीता रामम
साउथ में अपनी खास पहचान बनाने वाली मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘सीता रामम’ इस लिस्ट में शामिल है। साल 2022 में आई मृणाल ठाकुर और सलमान दुलकर की फिल्म ‘सीता रमम’ ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के परचम बुलंद किए थे। मोहब्बत की कहानी को इस फिल्म में बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है। यह फिल्म आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
2 स्टेट्स
फिल्म ‘2 स्टेट्स’ आज भी दर्शकों द्वारा खूब देखी जाती है। इस फिल्म को किसी भी कीमत पर आप वैलेंटाइन डे के दिन मिस नहीं कर सकते हैं। आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर स्टारर इस फिल्म में आपको प्यार के अलग अलग रंग देखने को मिलेंगे। फिल्म प्यार की नई परिभाषा को बयां करती है और साथ ही प्यार करने वालों को हौसला भी देती हैं।
जब वी मेट
करीना कपूर की फिल्म ‘जब वी मेट’ का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। फिल्म की कहानी के साथ इसके गानों ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। अगर आप भी प्यार में हारा या फिर डिमोटिवेट महसूस करते हैं तो इस फिल्म को जरूर देखें। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल साबित हुई थी और दर्शकों ने करीना और शाहिद के अभिनय की भी खूब सराहना की थी।
रॉकस्टार
एनिमल से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म ‘रॉकस्टार’ का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। नरगिस फाखरी स्टारर ये फिल्म आपके वैलेंटाइन डे को और भी खास बना देगी। इसे आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।