नई दिल्ली:– पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय जबलपुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में अधोसंरचना विकास कार्यों के चलते कुछ हमसफर एक्सप्रेस ट्रेनों को एक-एक ट्रिप के लिए निरस्त किया गया है।
बिलासपुर-चांपा रेलखंड पर निर्माण कार्य है वजह
बताया गया है कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत बिलासपुर जंक्शन से चांपा जंक्शन रेलखंड पर थर्ड और फोर्थ लाइन से जुड़े निर्माण कार्यों के लिए प्री-नॉनइंटरलॉकिंग, नॉनइंटरलॉकिंग और पोस्ट नॉनइंटरलॉकिंग कार्य किए जाएंगे। इसी कारण पश्चिम मध्य रेल से संचालित चार प्रमुख हमसफर ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द किया गया है।
यात्रा से पहले हेल्पलाइन 139 से लें जानकारी
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। इसके लिए NTES या रेलवे हेल्पलाइन 139 / रेल मदद का उपयोग किया जा सकता है, ताकि अनावश्यक असुविधा से बचा जा सके।
ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
गाड़ी संख्या 22169 रानी कमलापति-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस – 03 जून 2026 को रानी कमलापति से निरस्त।
गाड़ी संख्या 22170 संतरागाछी-रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस – 04 जून 2026 को संतरागाछी से निरस्त।
गाड़ी संख्या 20828 संतरागाछी-जबलपुर हमसफर एक्सप्रेस – 03 जून 2026 को संतरागाछी से निरस्त।
गाड़ी संख्या 20827 जबलपुर-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस – 04 जून 2026 को जबलपुर से निरस्त।













