कोरबा : माननीय सत्येंद्र कुमार साहू जिला सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के आदेशानुसार विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष विसाहू दास महंत चिकित्सा महाविद्यालय कोरबा में स्वास्थ्यगत चुनौतियों से निपटने विश्व स्वास्थ्य दिवस 2024 की थीम “मेरा स्वास्थ्य,मेरा अधिकार” स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।रमाकांत दुबे परलीगल वॉलिंटियर ने मरीजों सहायकों डॉक्टरों उपस्थित लोगों को अवगत कराया थीम दर्शाती है कि स्वास्थ्य ही मानव के जीवन की असली बुनियाद है!
विश्व स्वास्थ्य दिवस एक महत्वपूर्ण दिन है जो लोगों को स्वास्थ्य के महत्व के बारे में बताने उन्हें स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करने और स्वास्थ्य क्षेत्र में दुनिया भर के लोगों को एक साथ काम करने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सभी बीमारियों का मूल कारण भारतीय जनमानस की अनियमित जीवन शैली है लोग अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देते व्यायाम करने की जगह आराम करना पसंद करते हैं जिस कारण भारत में स्वास्थ्य संकट दिन व दिन बढ़ता जा रहा इसलिए “फिट इंडिया मूवमेंट” के संचालन की आवश्यकता पड़ रही है जिसमें लोगों को उनकी सेहत के प्रति जागरूक किया जाना अत्यंत आवश्यक है पूरा विश्व स्वास्थ्य के प्रति जागरुक है।
भारत को एक प्रगतिशील एवं मजबूत सशक्त राष्ट्र बनाने आवश्यक है इस संदर्भ में भारत द्वारा एक महत्वाकांक्षी योजना बनाकर इसके माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है इस अभियान को जन आंदोलन के रूप में पूरे भारत में विकसित कर भारतीय जनमानस को स्वास्थ्य के प्रति स्वच्छता के प्रति लगाव पैदा कर संपूर्ण देश को स्वस्थ बनाने का धीरे लेकर आगे पढ़ना होगा शारीरिक फिटनेस भोजन की आदतें पर्यावरण अनुकूलता जीवन शैली पर प्रभाव रोगों तथा बीमारियों को दूर करने कार्यक्रम बनाकर नागरिकों में आलस्य भागने तथा शारीरिक गतिविधियां बढ़ाने मिशन चलाया जाना चाहिए।
शीतल निकुंज सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा ने आशय की जानकारी देते हुए बोध कराया ‘!न्याय आपके द्वारा’! संकल्प के साथ हम लोगों को कानूनी जागरूकताएं प्रदान करने संकल्पबद्ध हैं जिले के विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्रों में कानूनी जागरूकताओं मानवीय मूल्यों सरोकारों को प्रचार प्रसार के माध्यम लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है जो जिले ही नहीं अपितु प्रदेश भर में एक अद्वितीय पहल है।