इंडिया। साउथ अफ्रीका के डरबन में आयोजित गेम्स में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है। भारतीय टेनिस टीम के मैनेजर गुरुचरण सिंह होरा के नेतृत्व में भारतीय टीम ने पहली बार इतना शानदार प्रदर्शन किया है। भारतीय टेनिस टीम ने सिल्वर और ब्रॉन्ज मैडल अपने नाम कर लिया है।
इस दौरान टीम इंडिया के मैनेजर गुरुचरण सिंह होरा इस जीत के साक्षात् गवाह बने। श्री होरा ने बताया कि हमारी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया हैं। भारतीय टीम ने अलग अलग खेलों में कुल 9 मैडल अपने नाम किए हैं। जो पुरे भारत देश के लिए गर्व की बात है।
इस अवसर पर मैनेजर गुरुचरण सिंह होरा ने भारतीय टेनिस संघ के अध्यक्ष अनिल जैन, भारतीय टेनिस संघ के महासचिव अनिल धूपर, कोषाध्यक्ष रोहित राजपाल, छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के अध्यक्ष सीएम भूपेश बघेल समेत टेनिस के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी है।











