क़ोरबा/पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला द्वारा अवैध गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पर लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी क्रम में शारदविहार में हुए चोरी को सुलझाने में सफलता प्राप्त हुई है। शारदाविहार निवासी कैलाश सिंह राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि पिछले तीन दिवस से सपरिवार दिल्ली गए हुए थे वापस आये तब इनके घर का ताला टूटा हुआ था और सोने का हार,अंगूठी, कर्णफूल चांदी का पांच नग सिक्का,पायल एवं नगदी रकम को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए है, जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल पतासाजी के निर्देश प्राप्त होने,नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का एवं थाना प्रभारी कोतवाली रूपक शर्मा, के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी मानिकपुर प्रेमचंद साहू एवं साइबर सेल प्रभारी कोरबा सउनि. अजय सोनवानी के नेतृत्व में साइबर सेल एवं मानिकपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सूचना के चंद घंटे के भीतर ही चोरी में शामिल 2 विधि के विरुद्ध संघर्षरत बालक से चोरी किये सोने चाँदी के गहने एवं नगदी रकम 9500 रु को जप्त किया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी मानिकपुर उप निरीक्षक प्रेमचंद साहू,आरक्षक संजय साहू साइबर सेल कोरबा से सउनि. अजय सोनवानी,प्रधान आरक्षक गुनाराम सिंहा,चंद्रशेखर पांडेय,आरक्षक सुशील यादव,प्रशांत सिंह,आलोक टोप्पो, रितेश शर्मा शामिल रहे।