मुंबई:- बॉलीवुड के किंग यानि शाहरुख खान की वाइफ गौरी खान अपने हालिया फोटोशूट में ट्रेडिशनल लुक में कहर ढहाती नजर आई हैं.
ये तस्वीरें गौरी खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं. जिसमें वो ब्लू सूट में कैमरे के लिए पोज दे रही हैं.
गौरी खान ने अपना ये ट्रेडिशनल लुक कानों में हैवी झूमरे, मांग में सिंदूर और माथे पर छोटी सी बिंदी लगाकर पूरा किया है. गौरी का ये रॉयल लुक हर किसी का दिल जीत रहा है.
गौरी खान शाहरुख की पत्नी होने के साथ-साथ एक फेमस इंटीरियर डिजाइनर भी हैं. जो सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग रखती हैं.
गौरी खान अभी तक जैकलीन, करण जौहर, अनन्या पांडे जैसे पॉपुलर सितारों का घर डिजाइन कर चुकी हैं.
बता दें कि गौरी खान और शाहरुख खान तीन बच्चों आर्यन खान, अबराम और सुहाना खान के पेरेंट्स हैं।











