• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home सामान्य

कांकेर में नक्सलियों की आखिरी लड़ाई इनामी कमांडर समेत 24 सक्रिय, ऑपरेशन और भी तेज…

NBTV24 by NBTV24
February 21, 2026
in सामान्य
0
कांकेर में नक्सलियों की आखिरी लड़ाई इनामी कमांडर समेत 24 सक्रिय, ऑपरेशन और भी तेज…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:– नक्सलवाद के समूल उन्मूलन की तय समय-सीमा नजदीक आते ही छत्तीसगढ़ में सुरक्षा एजेंसियों ने अभियान और तेज कर दिया है। केंद्र सरकार ने राज्य के छह जिलों को नक्सल प्रभावित की श्रेणी में रखा है, जिनमें कांकेर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, सुकमा और गरियाबंद शामिल हैं। हालांकि बस्तर संभाग में अब नक्सल प्रभाव सीमित होकर पांच जिलों तक रह गया है।

कांकेर में अंतिम चरण की कार्रवाई
कांकेर जिले में सुरक्षा बलों ने बीते एक साल में नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक बढ़त बनाई है। वर्ष 2025 में 51 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, जबकि 10 नक्सली अलग-अलग मुठभेड़ों में मारे गए। इसके बावजूद कांकेर को अब भी नक्सल प्रभावित माना जा रहा है, क्योंकि जंगलों में सीमित संख्या में हथियारबंद नक्सली अब भी सक्रिय हैं।

जंगलों में बचे हैं 24 हथियारबंद नक्सली
कांकेर के एसपी निखिल राखेचा के अनुसार जिले के जंगलों में फिलहाल करीब 24 नक्सली मौजूद हैं। इनमें डीवीसीएम रैंक का इनामी नक्सली चंदर कत्लाम भी शामिल है, जिस पर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित है। उसके साथ एसीएम रूपी भी सक्रिय बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक इस दल के 11 नक्सली कंपनी नंबर 5 से जुड़े हैं, जबकि बाकी परतापुर और रावघाट एरिया कमेटी के सदस्य हैं।

गढ़चिरौली एनकाउंटर के बाद भी दबाव कायम
हाल ही में महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में हुई मुठभेड़ में कांकेर में सक्रिय नक्सली फागू मारा गया था, जो कंपनी नंबर 5 का कमांडर था। उसके मारे जाने के बाद पुलिस को उम्मीद थी कि बाकी नक्सली सरेंडर करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके चलते अब क्षेत्र में फिर से सघन सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं।

सीमावर्ती इलाकों में जारी लुकाछुपी
कांकेर की सीमा माड़ क्षेत्र और गढ़चिरौली से लगती है। दबाव बढ़ने पर नक्सली कभी नारायणपुर तो कभी महाराष्ट्र की ओर भागते रहे हैं, लेकिन अब संयुक्त ऑपरेशन के कारण उनकी आवाजाही भी मुश्किल होती जा रही है। फोर्स की रणनीति से नक्सलियों की घेराबंदी लगभग पूरी मानी जा रही है।

बदले की भावना से सक्रिय कुछ नक्सली
सूत्रों के अनुसार कुछ नक्सली अपने मारे गए साथियों का बदला लेने की नीयत से अब भी जंगलों में डटे हुए हैं। इनमें एसीएम रूपी का नाम प्रमुख है, जो कुख्यात नक्सली विजय रेड्डी की पत्नी बताई जाती है। विजय रेड्डी को पिछले साल मोहला-मानपुर के जंगलों में मुठभेड़ में ढेर किया गया था।

31 मार्च 2026 से पहले खत्म होगा नक्सलवाद
एसपी निखिल राखेचा ने स्पष्ट किया है कि यदि शेष नक्सली आत्मसमर्पण करना चाहते हैं तो उनके लिए दरवाजे खुले हैं, लेकिन ऐसा न करने पर सुरक्षा बल कार्रवाई जारी रखेंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि 31 मार्च 2026 से पहले कांकेर समेत पूरे क्षेत्र से नक्सलवाद का पूरी तरह सफाया कर दिया जाएगा।

Tags: 24 active including rewarded commanderHindi newsIndiaLast battle of Naxalites in KankerToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

रेल यात्रियों के लिए काम की खबर, प्रदेश से गुजरने वाली ये 10 ट्रेनें हुई रद्द, 18 ट्रेनें चलेंगी परिवर्तित मार्ग से…

Next Post

कोरबा जिले में रेत आपूर्ति सुचारू, अवैध उत्खनन पर कड़ी निगरानी-प्रशासन की सतत कार्रवाई जारी

Related Posts

कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिला भविष्य निर्माण का मार्गदर्शन कैबिनेट मंलखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय कैरियर काउंसिलिंग
सामान्य

June 8, 2026
“नहाते समय पहले पानी कहां डालना चाहिए” 9 साल की बच्ची के सवाल ने मां को भी कर दिया कन्फ्यूज…

June 7, 2026
महंगाई से जूझ रहे लोगों को लगा बड़ा झटका, इतने रुपए महंगा हुआ घरेलू LPG सिलेंडर…

इस पेड़ की छांव में मुख्यमंत्री की चौपाल खाट पर बैठे, ग्रामीणों की सुनी बात, मौके पर दिए समाधान…

June 6, 2026
फिर छिड़ी देशभर में बहस सहमति से सेक्स वर्क अपराध नहीं सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी …

June 4, 2026
पेट्रोल-डीजल की कीमत इतनी बढ़ सकती है इस एजेंसी की चेतावनी, दूध से लेकर कपड़े तक होंगे महंगे…
सामान्य

पेट्रोल-डीजल की कीमत इतनी बढ़ सकती है इस एजेंसी की चेतावनी, दूध से लेकर कपड़े तक होंगे महंगे…

June 4, 2026
Next Post
कोरबा जिले में रेत आपूर्ति सुचारू, अवैध उत्खनन पर कड़ी निगरानी-प्रशासन की सतत कार्रवाई जारी

कोरबा जिले में रेत आपूर्ति सुचारू, अवैध उत्खनन पर कड़ी निगरानी-प्रशासन की सतत कार्रवाई जारी

26/11 के अनसुने नायकों को सलाम : मुख्यमंत्री श्री साय ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग में हुए शामिल

June 9, 2026
प्रदेश में CM हेल्पलाइन 1076 शुरू, अब कॉल और WhatsApp से दर्ज करें शिकायत…

प्रदेश में CM हेल्पलाइन 1076 शुरू, अब कॉल और WhatsApp से दर्ज करें शिकायत…

June 9, 2026
कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिला भविष्य निर्माण का मार्गदर्शन कैबिनेट मंलखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय कैरियर काउंसिलिंग

कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिला भविष्य निर्माण का मार्गदर्शन कैबिनेट मंलखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय कैरियर काउंसिलिंग

June 8, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

26/11 के अनसुने नायकों को सलाम : मुख्यमंत्री श्री साय ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग में हुए शामिल

26/11 के अनसुने नायकों को सलाम : मुख्यमंत्री श्री साय ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग में हुए शामिल

June 9, 2026
प्रदेश में CM हेल्पलाइन 1076 शुरू, अब कॉल और WhatsApp से दर्ज करें शिकायत…

प्रदेश में CM हेल्पलाइन 1076 शुरू, अब कॉल और WhatsApp से दर्ज करें शिकायत…

June 9, 2026
26/11 के अनसुने नायकों को सलाम : मुख्यमंत्री श्री साय ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग में हुए शामिल
छत्तीसगढ़

by NBTV24
June 9, 2026
0

छत्तीसगढ़:–सेवा, साहस और समर्पण की कहानी है ‘भारत भाग्य विधाता’ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 26/11 मुंबई आतंकी हमले...

Read more
प्रदेश में CM हेल्पलाइन 1076 शुरू, अब कॉल और WhatsApp से दर्ज करें शिकायत…

प्रदेश में CM हेल्पलाइन 1076 शुरू, अब कॉल और WhatsApp से दर्ज करें शिकायत…

June 9, 2026
कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिला भविष्य निर्माण का मार्गदर्शन कैबिनेट मंलखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय कैरियर काउंसिलिंग

कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिला भविष्य निर्माण का मार्गदर्शन कैबिनेट मंलखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय कैरियर काउंसिलिंग

June 8, 2026
उच्चतम न्यायालय द्वारा आयोजित स्पेशल लोक अदालतआवेदन जमा करने की तिथि 31 मई से बढ़ाकर 31 जुलाई की गई

हर जिले में लगेंगे जनकल्याण शिविर, सीएम डॉ. मोहन बोले- जनता को मिलेगा योजनाओं का लाभ

हर जिले में लगेंगे जनकल्याण शिविर, सीएम डॉ. मोहन बोले- जनता को मिलेगा योजनाओं का लाभ

June 8, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com