• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

दुर्गा पंडाल पर हुआ बड़ा हादसा,, गोपालगंज मेले मे अधिक भीड़ होने के कारण मची भगदड़, इस घटना में 17 से ज्यादा लोग हुए घायल…..

NBTV24 by NBTV24
October 24, 2023
in आज, सामान्य
0
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

गोपालगंज:- बिहार में दुर्गा पूजा को लेकर खुशियों का माहौल है तो वहीं दूसरी ओर सोमवार 23 अक्टूबर की शाम गोपालगंज में एक बड़ा हादसा हो गया। गोपालगंज के राजा दल पंडाल के पास मेला देखने वालों की अधिक भीड़ होने के कारण भगदड़ मच गई। इस घटना में 17 से ज्यादा लोग घायल हो गए जिनमें से चार को गोरखपुर रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज सदर अस्पताल गोपालगंज में चल रहा है। घटना रात के 8.30 बजे के आसपास की बताई जा रही है।

डीएम ने भगदड़ के जांच का आदेश दिया है। सदर अनुमंडल के एसडीओ के नेतृत्व में पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। लोगों का आरोप है कि भीड़ की संभावना को देखते हुए पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी नहीं थे। सोमवार की रात गोपालगंज में दुर्गा पूजा के मेले में दर्दनाक हादसा हो गया। नगर थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास राजा दल पंडाल में भगदड़ मच गई जिस में दो महिला और एक बच्चे की मौत हो गई।

घटना के बाद डीएम नवल किशोर चौधरी और एसपी स्वर्णप्रभात मौके पर पहुंचे। डीएम ने भगदड़ के जांच का आदेश दिया है। सदर अनुमंडल के एसडीओ के नेतृत्व मेंपूरेमामलेकी जांच कराई जाएगी। इस बीच स्थानीय लोगों का आरोप है कि भीड़ की संभावना को देखते हुए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों को नहीं लगाया गया था। यह भी कहा जा रहा हैकि भी ज्यादा थी जबकि निकलने का रास्ता सही नहीं था। पहले बाहर निकालने की होड़ में भगदड़ मच गई और एक बच्चा जमीन पर गिर गया जिसे उठाने में दो महिलाओं की जान चली गई। हालांकि, इस दौरान एक और बच्चा जख्मी हुआ था जिसे बचा लिया गया। लगभग 20 घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन, वहां डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद नहीं थे। इसेलेकर अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। प्रशासन की फटकार के बाद डॉक्टर अस्पताल पहुंचे। डीएम ने सिविल सर्जन को इस मामले में शो कॉज किया है। इस घटना में मरने वालों की पहचान कर ली गई है। जिस बच्चे की मौत हुई उसका नाम आयुष कुमार था। वह माझा थाना क्षेत्र के सनाठ मठिया निवासी दिलीप राम का पुत्र था। मौत की शिकार एक महिला 55 वर्षीय उर्मिला देवी कुचायकोट के सासामुसा निवासी रविंद्र शाह की पत्नी थी जबकि, दूसरी महिला नगर थाना के बसडीला निवासी भोज शर्माकी 60 वर्षीय पत्नी शांति देवी थी।

Tags: Hindi newsIndiaToday news
Previous Post

महुआ मोइत्रा के साथ निजी तस्वीरें हुई वायरल,, शशि थरूर ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब……

Next Post

पोल्ट्री फार्म में लगी भीषण आग,, फैक्ट्री मे जलकर खाक हुआ करोड़ों का समान, नुकसान होने की आशंका…..

Next Post

पोल्ट्री फार्म में लगी भीषण आग,, फैक्ट्री मे जलकर खाक हुआ करोड़ों का समान, नुकसान होने की आशंका…..

Recent News

साय कैबिनेट की बैठक में इन अहम फैसलों पर लगी मुहर

साय कैबिनेट की बैठक में इन अहम फैसलों पर लगी मुहर

July 11, 2025
2026 तक नक्सल मुक्त होगा प्रदेश, सीएम विष्णुदेव साय बोले पुनर्वास नीति से हो रहा बड़ा बदलाव

सीएम साय का सबसे बड़ा एक्शन : पहली बार एक साथ 22 अफसर सस्पेंड, IAS-IFS से लेकर राज्य सेवा के अफसरों पर भी हो रही कार्रवाई

July 11, 2025
भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सबसे बड़ी कार्यवाही, जाने जीरो टॉलरेंस की नीति

भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सबसे बड़ी कार्यवाही, जाने जीरो टॉलरेंस की नीति

July 11, 2025
2026 तक नक्सल मुक्त होगा प्रदेश, सीएम विष्णुदेव साय बोले पुनर्वास नीति से हो रहा बड़ा बदलाव

साय कैबिनेट की बैठक आज, मुख्यमंत्री का मिनट टू मिनट शेड्यूल, जाने

July 11, 2025

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

साय कैबिनेट की बैठक में इन अहम फैसलों पर लगी मुहर

साय कैबिनेट की बैठक में इन अहम फैसलों पर लगी मुहर

July 11, 2025
2026 तक नक्सल मुक्त होगा प्रदेश, सीएम विष्णुदेव साय बोले पुनर्वास नीति से हो रहा बड़ा बदलाव

सीएम साय का सबसे बड़ा एक्शन : पहली बार एक साथ 22 अफसर सस्पेंड, IAS-IFS से लेकर राज्य सेवा के अफसरों पर भी हो रही कार्रवाई

July 11, 2025
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com