• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

सोने से पहले बनाइए ये एक आदत, नींद की दिक्कत के साथ कई बीमारियों का भी कम होगा जोखिम

NBTV24 by NBTV24
January 29, 2024
in आज, लाइफस्टाइल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रात की अच्छी नींद कितनी जरूरी है, इसके बारे में कई मेडिकल रिपोर्ट्स में चर्चा की गई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सोने से पहले की कुछ आदतों के बारे में भी ध्यान रखना बहुत जरूरी है। डॉक्टर्स कहते हैं, सभी लोगों को सोने से पहले हल्दी वाले दूध का सेवन जरूर करना चाहिए, ये वास्तव में आपकी सेहत को गजब का बूस्ट दे सकती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को सोने से पहले एक कप हल्दी वाला दूध जरूर पीना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि हल्दी वाले दूध में शरीर को आराम देने वाले गुण होते हैं, मुख्य रूप से इसकी सूजन को कम करने और तंत्रिका तंत्र को शांत करने की क्षमता इसे काफी खास बनाती है। कई लोगों का मानना है कि सोने से पहले गर्म हल्दी वाला दूध पीने से आराम मिलता है और नींद की गुणवत्ता में भी सुधार हो सकता है।

हल्दी दूध के कई फायदे

आयुर्वेद विशेषज्ञ कहते हैं, हल्दी में मौजूद करक्यूमिन वास्तव में शरीर के लिए बहुत कारगर है। वयस्कों में स्मृति और ध्यान को बेहतर बनाने में मदद करने के साथ ये कई क्रोनिक बीमारियों के खतरे को कम करने में भी मददगार हो सकता है। अध्ययनों से पता चला है कि हल्दी में पाए जाने वाले करक्यूमिन की मात्रा आपको अच्छी नींद पाने में मदद कर सकती है साथ ही डायबिटीज, इंफ्लामेशन जैसी शारीरिक समस्याओं को कंट्रोल करने में भी इससे लाभ हो सकता है। मेडिकल साइंस ने भी हल्दी वाले दूध को बहुत फायदेमंद पाया है।

शरीर को मिलता है आराम, नींद में सुधार

हल्दी में पाया जाने वाला सक्रिय घटक करक्यूमिन, अपने मजबूत एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण सदियों से आयुर्वेदिक चिकित्सा में उपयोग किया जाता रहा है। एंटीऑक्सिडेंट ऐसे यौगिक होते हैं जो कोशिकाओं की क्षति को कम करने में मदद करते हैं। अगर दूध में एक चुटकी हल्दी मिलाकर इसका सेवन किया जाए तो मांसपेशियों को आराम मिलता है। इससे न सिर्फ अच्छी नींद मिलती है साथ ही एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ये पेय आपको संक्रमण और बीमारी के जोखिमों से बचाने में भी लाभकारी है।

क्रोनिक बीमारियों से बचने का तरीका

शोध में पाया गया है कि करक्यूमिन, कई प्रकार की क्रोनिक बीमारियों जैसे इंफ्लामेशन, कैंसर, मेटाबोलिक सिंड्रोम, अल्जाइमर और हृदय रोग को कम करने में भी फायदेमंद हो सकती है। इसकी एंटी-इंफ्लामेटरी प्रकृति ऑस्टियोआर्थराइटिस और रुमेटीइड आर्थराइटिस से होने वाले जोड़ों के दर्द को कम करने में भी सहायक है।

हल्दी वाले दूध से मूड को सुधारने और मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में भी विशेष लाभ पाया जा सकता है।

शुगर को कंट्रोल करने में लाभकारी

कुछ अध्ययन यह भी कहते हैं कि अगर आप रोजाना सोने से पहले हल्दी वाले दूध का सेवन करते हैं तो ये फास्टिंग शुगर को कंट्रोल करने में आपके लिए विशेष फायदेमंद हो सकती है। दूध में मौजूद कैल्शियम और अन्य पोषक तत्वों के साथ हल्दी में पाया जाने वाला करक्यूमिन, इंसुलिन के उपयोग को बढ़ाकर शुगर के स्तर को बढ़ने से रोकने में सहायक है। डायबिटीज रोगियों के लिए ये पेय काफी लाभकारी हो सकती है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

Tags: *Eating too often can be detrimental to healthHindi newsIndiaToday latest newsToday newsसोने से पहले बनाइए ये एक आदत
Previous Post

हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे कार्तिक आर्यन, अभिनेता से मिलने पहुंचे फैंस ने तोड़ा बैरिकेड

Next Post

बच गई हैं रोटियां तो न हों परेशान, झटपट तैयार करें रोटी समोसा

Related Posts

धीरे-धीरे आपके दिमाग को खोखला कर रही हैं ये 5 आदतें, आज ही छोड़ें वरना भुगतना होगा भारी…
लाइफस्टाइल

धीरे-धीरे आपके दिमाग को खोखला कर रही हैं ये 5 आदतें, आज ही छोड़ें वरना भुगतना होगा भारी…

February 16, 2026
आखिर फाल्गुन मास में क्यों होता है सबसे ज्यादा सर्दी-जुकाम जानें क्या खाएं और क्या नही….
लाइफस्टाइल

आखिर फाल्गुन मास में क्यों होता है सबसे ज्यादा सर्दी-जुकाम जानें क्या खाएं और क्या नही….

February 16, 2026
पार्टनर को गले लगाना सिर्फ रोमांस नहीं, सेहत के लिए भी है ये पावरफुल टॉनिक…
लाइफस्टाइल

पार्टनर को गले लगाना सिर्फ रोमांस नहीं, सेहत के लिए भी है ये पावरफुल टॉनिक…

February 12, 2026
आज का राशिफल आज इस राशि पर बरसेगी बृहस्पति की कृपा, जानें 12 राशियों का हाल…
आज

आज का राशिफल आज इस राशि पर बरसेगी बृहस्पति की कृपा, जानें 12 राशियों का हाल…

February 12, 2026
आपकी दूरियों के बावजूद कम नहीं होगा प्यार लॉन्ग डिस्टेंस पार्टनर से करें ये 5 वादे…
लाइफस्टाइल

आपकी दूरियों के बावजूद कम नहीं होगा प्यार लॉन्ग डिस्टेंस पार्टनर से करें ये 5 वादे…

February 10, 2026
बॉडी बनाने का शार्टकट युवाओं की सेहत पर पड़ रहा भारी, बिना सलाह प्रोटीन पाउडर, क्रिएटीन और सप्लीमेंट्स लेना है इतना खतरनाक…
लाइफस्टाइल

बॉडी बनाने का शार्टकट युवाओं की सेहत पर पड़ रहा भारी, बिना सलाह प्रोटीन पाउडर, क्रिएटीन और सप्लीमेंट्स लेना है इतना खतरनाक…

February 8, 2026
Next Post

बच गई हैं रोटियां तो न हों परेशान, झटपट तैयार करें रोटी समोसा

होली से पहले दिवाली सीएम साय ने 25 लाख किसानों के खातों में भेजे 10,324 करोड़, आपके मोबाइल पर आया…

होली से पहले दिवाली सीएम साय ने 25 लाख किसानों के खातों में भेजे 10,324 करोड़, आपके मोबाइल पर आया…

February 28, 2026

अग्निवीरों और सेना के जवानों के लिए खुशखबरी रिटायरमेंट के बाद यहां मिलेगा रोजगार…

अग्निवीरों और सेना के जवानों के लिए खुशखबरी रिटायरमेंट के बाद यहां मिलेगा रोजगार…

February 28, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

होली से पहले दिवाली सीएम साय ने 25 लाख किसानों के खातों में भेजे 10,324 करोड़, आपके मोबाइल पर आया…

होली से पहले दिवाली सीएम साय ने 25 लाख किसानों के खातों में भेजे 10,324 करोड़, आपके मोबाइल पर आया…

February 28, 2026
होली से पहले दिवाली सीएम साय ने 25 लाख किसानों के खातों में भेजे 10,324 करोड़, आपके मोबाइल पर आया…

होली से पहले दिवाली सीएम साय ने 25 लाख किसानों के खातों में भेजे 10,324 करोड़, आपके मोबाइल पर आया…

February 28, 2026
होली से पहले दिवाली सीएम साय ने 25 लाख किसानों के खातों में भेजे 10,324 करोड़, आपके मोबाइल पर आया…
सामान्य

होली से पहले दिवाली सीएम साय ने 25 लाख किसानों के खातों में भेजे 10,324 करोड़, आपके मोबाइल पर आया…

by NBTV24
February 28, 2026
0

छत्तीसगढ़ :– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के अन्नदाताओं को होली का सबसे बड़ा तोहफा दिया है। वादे के मुताबिक,...

Read more
होली से पहले दिवाली सीएम साय ने 25 लाख किसानों के खातों में भेजे 10,324 करोड़, आपके मोबाइल पर आया…

होली से पहले दिवाली सीएम साय ने 25 लाख किसानों के खातों में भेजे 10,324 करोड़, आपके मोबाइल पर आया…

February 28, 2026
अग्निवीरों और सेना के जवानों के लिए खुशखबरी रिटायरमेंट के बाद यहां मिलेगा रोजगार…

अग्निवीरों और सेना के जवानों के लिए खुशखबरी रिटायरमेंट के बाद यहां मिलेगा रोजगार…

February 28, 2026
होली का उपहार : समर्थन मूल्य की अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान किसानों को दोहरी खुशी, सरकार ने निभाया हर वादा: मंत्री लखनलाल देवांगन…

होली का उपहार : समर्थन मूल्य की अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान किसानों को दोहरी खुशी, सरकार ने निभाया हर वादा: मंत्री लखनलाल देवांगन…

February 28, 2026
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इंडिगो का बड़ा फैसला, इतने मार्च 2026 तक उड़ानें रोकीं…

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच इंडिगो का बड़ा फैसला, इतने मार्च 2026 तक उड़ानें रोकीं…

February 28, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com