रायपुर : केंद्रीय खेल, युवा, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे के लिए आज रायपुर पहुंच गए है।
वे रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में आयोजित राज्यस्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। नेहरू युवा केंद्र संगठन के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन होगा।
इस मीडिया संवाद सह ऐप लॉन्च कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और भाजपा के दिग्गज नेता शामिल होंगे। इसके बाद केंद्रीय मंत्री दोपहर करीब सवा 2 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।