• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

नियद नेल्लानार योजना से यहां के 400 से अधिक गांव हुए आबाद : सीएम साय…

NBTV24 by NBTV24
January 31, 2026
in छत्तीसगढ़
0
नियद नेल्लानार योजना से यहां के 400 से अधिक गांव हुए आबाद : सीएम साय…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय बस्तर के नारायणपुर जिले के दो दिवसीय प्रवास पर जिला मुख्यालय पहुंचे, जहां पर उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर जिलावासियों को अनेक सौगातें दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हाई स्कूल मैदान में आयोजित बस्तर पण्डुम के जिला स्तरीय कार्यक्रम में 351 करोड़ 49 लाख 45 हजार रूपए के 357 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में लाल आतंक समाप्ति की ओर है, जिससे विकास को गति मिल रही है। माओवाद के कारण यह क्षेत्र लम्बे समय से विकास से अछूता रहा, अब यहां नवाचार हो रहे हैैं।

नारायणपुर के हाई स्कूल मैदान में आयोजित आज अपराह्न में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प से प्रदेश सरकार ने माओवाद मुक्त करने के लगातार प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि नियद नेल्लानार योजना से चलते बस्तर के 400 से अधिक गांवों में विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों के विकास की पहुंच सुनिश्चित हुई है। आत्मसमर्पित माओवादियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने की दिशा में उन्हें कौशल उन्नयन प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे वे आजीविका प्राप्त करते हुए आत्मनिर्भर बन सकें। साथ ही बस्तर को विकास के सभी आयामों से जोड़ने यहां पर्यटन विकास, खेती-बाड़ी, पशुपालन जैसे कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प मुख्यमंत्री ने दोहराया। श्री साय ने यह भी कहा कि आदिवासी संस्कृति और पारम्परिक विरासतों को सहेजने व संजोकर रखने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार बस्तर पण्डुम का आयोजन कर रही है। उन्होंने उपस्थित जनों से जनजातीय सभ्यता और धरोहरों की जड़ों से जुड़कर रहने का आह्वान किया। 

मुख्यमंत्री ने की 332 करोड़ के छह निर्माण कार्यों की घोषणा

इस दौरान मुख्यमंत्री ने 06 निर्माण कार्यों की घोषणा की, जिनकी अनुमानित लागत 332 करोड़ रूपए है। इसमें 125 किलोमीटर लम्बे मार्ग नारायणपुर के ओरछा-आदेर-लंका-बेदरे -कुटरूमैमेड जिसकी लागत राशि-250 करोड़ रूपए है। यह नारायणपुर जिले को बीजापुर जिले से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है, जिसमें जिले के अंदरूनी क्षेत्र के ईदवाया, एडजुम, आदेर, कुड़मेल, ढोढरीबेड़ा, जाटलूर, धोबे, डोडीमरका, पदमेटा, लंका जैसे ग्राम जुड़ते हैं। इसी तरह राजनांदगांव-बैलाडिला मार्ग में सतह मजबूतीकरण कार्य की घोषणा की, इसकी लंबाई 28 कि.मी जो लगभग 34 करोड़ से तैयार होगी। यह नारायणपुर जिले को दंतेवाड़ा जिले में जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है। इसी तरह नारायणपुर-सोनपुर-मरोड़ा मार्ग पर 28 किमी के सतह मजबूतीकरण कार्य, लंबाई 28 कि.मी. की घोषणा (राशि-34 करोड़ 12 लाख) – यह मार्ग जिले को महाराष्ट्र बार्डर तक जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है, जिसमें जिले के ब्रेहबेड़ा, कुरूषनार, बासिंग, सोनपुर ग्राम जुड़ते हैं। इसके अलावा ब्रेहबेड़ा (नारायणपुर)-कंदाड़ी-कीहीकाड़-मुरनार-बेचा मार्ग पर घुड़साल नाला पर उच्चस्तरीय सेतुमय पहुंच मार्ग निर्माण कार्य, जिसकी लंबाई 80 मीटर तथा लागत राशि-12 करोड ़ 42 लाख है। साथ ही नारायणपुर जिला अंतर्गत अबुझमाड़ के अंदरूनी क्षेत्रों में प्रारंभ किये गए 10 वैकल्पिक प्राथमिक शाला ‘घमण्डी, वाला, जटवर, नेलनार, रोहताड़, हितावाड़ा, मोडनार, तोके, कोडटामरका एवं कोडोली‘ के स्कूल सेटअप एवं भवन, तथा तोके में आश्रम शाला भवन की स्वीकृति की घोषणा की, जो 01 करोड़ 06 लाख रूपए से तैयार होगा। इसी तरह जिले के एज्युकेशन हब, गरांजी मे खेल मैदान की घोषणा की घोषणा की जिसका निर्माण 50 लाख रूपए की लागत से होगा।

कार्यक्रम में वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के सशक्त और निर्णायक नेतृत्व में 31 मार्च 2026 तक देश से सशस्त्र माओवाद के आतंक का पूर्णतः अंत हो जाएगा। नारायणपुर जिला भी शीघ्र ही नक्सल मुक्त होकर शांति, विकास और समृद्धि के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ आज विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के माध्यम से हर गांव, हर टोले को मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। राजस्व मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय ने जिले को 351 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी है। उनके नेतृत्व में राज्य सफलता की नित नई उंचाइयों को छू रहा है और हर क्षेत्र में लगातार विकास हो रहा है।

इसके पहले, बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप ने संबोधित करते हुए कहा कि जनजातीय संस्कृति और परंपरा कई पीढ़ियों से चली आ रही है। बस्तर की संस्कृति और विरासत की पूरे विश्व में अलग पहचान है। आज की नई पीढ़ी हमारी सस्कृति और परंपरा को सहेजकर रखने की जरूरत है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि बस्तर पंडुम के 12 विधाओं में जनजातीय संस्कृति के प्रदर्शन के माध्यम से सरकार द्वारा इन परंपराओं को सहेजने और संरक्षित करने का कार्य किया जा रहा है। बस्तर ओलंपिक के माध्यम से युवाओं को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है। ऐसे आयोजनों से आदिवासी संस्कृति व परंपरा आगे बढ़ेगी और बस्तर विकास और शांति के पथ पर सतत् आगे बढ़ेगा।

मुख्यमंत्री ने आत्मसमर्पित माओवादी नव दम्पति को दिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री श्री साय ने बस्तर पण्डुम के जिला स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने आदिवासी व्यंजन, वेशभूषा, आभूषण तथा प्राचीन धरोहरों का अवलोकन कर संरक्षित करने की बात कही। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत माओवाद छोड़कर मुख्यधारा में लौटे 04 जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान कर नवदाम्पत्य जीवन में प्रवेश की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री से आशीर्वाद प्राप्त करने वाले जोड़ों में ग्राम पोदावाड़ा की कमला गोटा तथा ग्राम ऐनमेटा के सुकलाल जुर्री, ग्राम कुर्सींग की सुशीला कोवाची और ग्राम तुषवाल के सन्नी सलाम, ग्राम पूसालामा की रीता कोवाची और इसी ग्राम के मासो मण्डावी तथा ग्राम डूंगा की कोसी मण्डावी एवं इसी ग्राम के अर्जुन सिंह शामिल थे। मुख्यमंत्री ने सभी विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान कर समाज की मुख्य धारा में शामिल होने की बधाई दी।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष श्री रूपसाय सलाम सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पंचायती राज और नगरीय संस्थाओं के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

बालको ने डिजिटल समाधान से स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग को दी नई दिशा

Next Post

आज उत्तर भारत में सर्दी रिटर्न्स कोहरे के साथ आंधी-बारिश का डबल अटैक, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम…

Related Posts

दिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मृतकों के परिजनों से की मुलाकात…
छत्तीसगढ़

दिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मृतकों के परिजनों से की मुलाकात…

March 27, 2026
केंद्र सरकार के फैसले का सीएम साय ने किया स्वागत डीजल पर पेट्रोल पर ₹10 की कटौती …
छत्तीसगढ़

केंद्र सरकार के फैसले का सीएम साय ने किया स्वागत डीजल पर पेट्रोल पर ₹10 की कटौती …

March 27, 2026
एक मंडप, दो दुल्हनें और एक दूल्हा परदेस में हुई अजब-गजब शादी, हैरान रह गए लोग…
छत्तीसगढ़

एक मंडप, दो दुल्हनें और एक दूल्हा परदेस में हुई अजब-गजब शादी, हैरान रह गए लोग…

March 27, 2026
मुख्यमंत्री साय से गोवा के खेल एवं जनजातीय कल्याण मंत्री श्री रमेश तावड़कर की सौजन्य भेंट…
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय से गोवा के खेल एवं जनजातीय कल्याण मंत्री श्री रमेश तावड़कर की सौजन्य भेंट…

March 26, 2026
प्रदेश में जनजातीय शक्ति का खेल महाकुंभ: देश के प्रथम ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का भव्य शुभारंभ…
छत्तीसगढ़

प्रदेश में जनजातीय शक्ति का खेल महाकुंभ: देश के प्रथम ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का भव्य शुभारंभ…

March 26, 2026
सीएम साय 28 मार्च को जशपुर में श्रमिकों के बैंक खाते में 27.15 करोड़ की राशि अंतरित करेंगे…
छत्तीसगढ़

सीएम साय 28 मार्च को जशपुर में श्रमिकों के बैंक खाते में 27.15 करोड़ की राशि अंतरित करेंगे…

March 26, 2026
Next Post
आज उत्तर भारत में सर्दी रिटर्न्स कोहरे के साथ आंधी-बारिश का डबल अटैक, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम…

आज उत्तर भारत में सर्दी रिटर्न्स कोहरे के साथ आंधी-बारिश का डबल अटैक, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम…

दिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मृतकों के परिजनों से की मुलाकात…

दिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मृतकों के परिजनों से की मुलाकात…

March 27, 2026
अब पहले मुकाबले में भिड़ेंगे RCB और SRH जानें कब, कहाँ और कैसे देखें लाइव मैच…

अब पहले मुकाबले में भिड़ेंगे RCB और SRH जानें कब, कहाँ और कैसे देखें लाइव मैच…

March 27, 2026
तेल की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें’, मोदी सरकार ने यहां के संकट पर जारी किया एक्शन प्लान…

तेल की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें’, मोदी सरकार ने यहां के संकट पर जारी किया एक्शन प्लान…

March 27, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

दिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मृतकों के परिजनों से की मुलाकात…

दिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मृतकों के परिजनों से की मुलाकात…

March 27, 2026
अब पहले मुकाबले में भिड़ेंगे RCB और SRH जानें कब, कहाँ और कैसे देखें लाइव मैच…

अब पहले मुकाबले में भिड़ेंगे RCB और SRH जानें कब, कहाँ और कैसे देखें लाइव मैच…

March 27, 2026
दिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मृतकों के परिजनों से की मुलाकात…
छत्तीसगढ़

दिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मृतकों के परिजनों से की मुलाकात…

by NBTV24
March 27, 2026
0

मध्यप्रदेश:–सीएम ने परिजनों से मिल बंधाया ढाढ़स, बोले- संकट की घड़ी में सरकार आपके साथ है प्रत्येक दिवंगत के परिजनों...

Read more
अब पहले मुकाबले में भिड़ेंगे RCB और SRH जानें कब, कहाँ और कैसे देखें लाइव मैच…

अब पहले मुकाबले में भिड़ेंगे RCB और SRH जानें कब, कहाँ और कैसे देखें लाइव मैच…

March 27, 2026
तेल की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें’, मोदी सरकार ने यहां के संकट पर जारी किया एक्शन प्लान…

तेल की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें’, मोदी सरकार ने यहां के संकट पर जारी किया एक्शन प्लान…

March 27, 2026
लॉकडाउन की अफवाहों पर वित्तमंत्री ने राज्यसभा में दिया बयान, बोलीं- “भारत में लॉकडाउन की…

लॉकडाउन की अफवाहों पर वित्तमंत्री ने राज्यसभा में दिया बयान, बोलीं- “भारत में लॉकडाउन की…

March 27, 2026
सुबह-सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने के ये चमत्कारी फायदे हैं यहां जानिए और आज़मा कर देख भी लीजिए…

सुबह-सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने के ये चमत्कारी फायदे हैं यहां जानिए और आज़मा कर देख भी लीजिए…

March 27, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com