• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home सामान्य

भारत के आधे से ज्यादा जिले हाई-रिस्क में, 76% आबादी खतरे में, MP में दो दिन चढ़ेगा पारा, प्रदेश में नहीं बदलेगा मौसम…

NBTV24 by NBTV24
March 8, 2026
in सामान्य
0
भारत के आधे से ज्यादा जिले हाई-रिस्क में, 76% आबादी खतरे में, MP में दो दिन चढ़ेगा पारा, प्रदेश में नहीं बदलेगा मौसम…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:– भारत में जलवायु परिवर्तन का असर अब केवल दिन की झुलसाने वाली गर्मी तक सीमित नहीं रह गया है। लगातार बढ़ती उमस, गर्म होती रातें और लंबा खिंचता गर्मी का मौसम देश की बड़ी आबादी के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है।

एक नए अध्ययन के मुताबिक देश के 57 प्रतिशत जिले अत्यधिक गर्मी के जोखिम का सामना कर रहे हैं, जहां भारत की करीब 76 प्रतिशत आबादी निवास करती है।

417 जिले हाई-रिस्क श्रेणी में
यह खुलासा काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड वाटर (सीईईडब्ल्यू) की रिपोर्ट ‘हाउ एक्सट्रीम हीट इज इंपेक्टिंग इंडिया: असेसिंग डिस्ट्रिक्ट-लेवल हीट रिस्क 2025’ में हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार देश के 417 जिले हाई-रिस्क श्रेणी में हैं, जबकि 201 जिलों को मध्यम जोखिम वाला क्षेत्र माना गया है।

रिपोर्ट में सबसे चिंताजनक पहलू यह बताया गया है कि गर्मी का खतरा अब केवल महानगरों या बड़े शहरों तक सीमित नहीं है। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और केरल के कई ग्रामीण जिले भी तेज गर्मी और बढ़ती उमस के कारण गंभीर जोखिम का सामना कर रहे हैं।
स्वास्थ्य और जनजीवन पर असर पड़ने की आशंका
इससे ग्रामीण आबादी, खेती और श्रमिक वर्ग पर अतिरिक्त दबाव पड़ने की आशंका है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान में यह बढ़ोतरी आने वाले दिनों में लू और उमस की स्थिति को और गंभीर बना सकती है, जिससे स्वास्थ्य और जनजीवन पर असर पड़ने की आशंका है।

ग्वालियर में अगले दो दिन चढ़ेगा पारा
ग्वालियर में मार्च का पहला सप्ताह खासा गर्म रहा है। हालांकि पिछले दो दिन से रात का तापमान 35.7 डिसे पर है। यानी दिन में शुक्रवार जितनी ही गर्मी शनिवार को भी रही। हालांकि रात के तापमान में 0.4 डिसे की हल्की गिरावट आई और तापमान 17.7 डिसे पर आया।
मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो आगामी पांच दिन तक अंचल में मौसम शुष्क व खुला रहेगा। राजस्थान में चलने वाली गर्म हवाओं से अंचल का मौसम भी आगामी दो-तीन दिन में और गर्म हो
सकता है और तापमान भी दो से तीन डिसे बढ़ सकता है।
नौ मार्च को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा,
इसके प्रभाव से तापमान में ही बढ़ोतरी होगी और हल्के बादल भी अंचल में आ सकते हैं। ठंड की विदाई के साथ ही एक मार्च से ही अंचल में मौसम काफी गर्म हो चुका है। तापमान अभी तक 35.7 डिसे पर पहुंच चुका है। यह तापमान सामान्य से 4.5 डिसे अधिक है।
मार्च में तापमान सामान्य से अधिक ही रहेगा
साथ ही रात का तापमान भी सामान्य से 3.3 डिसे अधिक चल रहा है। यानी दिन व रात दोनों ही गर्म हैं। इस बार मार्च में तापमान सामान्य से अधिक ही रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक तापमान बढ़ने की वजह से गर्मी बढ़ेगी और मार्च के महीने में ही मई की गर्मी जैसा एहसास होगा।
केंद्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने राजस्थान में मार्च के दूसरे सप्ताह में ही हीटवेव चलने की संभावना व्यक्त की है। ऐसे में राजस्थान की हीटवेव का असर अंचल में आएगा तो आगामी दो से तीन दिन में अंचल में भी तपिश बढ़ जाएगी।
कूलर, पंखे और एसी भी चलने लगे दिन में
दिन में गर्मी बढ़ने से घरों व कार्यालयों में कूलर, पंखे व एसी भी चलना शुरू हो गए हैं। हालांकि कूलर व एसी कम चल रहे हैं, लेकिन पंखे हर जगह चलना शुरू हो गए हैं। साथ ही शहर की सड़कों पर नारियल पानी से लेकर शिकंजी व अन्य पेय पदार्थों के ठेले व गुमटी लगना शुरू हो गए हैं।
छत्तीसगढ़ में द्रोणिका सक्रिय, फिर भी नहीं बदलेगा मौसम
छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिलहाल शुष्क बना हुआ है और अगले कुछ दिनों तक इसमें किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा और उसके आसपास ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण लगभग 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक सक्रिय है।
वहीं इससे एक द्रोणिका उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश तक उत्तर छत्तीसगढ़ से होकर लगभग 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके बावजूद प्रदेश में वर्षा की कोई संभावना नहीं है।
अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहने की संभावना
रविवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगले चार दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। इस दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है।
राजधानी रायपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है।
यह भी पढ़ें- Weather Update: ग्वालियर में मार्च की शुरुआत में ही भीषण गर्मी, 8 साल का रिकॉर्ड टूटा, 40 डिग्री के पार जा सकता है पारा
बढ़ेगा रायपुर का तापमान

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह के समय हल्की धुंध रहने के भी आसार हैं। प्रदेश में शनिवार को मौसम पूरी तरह शुष्क रहा और कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई।
राजनांदगांव में सर्वाधिक तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में सबसे कम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रायपुर में सुबह साढ़े आठ बजे आद्रता 48 प्रतिशत रही, जो शाम साढ़े पांच बजे घटकर 27 प्रतिशत तक पहुंच गई।
बादल लगभग नहीं रहे और हवा की औसत गति करीब चार किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में पारा सामान्य से 2 से 3 डिग्री अधिक रह सकता है।

Tags: 76% of the population is at riskHindi newsIndiamercury will rise in Madhya Pradesh for two daysMore than half of India's districts are at high riskToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

महिला दिवस पर महिला आयोग की बड़ी पहल, 8 से 13 मार्च तक महा जनसुनवाई सप्ताह…

Next Post

महिला दिवस पर मोदी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरेंगी सीएम, LPG सिलेंडर की कीमत में वृद्धि को बनाया मुद्दा…

Related Posts

वर्ल्ड कप फाइनल के दिन पृथ्वी शॉ ने की सगाई, जानें आखिर ये कौन है आकृति अग्रवाल…
सामान्य

वर्ल्ड कप फाइनल के दिन पृथ्वी शॉ ने की सगाई, जानें आखिर ये कौन है आकृति अग्रवाल…

March 8, 2026
बिना काटे इस तरह करें मीठे पपीते की पहचान, जान लें ये आसान तरीका…
सामान्य

बिना काटे इस तरह करें मीठे पपीते की पहचान, जान लें ये आसान तरीका…

March 8, 2026
आज महिला दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली 100 महिलाओं को किया गया सम्मानित…
सामान्य

आज महिला दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली 100 महिलाओं को किया गया सम्मानित…

March 8, 2026
पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति का अपमान हुआ, देश माफ नहीं करेगा, ममता बनर्जी पर बरसे …
सामान्य

पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति का अपमान हुआ, देश माफ नहीं करेगा, ममता बनर्जी पर बरसे …

March 8, 2026
आखिर ब्रह्मचर्य की असली शक्ति क्या है प्रेमानंद जी ने बताया जीवन बदलने वाला रहस्य…
सामान्य

आखिर ब्रह्मचर्य की असली शक्ति क्या है प्रेमानंद जी ने बताया जीवन बदलने वाला रहस्य…

March 8, 2026
महिला दिवस पर महिला आयोग की बड़ी पहल, 8 से 13 मार्च तक महा जनसुनवाई सप्ताह…
सामान्य

महिला दिवस पर महिला आयोग की बड़ी पहल, 8 से 13 मार्च तक महा जनसुनवाई सप्ताह…

March 8, 2026
Next Post
महिला दिवस पर मोदी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरेंगी सीएम, LPG सिलेंडर की कीमत में वृद्धि को बनाया मुद्दा…

महिला दिवस पर मोदी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरेंगी सीएम, LPG सिलेंडर की कीमत में वृद्धि को बनाया मुद्दा…

महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन सशक्त नारी, समृद्ध समाज की आधारशिलाः- कैबिनेट मंत्री लखन लाल

महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन सशक्त नारी, समृद्ध समाज की आधारशिलाः- कैबिनेट मंत्री लखन लाल

March 8, 2026
वर्ल्ड कप फाइनल के दिन पृथ्वी शॉ ने की सगाई, जानें आखिर ये कौन है आकृति अग्रवाल…

वर्ल्ड कप फाइनल के दिन पृथ्वी शॉ ने की सगाई, जानें आखिर ये कौन है आकृति अग्रवाल…

March 8, 2026
बिना काटे इस तरह करें मीठे पपीते की पहचान, जान लें ये आसान तरीका…

बिना काटे इस तरह करें मीठे पपीते की पहचान, जान लें ये आसान तरीका…

March 8, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन सशक्त नारी, समृद्ध समाज की आधारशिलाः- कैबिनेट मंत्री लखन लाल

महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन सशक्त नारी, समृद्ध समाज की आधारशिलाः- कैबिनेट मंत्री लखन लाल

March 8, 2026
वर्ल्ड कप फाइनल के दिन पृथ्वी शॉ ने की सगाई, जानें आखिर ये कौन है आकृति अग्रवाल…

वर्ल्ड कप फाइनल के दिन पृथ्वी शॉ ने की सगाई, जानें आखिर ये कौन है आकृति अग्रवाल…

March 8, 2026
महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन सशक्त नारी, समृद्ध समाज की आधारशिलाः- कैबिनेट मंत्री लखन लाल
छत्तीसगढ़

महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन सशक्त नारी, समृद्ध समाज की आधारशिलाः- कैबिनेट मंत्री लखन लाल

by NBTV24
March 8, 2026
0

कोरबा :–अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखन लाल...

Read more
वर्ल्ड कप फाइनल के दिन पृथ्वी शॉ ने की सगाई, जानें आखिर ये कौन है आकृति अग्रवाल…

वर्ल्ड कप फाइनल के दिन पृथ्वी शॉ ने की सगाई, जानें आखिर ये कौन है आकृति अग्रवाल…

March 8, 2026
बिना काटे इस तरह करें मीठे पपीते की पहचान, जान लें ये आसान तरीका…

बिना काटे इस तरह करें मीठे पपीते की पहचान, जान लें ये आसान तरीका…

March 8, 2026
चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय…

March 8, 2026
महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल मुख्यमंत्री साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल मुख्यमंत्री साय

March 8, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com