• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

जिला के समग्र विकास को नई रफ्तार, वित्त मंत्री चौधरी ने 9 प्रमुख परियोजनाओं का किया निरीक्षण…

NBTV24 by NBTV24
April 12, 2026
in छत्तीसगढ़
0
जिला के समग्र विकास को नई रफ्तार, वित्त मंत्री चौधरी ने 9 प्रमुख परियोजनाओं का किया निरीक्षण…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

छत्तीसगढ़:– ऑक्सी-जोन, हाईटेक लाइब्रेरी, खेल और पर्यटन परियोजनाओं से बदलेगा शहर का स्वरूप

गुणवत्ता और समय-सीमा पर सख्ती, सभी कार्य निर्धारित अवधि में पूर्ण करने के निर्देश

केलो रिवर फ्रंट और एनीकट से बढ़ेगी जल उपलब्धता और शहर की सुंदरता

प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ प्रवास के दौरान शहर में संचालित करोड़ों रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का व्यापक निरीक्षण किया। उन्होंने कला, संगीत, संस्कृति और साहित्य की पहचान वाले रायगढ़ को आधुनिक और विकसित शहर के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से संचालित 9 प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कोतरा रोड दुग्ध डेयरी क्षेत्र में विकसित हो रहे ऑक्सी-जोन, हाईटेक नालंदा लाइब्रेरी, रायगढ़ स्टेडियम परिसर में राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता की तैयारियों के तहत बन रहे स्विमिंग पूल एवं खेल अधोसंरचना, पहाड़ मंदिर के सौंदर्यीकरण, एसईसीएल द्वारा विकसित मरीन ड्राइव, कायाघाट पुल निर्माण, एसईसीएल स्टॉप डेम (सिंचाई), एफसीआई ऑक्सीजोन तथा फतहामुड़ा तालाब के सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया।

मंत्री श्री चौधरी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि रायगढ़ अपनी मूल पहचान को बनाए रखते हुए तेजी से विकसित शहर की दिशा में अग्रसर है और इन परियोजनाओं के माध्यम से शहर में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने शहर की जल उपलब्धता और सौंदर्यीकरण को ध्यान में रखते हुए निर्माणाधीन एनीकट कार्य का भी निरीक्षण किया। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री होमेश नायक ने बताया कि कुल लंबाई में से लगभग 50 मीटर कार्य पूर्ण हो चुका है और शेष कार्य 15 जून तक पूरा करने का लक्ष्य है। इस पर वित्त मंत्री ने संभावित वर्षा को ध्यान में रखते हुए कार्य को 15 मई तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जेलपारा एनीकट के जीर्णोद्धार और खर्राघाट बैराज निर्माण की टेंडर प्रक्रिया में हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

वित्त मंत्री ने एसईसीएल की सीएसआर गतिविधियों के अंतर्गत पुराने जिंदल पुल से कायाघाट पुल तक विकसित किए जा रहे केलो रिवर फ्रंट परियोजना का भी निरीक्षण किया। लगभग 28.26 करोड़ रुपए की लागत (5 वर्षों के रखरखाव सहित) से संचालित इस परियोजना का कार्य 29 जनवरी 2026 से प्रारंभ हो चुका है।

परियोजना के तहत केलो नदी तट का सौंदर्यीकरण, छठ घाट का विकास, सड़क निर्माण, कियोस्क (दुकानें), बैठने की व्यवस्था, शौचालय, कार एवं बाइक पार्किंग, आकर्षक बोर्ड वॉक (वॉकिंग पाथवे) तथा हरित विकास कार्य किए जाएंगे, जिससे यह क्षेत्र शहर का प्रमुख पर्यटन एवं आकर्षण केंद्र बनेगा।

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा रायगढ़ को विकसित शहर के रूप में स्थापित करने हेतु स्वीकृत इन परियोजनाओं की वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी समय-समय पर स्वयं समीक्षा करते रहते हैं, जिससे कार्यों में गुणवत्ता और गति बनी रहे।

निरीक्षण के दौरान नगर निगम महापौर श्री जीवर्धन चौहान, सभापति श्री डिग्री लाल साहू, श्री मुकेश जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे, नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश क्षत्रिय, कार्यपालन अभियंता श्री लोहिया तथा अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Tags: Hindi newsIndiaNew impetus to the overall development of the districtToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

रहस्यमयी है तिरुपति बालाजी की मूर्ति, पसीना आने से लेकर समुद्र की आवाज तक, पढ़ें यहां से सब कुछ…

Next Post

अचानक इतना सस्ता हो गया सोना, चांदी के भी नहीं बदले दाम,जानें यहां से आज का ताजा भाव…

Related Posts

15 अप्रैल को कैबिनेट की अहम बैठक, यहां शुरू होगा मेगा हेल्थ अभियान, रायपुर में समर कैंप 2026 का ऐलान…
छत्तीसगढ़

15 अप्रैल को कैबिनेट की अहम बैठक, यहां शुरू होगा मेगा हेल्थ अभियान, रायपुर में समर कैंप 2026 का ऐलान…

April 12, 2026
इस्पात मंत्रालय सचिव आईएएस श्री संदीप पौंड्रिक ने किया भिलाई इस्पात संयंत्र का दौरा…

April 11, 2026
स्वाभिमान की नई पहचान प्रदेश में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम दौर…

इस जिले में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी ने मासूम का कर दिए ये हाल, बोरे में मिली …

स्वस्थ नागरिक ही विकसित परदेस की आधारशिला स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार को नई दिशा देगा वाइस चांसलर मीट-2026 सीएम साय…

महिलाओं की बढ़ी टेंशन इस योजना में ब्रेक हजार रुपए बंद …
छत्तीसगढ़

महिलाओं की बढ़ी टेंशन इस योजना में ब्रेक हजार रुपए बंद …

April 11, 2026
Next Post
अचानक इतना सस्ता हो गया सोना, चांदी के भी नहीं बदले दाम,जानें यहां से आज का ताजा भाव…

अचानक इतना सस्ता हो गया सोना, चांदी के भी नहीं बदले दाम,जानें यहां से आज का ताजा भाव…

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर पीएम ने सभी दलों के सांसदों को लिखा पत्र, बोले- अब समय आ गया…

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर पीएम ने सभी दलों के सांसदों को लिखा पत्र, बोले- अब समय आ गया…

April 12, 2026
अब कम किराए में रेल यात्री ले सकेंगे ठंडी हवा का आनंद, इन 14 ट्रेनों में थर्ड एसी की जगह लगेंगे एसी इकोनॉमी कोच…

अब कम किराए में रेल यात्री ले सकेंगे ठंडी हवा का आनंद, इन 14 ट्रेनों में थर्ड एसी की जगह लगेंगे एसी इकोनॉमी कोच…

April 12, 2026
15 अप्रैल को कैबिनेट की अहम बैठक, यहां शुरू होगा मेगा हेल्थ अभियान, रायपुर में समर कैंप 2026 का ऐलान…

15 अप्रैल को कैबिनेट की अहम बैठक, यहां शुरू होगा मेगा हेल्थ अभियान, रायपुर में समर कैंप 2026 का ऐलान…

April 12, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर पीएम ने सभी दलों के सांसदों को लिखा पत्र, बोले- अब समय आ गया…

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर पीएम ने सभी दलों के सांसदों को लिखा पत्र, बोले- अब समय आ गया…

April 12, 2026
अब कम किराए में रेल यात्री ले सकेंगे ठंडी हवा का आनंद, इन 14 ट्रेनों में थर्ड एसी की जगह लगेंगे एसी इकोनॉमी कोच…

अब कम किराए में रेल यात्री ले सकेंगे ठंडी हवा का आनंद, इन 14 ट्रेनों में थर्ड एसी की जगह लगेंगे एसी इकोनॉमी कोच…

April 12, 2026
नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर पीएम ने सभी दलों के सांसदों को लिखा पत्र, बोले- अब समय आ गया…
सामान्य

by NBTV24
April 12, 2026
0

नई दिल्ली:– महिलाओं के आगे बढ़ने से समाज आगे बढ़ता हैउन्होंने कहा, “कोई भी समाज तभी आगे बढ़ता है, जब...

Read more
अब कम किराए में रेल यात्री ले सकेंगे ठंडी हवा का आनंद, इन 14 ट्रेनों में थर्ड एसी की जगह लगेंगे एसी इकोनॉमी कोच…

अब कम किराए में रेल यात्री ले सकेंगे ठंडी हवा का आनंद, इन 14 ट्रेनों में थर्ड एसी की जगह लगेंगे एसी इकोनॉमी कोच…

April 12, 2026
15 अप्रैल को कैबिनेट की अहम बैठक, यहां शुरू होगा मेगा हेल्थ अभियान, रायपुर में समर कैंप 2026 का ऐलान…

15 अप्रैल को कैबिनेट की अहम बैठक, यहां शुरू होगा मेगा हेल्थ अभियान, रायपुर में समर कैंप 2026 का ऐलान…

April 12, 2026
अचानक इतना सस्ता हो गया सोना, चांदी के भी नहीं बदले दाम,जानें यहां से आज का ताजा भाव…

अचानक इतना सस्ता हो गया सोना, चांदी के भी नहीं बदले दाम,जानें यहां से आज का ताजा भाव…

April 12, 2026
जिला के समग्र विकास को नई रफ्तार, वित्त मंत्री चौधरी ने 9 प्रमुख परियोजनाओं का किया निरीक्षण…

जिला के समग्र विकास को नई रफ्तार, वित्त मंत्री चौधरी ने 9 प्रमुख परियोजनाओं का किया निरीक्षण…

April 12, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com