• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

नए वैरिएंट ने बढ़ाई मुसीबत, भारत में भी दर्ज किए गए मामले; इस देश में फिर से मास्क लगाने की अपील

NBTV24 by NBTV24
May 19, 2024
in लाइफस्टाइल, सामान्य
0
तेज धूप से त्वचा को कैसे बचाएं? जानें गर्मियों में स्किन केयर का सही तरीका
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : पिछले कुछ महीनों से वैश्विक स्तर पर कोरोना के मामले स्थिर बने हुए थे, हालांकि अब एक बार फिर से इसमें उछाल देखा जा रहा है। यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक पिछले दिनों अपशिष्ट जल में कोरोना के नए वैरिएंट का एक नया सेट देखा गया है, जिसे FLiRT नाम दिया गया है। संयुक्त राज्य अमेरिका, सिंगापुर सहित कई देशों में इस नए वैरिएंट के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। आलम ये है कि तेजी से बढ़ते संक्रमण के चलते सिंगापुर स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बार फिर से सभी लोगों से मास्क पहनने की अपील की है।

सीडीसी के अनुसार, 14 से 27 अप्रैल तक KP.2 सब-वैरिएंट अमेरिका में लगभग 25% मामलों का कारण बना है। विश्व स्तर पर, कोरोना का JN.1 और इसके सब-वैरिएंट्स ही प्रमुख रूप से बढ़ते देखे जा रहे हैं, जिनमें KP.1 और KP.2 शामिल है। वर्तमान में सिंगापुर में दो-तिहाई से अधिक मामले KP.1 और KP.2 के हैं।

अध्ययनकर्ताओं ने बताया कि कोरोना का ये वैरिएंट ओमिक्रॉन की ही तरह है, जो तेजी से लोगों को संक्रमित कर सकता है। इसके अलावा ये वैरिएंट भी वैक्सीनेशन से बनी शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को भी चकमा देने में सफल हो रहा है।

नए वैरिएंट FLiRT को लेकर अलर्ट

सीडीसी के डेटा के अनुसार FLiRT वैरिएंट के दो स्ट्रेन इस समय तेजी से बढ़ रहे हैं। दो सप्ताह की अवधि में इस वैरिएंट के कारण संक्रमण के मामलों में काफी तेजी से वृद्धि दर्ज की जा रही है।

अमेरिका स्थित येल स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के डीन मेगन एल. रैनी ने एक रिपोर्ट में बताया कि फिलर्ट में कुछ चिंताजनक विशेषताएं देखी गई हैं। इसके स्पाइक प्रोटीन में ऐसे परिवर्तन हैं जो आसानी से इसे इंसान के शरीर में प्रवेश करने और संक्रमण को बढ़ाने के योग्य बनाते हैं।

बढ़ते संक्रमण के बीच फिर से मास्क पहनने की सलाह

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंगापुर में कोविड-19 की एक नई लहर देखी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 5 से 11 मई तक यहां 25,900 से अधिक मामले दर्ज किए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ओंग ये कुंग ने शनिवार को जनता से एक बार फिर से मास्क पहनने की अपील की है।

कुंग ने कहा, हम इस नई लहर के प्रारंभिक दौर में हैं, संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अगले दो से चार हफ्तों तक इसके और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। इस खतरे को देखते हुए सभी लोगों को एक बार फिर से मास्क पहनने की आदत बनानी चाहिए जिससे संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित किया जा सके। जून के अंत तक संक्रमण की इस नई लहर को लेकर सभी लोगों को विशेष सावधानी बरतते रहने की जरूरत है।

भारत में भी रिपोर्ट किए गए हैं नए वैरिएंट के केस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में भी कोरोना के नए वैरिएंट फिलर्ट के मामले रिपोर्ट किए गए हैं। अब तक भारत में 250 केस दर्ज किए गए हैं। अधिकांश मामलों के लिए KP.2 और KP1.1 को जिम्मेदार ठहराया माना जा रहा है।

महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट KP.2 के 91 मामलों की पहचान की गई है, जो राज्य में कोरोना के मामलों में वृद्धि को दर्शाता है। 15 मई तक के आंकड़ों के अनुसार, पुणे में सबसे अधिक 51 लोगों को इस नए वैरिएंट से संक्रमित पाया गया है, ठाणे 20 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है। अमरावती और छत्रपति संभाजीनगर जिलों में सात-सात मामले दर्ज किए गए।

क्या है संक्रमण बढ़ने की वजह?

सीडीसी के स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार सितंबर 2023 के बाद से केवल 22.6% वयस्कों ने कोविड-19 वैक्सीन ली है। डेटा से यह भी पता चलता है कि टीकाकरण कवरेज उम्र के हिसाब से बढ़ा है, 75 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों का इस दौरान टीकाकरण अधिक हुआ है।

बफ़ेलो विश्वविद्यालय में संक्रामक रोग के प्रमुख थॉमस ए रूसो ने बताया, इस तरह से हमारे पास कमजोर प्रतिरक्षा वाले युवा लोगों की आबादी अधिक है जिससे लहर के प्रति हमारी संवेदनशीलता बढ़ जाती है। समय के साथ टीकों की प्रभाविकता कम हो जाती है, ज्यादातर लोगों को आखिरी वैक्सीन लिए लंबा वक्त हो गया है जिससे एक बार फिर से संक्रमण के मामलों में उछाल देखा जा रहा है।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsWhy have heart attack cases increased since Covid? Whether old or youngनई दिल्लीनए वैरिएंट ने बढ़ाई मुसीबत
Previous Post

अब तक 17 तीर्थयात्रियों की मौत, डॉक्टर द्वारा बताए इन सुझावों पर गंभीरता से दें ध्यान

Next Post

एंबुलेंस का रास्ता रोकने पर हो सकती है जेल और कट सकता है चालान, जानिए क्या है नियम

Related Posts

बारिश के बाद ठंड हवाओं से गर्मी ‘गायब’, राजधानी के अलावा इन राज्यों में भी रंग बदलेगा मौसम, देखें ताजा ताजा अपडेट…
सामान्य

बारिश के बाद ठंड हवाओं से गर्मी ‘गायब’, राजधानी के अलावा इन राज्यों में भी रंग बदलेगा मौसम, देखें ताजा ताजा अपडेट…

March 16, 2026
लो सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें अपने शहर का भाव …
सामान्य

लो सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें अपने शहर का भाव …

March 16, 2026
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच भारत की बड़ी राहत: LPG टैंकर ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’ सुरक्षित निकले, जल्द पहुंचेंगे यहां…
सामान्य

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच भारत की बड़ी राहत: LPG टैंकर ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’ सुरक्षित निकले, जल्द पहुंचेंगे यहां…

March 16, 2026
आखिर कैसे लगी मेडिकल कॉलेज में आग 7 लोग जिंदा जले तो 3 ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, इतने लाख के मुआवजे का एलान,…
सामान्य

आखिर कैसे लगी मेडिकल कॉलेज में आग 7 लोग जिंदा जले तो 3 ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, इतने लाख के मुआवजे का एलान,…

March 16, 2026
क्या चना खाने का सही तरीका जानते हैं आप भुना, भीगा या पका हुआ; जानें किसमें छिपा है ज्यादा पोषण…
लाइफस्टाइल

क्या चना खाने का सही तरीका जानते हैं आप भुना, भीगा या पका हुआ; जानें किसमें छिपा है ज्यादा पोषण…

March 16, 2026
आवासीय स्कूल की 3 आदिवासी छात्राएं गर्भवती, मचा हड़कंप, अधीक्षिका ने कही ये बात…
सामान्य

आवासीय स्कूल की 3 आदिवासी छात्राएं गर्भवती, मचा हड़कंप, अधीक्षिका ने कही ये बात…

March 15, 2026
Next Post
एंबुलेंस का रास्ता रोकने पर हो सकती है जेल और कट सकता है चालान, जानिए क्या है नियम

एंबुलेंस का रास्ता रोकने पर हो सकती है जेल और कट सकता है चालान, जानिए क्या है नियम

एससीबी मेडिकल कॉलेज में 10 लोगों की जलकर मौत, मुख्यमंत्री साय ने जताया गहरा शोक…

एससीबी मेडिकल कॉलेज में 10 लोगों की जलकर मौत, मुख्यमंत्री साय ने जताया गहरा शोक…

March 16, 2026
सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का बदला नाम…

सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का बदला नाम…

March 16, 2026
सीएम में सिलेंडर की कोई कमी नहीं है, अफवाह पर ध्यान न दें सीएम साय…

सीएम में सिलेंडर की कोई कमी नहीं है, अफवाह पर ध्यान न दें सीएम साय…

March 16, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

एससीबी मेडिकल कॉलेज में 10 लोगों की जलकर मौत, मुख्यमंत्री साय ने जताया गहरा शोक…

एससीबी मेडिकल कॉलेज में 10 लोगों की जलकर मौत, मुख्यमंत्री साय ने जताया गहरा शोक…

March 16, 2026
सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का बदला नाम…

सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का बदला नाम…

March 16, 2026
एससीबी मेडिकल कॉलेज में 10 लोगों की जलकर मौत, मुख्यमंत्री साय ने जताया गहरा शोक…
छत्तीसगढ़

एससीबी मेडिकल कॉलेज में 10 लोगों की जलकर मौत, मुख्यमंत्री साय ने जताया गहरा शोक…

by NBTV24
March 16, 2026
0

छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा केयर आईसीयू में आग लगने...

Read more
सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का बदला नाम…

सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का बदला नाम…

March 16, 2026
सीएम में सिलेंडर की कोई कमी नहीं है, अफवाह पर ध्यान न दें सीएम साय…

सीएम में सिलेंडर की कोई कमी नहीं है, अफवाह पर ध्यान न दें सीएम साय…

March 16, 2026
बारिश के बाद ठंड हवाओं से गर्मी ‘गायब’, राजधानी के अलावा इन राज्यों में भी रंग बदलेगा मौसम, देखें ताजा ताजा अपडेट…

बारिश के बाद ठंड हवाओं से गर्मी ‘गायब’, राजधानी के अलावा इन राज्यों में भी रंग बदलेगा मौसम, देखें ताजा ताजा अपडेट…

March 16, 2026
लो सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें अपने शहर का भाव …

लो सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें अपने शहर का भाव …

March 16, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com