नई दिल्ली: पिछले निष्कर्षों और फसल किस्मों में लगातार बदलावों से सीख लेते हुए और कई चुनौतियों से निपटने के लिए नई किस्मों की फसलें विकसित की जा रही हैं, जो अधिक पैदावार देने और जलवायु परिवर्तन के प्रति लचीला होने में मदद करेंगी.फसल की किस्मों के मुद्दे को समझाते हुए भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के संयुक्त निदेशक डॉ रवींद्र पढारिया ने बताया, “जलवायु, जेनेटिक और कीटों सहित फसल किस्मों के कई कारण हैं. वैज्ञानिक पिछले निष्कर्षों और कारणों का अध्ययन करते हैं और आगे के लिए नई किस्में विकसित करते हैं. नई किस्मों के लिए रिसर्च और टेस्टिंग चल रही है.”आंकड़ों के अनुसार, पिछले 10 साल के दौरान ICAR ने कुल 2593 किस्में जारी की हैं. इनमें से 2177 किस्में एक या अधिक जैविक या अजैविक स्ट्रेस के प्रति सहनशील पाई गईं. किस्मों को जारी करने के कुछ साल के भीतर, कई फसल किस्में कई कारणों से अतिसंवेदनशील हो जाती हैं
.वैज्ञानिकों के अनुसार फसल किस्मों को जारी करने से पहले विभिन्न स्थानों, जलवायु, तापमान और मौसम की स्थिति में परीक्षण और विकसित किया जाता है. इस तथ्य के बावजूद कि कुछ फसल किस्में अलग-अलग प्रतिक्रिया या व्यवहार करती हैं.क्या कहते हैं वैज्ञानिकआईएआरआई के प्रिंसिप्ल साइंटेस्ट राजबीर यादववैज्ञानिकों का कहना है कि फसल की किस्मों के अपने अलग-अलग गुण होते हैं. जब हम कोई किस्म विकसित करते हैं, तो हम उसे उन गुणों के आधार पर अलग करते हैं, जो किसानों के लिए मददगार होंगे. मुख्य अंतर यह है कि हम इन किस्मों का परीक्षण सीमित स्थानों पर करते हैं, लेकिन खेती की स्थिति हजारों स्थानों पर होती है और हर स्थान का अपना वातावरण और अनुकूलन क्षमता होती है.
उदाहरण के लिए अगर हम 20 किस्में विकसित करते हैं, तो इनमें से 2-3 को अत्यधिक पसंद किया जाएगा, 10-12 को कम पसंद किया जाएगा और 2-3 टिकाऊ नहीं होंगी, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि ये 2-3 प्रोडक्ट बेकार हैं. हर किस्म की अपनी ताकत और अपना कैरेक्ट कॉम्बिनेशन होता है, जो किसानों को आकर्षित करता है.उन्होंने बताया, “अगर अतिसंवेदनशील की बात करें तो हम गेहूं में जंग और बीमारी पर ध्यान केंद्रित करते हैं. कुछ किस्में जंग प्रतिरोधी, मध्यम जंग प्रतिरोधी और अतिसंवेदनशील होती हैं.”सरकार का कदमसरकार ने जलवायु परिवर्तन पर एक राष्ट्रीय कार्य योजना बनाई है, जो देश में जलवायु कार्रवाई के लिए एक व्यापक नीतिगत ढांचा प्रदान करती है.
NAPCC देश को जलवायु परिवर्तन के अनुकूल बनाने और इको सिस्टम की स्थिरता को बढ़ाने के लिए एक राष्ट्रीय रणनीति की रूपरेखा तैयार करती है.कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने कहा कि ICAR ने एक परियोजना शुरू की है, जो फसलों सहित कृषि पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव पर अध्ययन करती है और देश के कमजोर क्षेत्रों के लिए कृषि में जलवायु लचीला प्रौद्योगिकियों का विकास और प्रचार भी करती है.टेक्नोलॉजी का इस्तेमालसंसद के आंकड़ों के अनुसार देश के 22 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों के किसानों के लाभ के लिए कुल 286 जलवायु अनुकूल प्रौद्योगिकियों का विकास किया गया है. जलवायु अनुकूल प्रौद्योगिकियों में फसल की किस्में, इंटर क्रॉपिंग सिस्टम, कंजर्वेशन एग्रीकल्चर, क्रॉप डाइवर्सिफिकेशन, कृषि वानिकी प्रणाली, टर्मिनल हीट स्ट्रेस से बचने के लिए गेहूं की जीरो टिल ड्रिल बुवाई, चावल की खेती के वैकल्पिक तरीके (चावल गहनता की प्रणाली, एरोबिक चावल और सीधे बीज वाले चावल), इन-सीटू नमी संरक्षण शामिल हैं, जिन्हें देश भर के 151 संवेदनशील जिलों में किसानों के बीच प्रसारित किया गया है.
पिछले 14 साल के दौरान जलवायु परिवर्तन और टेक्नोलॉजी के विभिन्न पहलुओं पर किसानों को शिक्षित करने के लिए 17500 ट्रेनिंग प्रोग्राम के लक्ष्य के मुकाबले कुल 23,613 प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए. जलवायु अनुकूल प्रौद्योगिकियों को व्यापक रूप से अपनाने और कृषि नुकसान को कम करने में सक्षम बनाने के लिए अब तक 6,47,735 किसानों को शामिल किया गया है.स्मार्ट खेतीदेश में जलवायु-स्मार्ट खेती के तरीकों को बढ़ावा देने के लिए टेक्नोलॉजी डेमोनस्ट्रेशन कंपोनेंट (TDC) ने 151 जलवायु की दृष्टि से संवेदनशील जिलों के 448 गांवों के खेतों पर विभिन्न स्थान-विशिष्ट आशाजनक जलवायु लचीली तकनीकों की टेस्टिंग और वेरिफिकेशन किया है, ताकि किसानों द्वारा इन्हें अपनाया जा सके.
जलवायु-स्मार्ट खेती की तकनीकों को आगे बढ़ाने के लिए संबंधित राज्य सरकारों के साथ शेयर किया जाता है. रिपोर्ट के अनुसार अब तक यह कार्यक्रम 28 राज्यों और पांच केंद्र शासित प्रदेशों में 2,31,421 परिवारों के साथ लगभग 2,71,605 हेक्टेयर क्षेत्र को शामिल करते हुए 17,448 गांवों में लागू किया गया है.नई फसल किस्मों की परफोर्मेंस और प्रोडक्टिविटी की निगरानीरिसर्च फार्म के बाहर किस्मों और संकरों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए नव विकसित किस्मों और संकरों को फ्रंट लाइन प्रदर्शनों के माध्यम से किसानों के खेतों में प्रदर्शित किया जाता है.
बीमारियों और कीटों के प्रति किस्मों के प्रदर्शन और प्रतिक्रिया की जांच के लिए सर्वे और मॉनिटरिंग एक्टिविटीज नियमित रूप से की जाती हैं.वित्तीय आवंटनलोकसभा के आंकड़ों के अनुसार 2024-25 की तुलना में बजट अनुमान 2025-26 में 35.43 करोड़ रुपये की मामूली वृद्धि हुई है, जिसे पहले ही फसल विज्ञान प्रभाग की छह उप-योजनाओं के 63 घटकों में वितरित किया जा चुका है. इस बढ़े हुए बजट का बड़ा हिस्सा दो बजट घोषणा घटकों की विभिन्न गतिविधियों में उपयोग किया जाएगा.पहला जलवायु लचीलापन बढ़ाना और जीनोम एडिटिंग के साथ खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए और दूसरा भारत में बाजरा के लिए वैश्विक रिसर्च और डेवलपमेंट सेंटर के लिए.













