• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home राजनीति

पवन सिंह का आसनसोल से चुनाव लड़ने से इनकार, ये मानी जा रही मना करने की वजह

NBTV24 by NBTV24
March 3, 2024
in राजनीति, लाइफस्टाइल
0
पवन सिंह का आसनसोल से चुनाव लड़ने से इनकार, ये मानी जा रही मना करने की वजह
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने आसनसोल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। भाजपा की पहली लिस्ट में पवन सिंह का नाम था और पार्टी ने उन्हें बंगाल की आसनसोल सीट से उम्मीदवार बनाया था।

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। भाजपा ने शनिवार शाम को लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में 195 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया था। इसी लिस्ट में भाजपा ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह को बंगाल की आसनसोल सीट से उम्मीदवार बनाया था। अब पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर आसनसोल से चुनाव न लड़ने के फैसले की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि ‘भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार प्रकट करता हूं। पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल से उम्मीदवार घोषित किया, लेकिन किसी कारणवश में आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा।

भाजपा ने इन भोजपुरी अभिनेताओं को दिया टिकट

भाजपा की पहली सूची में चार भोजपुरी अभिनेताओं को टिकट दिया गया है, जिनमें आसनसोल से पवन सिंह के अलावा उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी, यूपी के गोरखपुर से रवि किशन, यूपी के आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव निरहुआ का नाम शामिल है, लेकिन अब पवन सिंह ने आसनसोल से चुनाव लड़ने से इनकार कर सभी को चौंका दिया है। शनिवार को जब पार्टी ने उनके नाम का एलान किया था तो पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर पार्टी नेतृत्व का आभार जताया था और लिखा था कि पार्टी ने उन पर भरोसा किया है तो वे पूरी ईमानदारी से आसनसोल की धरती पर जनता की सेवा करने की बात लिखी थी। पवन सिंह बिहार के आरां के रहने वाले हैं और बीते कई दिनों से चर्चा थी कि पवन सिंह को पार्टी आरां से ही टिकट दे सकती है। हालांकि पार्टी ने उन्हें आसनसोल सीट से चुनावी मैदान में उतारा। आसनसोल सीट पर अभी टीएमसी के शत्रुघ्न सिन्हा सांसद हैं। आसनसोल में 30 फीसदी गैर बंगाली मतदाता हैं और इनमें अधिकतर संख्या बिहारी मूल के मतदाता शामिल हैं। वहीं इस सीट पर 30 फीसदी अल्पसंख्यक मतदाता हैं।

क्या इस विवाद के चलते किया पवन सिंह ने इनकार?
भाजपा ने पवन सिंह को आसनसोल सीट से उम्मीदवार बनाने का जैसे ही एलान किया, वैसे ही विपक्षी नेताओं ने पवन सिंह के कुछ पुराने गानों को लेकर विवाद शुरू कर दिया। दरअसल पवन सिंह के एक गाने के बोल हैं…बंगाल वाली माल…। इसी पर विवाद हुआ। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि ‘भाजपा ने आसनसोल लोकसभा सीट पर जिस उम्मीदवार को उतारा है, उसके द्वारा बनाए गए कंटेंट को देखकर मेरा सिर शर्म से झुक गया। लोकतंत्र का अंत नजदीक ही है।’ टीएमसी ने भी भाजपा पर निशाना साधा और पार्टी के नेता साकेत गोखले ने पवन सिंह को आसनसोल से उम्मीदवार बनाए जाने पर भाजपा पर तंज कसा। साकेत गोखले ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पवन सिंह महिलाओं को लेकर अश्लील वीडियो बनाते हैं। टीएमसी ने महिला सम्मान को मुद्दा बनाने की कोशिश की। ऐसे में माना जा रहा है कि पवन सिंह का आसनसोल से चुनाव न लड़ने की वजह भी यही विवाद हो सकता है।

भाजपा की पहली लिस्ट में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का नाम शामिल है। भाजपा ने पहली लिस्ट में उत्तर प्रदेश में 51, पश्चिम बंगाल में 20, दिल्ली में पांच सीटों समेत कई अन्य सीटों पर भी उम्मीदवारों का एलान किया गया है।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsनई दिल्लीपवन सिंह का आसनसोल से चुनाव लड़ने से इनकार
Previous Post

सात लाख से अधिक अमेरिकी लोगों को है ये बीमारी, इसका इलाज भी नहीं, आपमें तो नहीं हैं ऐसे लक्षण

Next Post

पति से अलग होने पर पत्नी को दिया जाने वाला भत्ता क्या कहलाता है… परीक्षा में आए कई रोचक सवाल

Next Post
पति से अलग होने पर पत्नी को दिया जाने वाला भत्ता क्या कहलाता है… परीक्षा में आए कई रोचक सवाल

पति से अलग होने पर पत्नी को दिया जाने वाला भत्ता क्या कहलाता है… परीक्षा में आए कई रोचक सवाल

Recent News

CG: डांसर मास्टर साहब सस्पेंड, शराब के नशे में चूर होकर क्लास में थिरकने का आरोप

CG: डांसर मास्टर साहब सस्पेंड, शराब के नशे में चूर होकर क्लास में थिरकने का आरोप

July 4, 2025
कबीरधाम पुलिस ने पकड़ा एक करोड़ का गुटखा और तंबाकू, ऐसे अपराधीयों पर कसा शिकांजा

कबीरधाम पुलिस ने पकड़ा एक करोड़ का गुटखा और तंबाकू, ऐसे अपराधीयों पर कसा शिकांजा

July 4, 2025
CG: बारिश से गांवों का जिला मुख्यालय से टूटा संपर्क, जान जोखिम में डाल लोग पार कर रहे पुल

CG: बारिश से गांवों का जिला मुख्यालय से टूटा संपर्क, जान जोखिम में डाल लोग पार कर रहे पुल

July 4, 2025
बस्तर और सरगुजा में डिजिटल पहुंच, 5000 से ज्यादा मोबाइल टावर लगाएगी छत्तीसगढ़ सरकार

बस्तर और सरगुजा में डिजिटल पहुंच, 5000 से ज्यादा मोबाइल टावर लगाएगी छत्तीसगढ़ सरकार

July 4, 2025

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

CG: डांसर मास्टर साहब सस्पेंड, शराब के नशे में चूर होकर क्लास में थिरकने का आरोप

CG: डांसर मास्टर साहब सस्पेंड, शराब के नशे में चूर होकर क्लास में थिरकने का आरोप

July 4, 2025
कबीरधाम पुलिस ने पकड़ा एक करोड़ का गुटखा और तंबाकू, ऐसे अपराधीयों पर कसा शिकांजा

कबीरधाम पुलिस ने पकड़ा एक करोड़ का गुटखा और तंबाकू, ऐसे अपराधीयों पर कसा शिकांजा

July 4, 2025
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com