• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

पीएम मोदी ने किया एलान, महिला दिवस पर सरकार ने दिया तोहफा,100 रुपये सस्ता हुआ घरेलू गैस सिलेंडर

NBTV24 by NBTV24
March 8, 2024
in लाइफस्टाइल, सामान्य
0
पीएम मोदी ने किया एलान, महिला दिवस पर सरकार ने दिया तोहफा,100 रुपये सस्ता हुआ घरेलू गैस सिलेंडर
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : पीएम मोदी ने कहा कि रसोई गैस को और अधिक किफायती बनाकर हमारा लक्ष्य परिवारों की भलाई की दिशा में काम करते रहना है। इससे हम एक स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करना चाहते हैं। यह महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके लिए जीवनयापन को आसान करने की हमारी प्रतिबद्धता दर्शाता है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की मां-बहनों और बेटियों को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने एलान किया कि महिलाओं को घरेलू गैस सिलेंडर पर 100 रुपये की छूट दी जाएगी। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है। इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा। यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।

उन्होंने कहा कि रसोई गैस को और अधिक
किफायती बनाकर हमारा लक्ष्य परिवारों की भलाई की दिशा में काम करते रहना है। इससे हम एक स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करना चाहते हैं। यह महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके लिए जीवनयापन को आसान करने की हमारी प्रतिबद्धता दर्शाता है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं! हम नारी शक्ति की ताकत और साहस को सलाम करते हैं और विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उपलब्धियों की सराहना करते हैं। हमारी सरकार शिक्षा, उद्यमिता, कृषि, प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले दशक में यही हमारी उपलब्धियों में भी साफ झलकता है।

देशभर में 14.17 करोड़ मुफ्त एलपीजी सिलेंडर मुहैया कराए गए
बता दें कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत देशभर में 14.17 करोड़ मुफ्त एलपीजी सिलेंडर मुहैया कराए हैं। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी थी।

राष्ट्रपति मुर्मू ने भी की अपील

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और सभी से युवा महिलाओं के रास्ते की शेष बाधाओं को दूर करने और उन्हें पंख देने के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘महिला दिवस पर सभी को मेरी शुभकामनाएं। यह नारी शक्ति का जश्न मनाने का अवसर है। किसी समाज का विकास उसकी महिलाओं द्वारा की गई प्रगति से मापा जाता है।’

उन्होंने कहा कि भारत की बेटियां खेल से लेकर विज्ञान तक जीवन के सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और देश को गौरवांवित कर रही हैं। आइए, हम युवा महिलाओं के रास्ते से शेष बाधाओं को दूर करने और उन्हें पंख देने के लिए मिलकर काम करें, क्योंकि वे कल के भारत को आकार देंगी।

महाशिवरात्रि पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने महाशिवरात्रि के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कामना की कि यह पर्व हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा लेकर आए तथा ‘अमृतकाल’ में देश के संकल्पों को नई शक्ति प्रदान करे। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘देश के मेरे सभी परिवारजनों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह महापर्व हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा लेकर आए और अमृतकाल में देश के संकल्पों को भी नई शक्ति प्रदान करे। जय भोलेनाथ!

Tags: government gave a gift on Women's DayHindi newsIndiaPM Modi announcedToday latest newsToday newsनई दिल्ली
Previous Post

महाशिवरात्रि पर्व पर आज करें यह अचूक उपाय, पूरी होगी हर एक मनोकामना

Next Post

भस्म आरती…महारुद्राभिषेक…आधी रात से महादेव के दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़…

Next Post
भस्म आरती…महारुद्राभिषेक…आधी रात से महादेव के दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़…

भस्म आरती…महारुद्राभिषेक…आधी रात से महादेव के दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़…

Recent News

बस्तर पंडुम का वर्ष 2026 में भी होगा भव्य एवं आकर्षक ढंग से आयोजन: मुख्यमंत्री श्री साय की अध्यक्षता में बस्तर पंडुम की तैयारियों को लेकर हुई उच्चस्तरीय बैठक

बस्तर पंडुम का वर्ष 2026 में भी होगा भव्य एवं आकर्षक ढंग से आयोजन: मुख्यमंत्री श्री साय की अध्यक्षता में बस्तर पंडुम की तैयारियों को लेकर हुई उच्चस्तरीय बैठक

December 28, 2025
छत्तीसगढ़ में रोजगार और विकास को लेकर बड़ा फैसला, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की नई योजनाओं की घोषणा

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा – यह निर्णय छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए बड़ा तोहफ़ा, कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियाँ होंगी सुदृढ़

December 28, 2025
धार्मिक आस्था एवं देश की रक्षा के लिए सिख समाज का योगदान अतुलनीय – मुख्यमंत्री  श्री विष्णु देव  साय ने 4 वीर बालकों को वीरता सम्मान से किया सम्मानित

धार्मिक आस्था एवं देश की रक्षा के लिए सिख समाज का योगदान अतुलनीय – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 4 वीर बालकों को वीरता सम्मान से किया सम्मानित

December 28, 2025
जनजातीय गौरव की स्वर्णिम विरासत: मुख्यमंत्री साय ने किया गैंदसिंह नायक की प्रतिमा का अनावरण डबल इंजन सरकार से नक्सल क्षेत्रों में विकास की रफ्तार तेज़

जनजातीय गौरव की स्वर्णिम विरासत: मुख्यमंत्री साय ने किया गैंदसिंह नायक की प्रतिमा का अनावरण डबल इंजन सरकार से नक्सल क्षेत्रों में विकास की रफ्तार तेज़

December 28, 2025

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

बस्तर पंडुम का वर्ष 2026 में भी होगा भव्य एवं आकर्षक ढंग से आयोजन: मुख्यमंत्री श्री साय की अध्यक्षता में बस्तर पंडुम की तैयारियों को लेकर हुई उच्चस्तरीय बैठक

बस्तर पंडुम का वर्ष 2026 में भी होगा भव्य एवं आकर्षक ढंग से आयोजन: मुख्यमंत्री श्री साय की अध्यक्षता में बस्तर पंडुम की तैयारियों को लेकर हुई उच्चस्तरीय बैठक

December 28, 2025
छत्तीसगढ़ में रोजगार और विकास को लेकर बड़ा फैसला, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की नई योजनाओं की घोषणा

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा – यह निर्णय छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए बड़ा तोहफ़ा, कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियाँ होंगी सुदृढ़

December 28, 2025
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com