रायपुर। प्रदेश में पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को होना है। जिसकी तैयारियों को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने पूरी ताकत झोक दी है। तो दूसरी ओर मतदाओं को साधने के लिए राष्ट्रीय नेताओं का धुआंधार दौरा जारी है। इसी कड़ी में आज पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा है। वे आज दुर्ग में आम सभा को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ को भाजपा ने बनाया और छत्तीसगढ़ को भाजपा ही सवारेंगी।
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र के आगे कांग्रेस का झूठ का पुलिंदा भी है। कांग्रेस की प्राथमिकता भ्रष्टाचार से अपनी तिजोरियां भराना। कांग्रेस की प्राथमिकता है अपने नेताओं के चहेतो को नौकरियां बाटना। आपके बच्चों को नौकरियों से बाहर करना। पीएसी घोटाले में कांग्रेस ने यहीं तो किया।




