रायपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रही है. वे 24 मार्च को रायपुर पहुचेंगी. यहां वे छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्यों को संबोधित करेंगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर तैयारी शुरू हो गई है. मुख्य सचिव ने राष्ट्रपति के आगमन की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक ली है.छत्तीसगढ़ विधानसभा में राष्ट्रपति: छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्यों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मार्च को संबोधित करेंगी. मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने वरिष्ठ सचिवों के साथ बैठक की. इस बैठक में मुर्मू के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की गई.राष्ट्रपति 2 घंटे रायपुर में रहेंगी: जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मार्च को दो घंटे रायपुर में रहेंगी.
वह करीब सुबह 10.30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी. एयरपोर्ट में स्वागत औपचारिकता के बाद मुर्मू 11 बजे सीधे विधानसभा पहुंचेंगी. जहां उन्हें गार्ड ऑफ आनर दिया जाएगा. बाद में सभी सदस्यों के साथ ग्रुप फोटो होगा.छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्यों को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ विधानसभा में अध्यक्षीय आसंदी पहुंचेंगी. लगभग 40 से 50 मिनट मुर्मू विधानसभा के सदस्यों को संबोधित करेंगी. इसके बाद विधानसभा से सीधे राष्ट्रपति स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगी और वहां से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी. राष्ट्रपति का संबोधन सदस्यों का संसदीय आचरण व्यवहार से लोकतंत्र को मजबूत करते हुए राज्य विकास में योगदान होगा.