• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

दो दिवसीय दौरे पर मॉरीशस पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, होंगे कई अहम समझौते…

NBTV24 by NBTV24
March 11, 2025
in आज
0
दो दिवसीय दौरे पर मॉरीशस पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, होंगे कई अहम समझौते…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर मॉरिशस पहुंच गए हैं. ताजा जानकारी के मुताबिक वे मॉरिशस के पोर्ट लुइस पहुंचे जहां उनका औपचारिक स्वागत किया गया. बता दें, मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम पीएम मोदी की अगवानी करने एयरपोर्ट पहुंचे. जहां उन्होंने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया.इस दौरान वहां के सभी 34 मंत्री उपस्थित रहे. बता दें, पीएम मोदी देर रात मॉरिशस दौरे पर रवाना हुए थे. एयरपोर्ट पर एकत्रित भारतीय समुदाय के सदस्य भारतीय प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए उत्साहित दिखे.

रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कहा कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच संबंधों में एक ‘नया और उज्ज्वल’ अध्याय खोलेगी. उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि यह यात्रा अतीत की नींव पर आधारित होगी और भारत और मॉरीशस संबंध मजबूत होंगे. वे मॉरिशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम के निमंत्रण पर 11 और 12 मार्च को मॉरीशस में रहेंगे. इस दौरान वे वहां के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. मॉरीशस के उप-विदेश मंत्री नरसिंहन ने बताया कि सभी 34 मंत्रियों ने पीएम मोदी का स्वागत किया इससे दोनों देश ‘उत्कृष्ट’ संबंध मजबूत होंगे.बता दें, मॉरिशस दौरे के दौरान पीएम मोदी तकरीबन 20 से ज्यादा भारत निर्मित परियोजनाओं का उद्धाटन करेंगे, जिसमें क्षमता निर्माण से लेकर कई परियोजनाएं शामिल हैं.

वहीं, पीएम मोदी वहां के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ सिविल सर्विसेज भवन का उद्धाटन भी करेंगे. जिसकी लागत करीब 4.75 मिलियन डॉलर है.पीएम मोदी ने आगे कहा कि वह मॉरीशस के नेतृत्व के साथ मिलकर ‘सभी पहलुओं में हमारी साझेदारी को बढ़ाने और हमारे लोगों की प्रगति और समृद्धि के लिए हमारी स्थायी मित्रता को मजबूत करने’ के लिए तत्पर हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि मॉरीशस एक करीबी समुद्री पड़ोसी, हिंद महासागर में एक प्रमुख साझेदार और अफ्रीकी महाद्वीप का प्रवेश द्वार है. हम इतिहास, भूगोल और संस्कृति से जुड़े हुए हैं. उन्होंने कहा कि गहरा आपसी विश्वास, लोकतंत्र के मूल्यों में साझा विश्वास और हमारी विविधता का उत्सव हमारी ताकत हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच घनिष्ठ और ऐतिहासिक संबंध साझा गौरव का स्रोत हैं.मॉरिशस के राष्ट्रीय दिवस के समारोह में पीएम मोदी के साथ-साथ भारतीय सशस्त्र बलों की एक टुकड़ी, भारतीय नौसेना का एक युद्धपोत और भारतीय वायु सेना की आकाश गंगा स्काईडाइविंग टीम भी भाग लेगी.

दोनों देशों के रिश्तों पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में दोनों पक्षों के बीच जन-केंद्रित पहलों के साथ ‘महत्वपूर्ण प्रगति’ हुई है. उन्होंने कहा कि मैं मॉरीशस के नेतृत्व के साथ मिलकर अपनी साझेदारी को सभी पहलुओं में बढ़ाने तथा हमारे लोगों की प्रगति और समृद्धि के लिए हमारी स्थायी मित्रता को मजबूत करने जा रहा हूं. इसके साथ-साथ हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा और विकास को मजबूत करने के अवसर की प्रतीक्षा कर रहा हूं, जो हमारे दृष्टिकोण ‘सागर’ का हिस्सा है. बता दें, यहां सागर का तात्पर्य है क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास.मॉरिशस हर साल 12 मार्च को अपना राष्ट्रीय दिवस समारोह मनाता है. भारत और मॉरीशस के बीच समुद्री सुरक्षा, विकास साझेदारी, क्षमता निर्माण और लोगों के बीच घनिष्ठ संबंधों में अद्वितीय घनिष्ठ सहयोग है.
Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsनई दिल्ली
Previous Post

शरीर को फिर से जीवंत करने और प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में मददगार है यह जूस…

Next Post

छत्तीसगढ़ में बढ़ रहा साइबर क्राइम, विशेषज्ञ की नियुक्ति करने का आदेश दिया हाईकोर्ट ने…

Related Posts

ऑफलाइन टोकन व्यवस्था से बुजुर्ग किसान को मिली राहत, सहज धान विक्रय से प्रसन्न किसान रूमलाल धान खरीदी केन्द्र की सुगम व्यवस्थाओं की किसान ने की सराहना
आज

ऑफलाइन टोकन व्यवस्था से बुजुर्ग किसान को मिली राहत, सहज धान विक्रय से प्रसन्न किसान रूमलाल धान खरीदी केन्द्र की सुगम व्यवस्थाओं की किसान ने की सराहना

December 18, 2025
छत्तीसगढ़ में ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ: अधिसूचना प्रकाशन की प्रक्रिया अब होगी पूरी तरह डिजिटल और त्वरित
आज

छत्तीसगढ़ में ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ: अधिसूचना प्रकाशन की प्रक्रिया अब होगी पूरी तरह डिजिटल और त्वरित

December 3, 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘पंडुम कैफे’ का किया शुभारंभ
आज

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘पंडुम कैफे’ का किया शुभारंभ

November 17, 2025
बीजापुर जिला अस्पताल में आपरेशन में जटिलता के मामले में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित
आज

बीजापुर जिला अस्पताल में आपरेशन में जटिलता के मामले में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित

November 12, 2025
किसानों से ईंधन तक: भारत का बायोफ्यूल मिशन बना हरित क्रांति का नया अध्याय
आज

किसानों से ईंधन तक: भारत का बायोफ्यूल मिशन बना हरित क्रांति का नया अध्याय

November 11, 2025
अंतरिक्ष में भारत की नई छलांग — इसरो ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया ‘सूर्ययान-2’, सूर्य के ध्रुवीय क्षेत्र का करेगा अध्ययन
आज

अंतरिक्ष में भारत की नई छलांग — इसरो ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया ‘सूर्ययान-2’, सूर्य के ध्रुवीय क्षेत्र का करेगा अध्ययन

November 9, 2025
Next Post
छत्तीसगढ़ में बढ़ रहा साइबर क्राइम, विशेषज्ञ की नियुक्ति करने का आदेश दिया हाईकोर्ट ने…

छत्तीसगढ़ में बढ़ रहा साइबर क्राइम, विशेषज्ञ की नियुक्ति करने का आदेश दिया हाईकोर्ट ने...

बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा मौका सरकारी आईटीआई में नौकरी की बौछार, 250 पदों पर होगी भर्ती, जानें आने होगा ऑनलाइन सिलेक्शन…

बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा मौका सरकारी आईटीआई में नौकरी की बौछार, 250 पदों पर होगी भर्ती, जानें आने होगा ऑनलाइन सिलेक्शन…

February 9, 2026
रिलीज से पहले ही रणवीर की ‘धुरंधर 2’ ने यश की ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा, जानिए ऐसे…

रिलीज से पहले ही रणवीर की ‘धुरंधर 2’ ने यश की ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा, जानिए ऐसे…

February 9, 2026
बोर्ड का बड़ा फैसला 10वीं–12वीं की फीस 460 से बढ़ाकर इतनी की…

बोर्ड का बड़ा फैसला 10वीं–12वीं की फीस 460 से बढ़ाकर इतनी की…

February 9, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा मौका सरकारी आईटीआई में नौकरी की बौछार, 250 पदों पर होगी भर्ती, जानें आने होगा ऑनलाइन सिलेक्शन…

बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा मौका सरकारी आईटीआई में नौकरी की बौछार, 250 पदों पर होगी भर्ती, जानें आने होगा ऑनलाइन सिलेक्शन…

February 9, 2026
रिलीज से पहले ही रणवीर की ‘धुरंधर 2’ ने यश की ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा, जानिए ऐसे…

रिलीज से पहले ही रणवीर की ‘धुरंधर 2’ ने यश की ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा, जानिए ऐसे…

February 9, 2026
बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा मौका सरकारी आईटीआई में नौकरी की बौछार, 250 पदों पर होगी भर्ती, जानें आने होगा ऑनलाइन सिलेक्शन…
छत्तीसगढ़

बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा मौका सरकारी आईटीआई में नौकरी की बौछार, 250 पदों पर होगी भर्ती, जानें आने होगा ऑनलाइन सिलेक्शन…

by NBTV24
February 9, 2026
0

छत्तीसगढ़:– जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के तत्वाधान में आज शासकीय आईटीआई परिसर में प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों के...

Read more
रिलीज से पहले ही रणवीर की ‘धुरंधर 2’ ने यश की ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा, जानिए ऐसे…

रिलीज से पहले ही रणवीर की ‘धुरंधर 2’ ने यश की ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा, जानिए ऐसे…

February 9, 2026
बोर्ड का बड़ा फैसला 10वीं–12वीं की फीस 460 से बढ़ाकर इतनी की…

बोर्ड का बड़ा फैसला 10वीं–12वीं की फीस 460 से बढ़ाकर इतनी की…

February 9, 2026
बस्तर की पहचान बारूद नहीं, संस्कृति है बस्तर पंडुम में गृहमंत्री बोले इस तय समय में ख़त्म होगा नक्सलवाद …

बस्तर की पहचान बारूद नहीं, संस्कृति है बस्तर पंडुम में गृहमंत्री बोले इस तय समय में ख़त्म होगा नक्सलवाद …

February 9, 2026
कलेक्टर ने किया वजन त्यौहार का शुभारंभ बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य परीक्षण, जनजागरूकता पर विशेष जोर देने दिए निर्देश…

कलेक्टर ने किया वजन त्यौहार का शुभारंभ बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य परीक्षण, जनजागरूकता पर विशेष जोर देने दिए निर्देश…

February 9, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com