• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home राजनीति

चुनावी पारी शुरू करने वाली नेहरू-गांधी परिवार की 10वीं सदस्य हैं प्रियंका, जानिए खानदान का सियासी सफर

NBTV24 by NBTV24
June 18, 2024
in राजनीति, लाइफस्टाइल
0
चुनावी पारी शुरू करने वाली नेहरू-गांधी परिवार की 10वीं सदस्य हैं प्रियंका, जानिए खानदान का सियासी सफर
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : प्रियंका के वायनाड से चुनाव लड़ने के एलान पर भाजपा ने निशाना साधा है और भाजपा ने कहा है कि यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस कोई राजनीतिक दल नहीं है बल्कि परिवार की एक कंपनी है।

राहुल गांधी ने केरल की वायनाड सीट छोड़ने का एलान कर दिया है और अब वायनाड से राहुल की बहन प्रियंका गांधी अपनी चुनावी पारी की शुरुआत करने जा रही हैं। चुनावी राजनीति में एंट्री लेने वाली प्रियंका गांधी, गांधी परिवार की चौथी महिला और 10वीं सदस्य हैं। साथ ही प्रियंका, गांधी परिवार की पहली सदस्य हैं, जो दक्षिण भारत से अपनी सियासी पारी की शुरुआत करने जा रही हैं। प्रियंका के वायनाड से चुनाव लड़ने के एलान पर भाजपा ने निशाना साधा है और भाजपा ने कहा है कि यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस कोई राजनीतिक दल नहीं है बल्कि परिवार की एक कंपनी है। तो आइए जानते हैं गांधी परिवार का सियासी सफर-

पंडित जवाहर लाल नेहरू
देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के पिता भी राजनीति में थे, लेकिन वह आजाद भारत से पहले कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। पंडित नेहरू भी साल 1912 में ही राजनीति में सक्रिय हो गए थे, लेकिन पंडित नेहरू की चुनावी पारी का आगाज आजाद भारत की पहली लोकसभा के लिए हुए चुनाव से हुआ। उस वक्त पंडित नेहरू की उम्र 62 साल थी। पंडित नेहरू 1947 में देश की आजादी से लेकर अगले 16 साल तक देश के प्रधानमंत्री रहे।

इंदिरा गांधी
जवाहर लाल नेहरू की बेटी इंदिरा गांधी ने भी कांग्रेस की केंद्रीय कार्यसमिति की सदस्य के रूप में अपनी राजनीति की शुरुआत की थी, लेकिन उनकी चुनावी राजनीति की शुरुआत साल 1967 में रायबरेली सीट से चुनाव लड़कर की। इंदिरा गांधी ने साल 1966-77 तक और फिर साल 1980-84 तक देश की प्रधानमंत्री के रूप में काम किया।

फिरोज गांधी
इंदिरा के पति फिरोज गांधी स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े रहे और देश के पहले आम चुनाव में वह कांग्रेस के टिकट पर प्रतापगढ़-रायबरेली सीट से सांसद निर्वाचित हुए थे। साल 1957 में देश के दूसरे आम चुनाव में भी वह रायबरेली सीट से सांसद चुने गए।

संजय गांधी
इंदिरा गांधी के छोटे बेटे संजय गांधी युवावस्था से ही राजनीति में सक्रिय हो गए थे और आपातकाल के बाद वे उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से चुनाव लड़े, लेकिन उन्हें चुनाव में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इसके बाद साल 1980 के आम चुनाव में फिर से संजय गांधी ने अमेठी से चुनाव लड़ा और चुनाव जीतकर सांसद बने।

मेनका गांधी
संजय गांधी ने मेनका गांधी से 1974 में शादी की थी। दोनों की शादी के छह साल बाद उनका एक बेटा पैदा हुआ- वरुण गांधी। जब संजय गांधी का निधन हुआ तो उस वक्त वरुण केवल तीन महीने के थे। संजय गांधी के निधन के बाद इंदिरा गांधी और मेनका गांधी के बीच संबंध ठीक नहीं रहे, जिसके बाद मेनका गांधी ने घर छोड़ दिया और कांग्रेस से इतर अपनी सियासी पारी शुरू की। मेनका गांधी ने राष्ट्रीय संजय मंच नाम से अलग पार्टी बनाई और 1984 के आम चुनाव में हिस्सा लिया। उस चुनाव में मेनका गांधी ने अमेठी से चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद मेनका गांधी जनता दल में शामिल हो गईं और पीलीभीत सीट से दो बार सांसद रहीं। मेनका गांधी ने 1998 में पीलीभीत से निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीता। अब मेनका गांधी भाजपा में हैं और 2024 का चुनाव सुल्तानपुर से हार गईं।

राजीव गांधी
संजय गांधी की मौत के बाद साल 1981 में हुए अमेठी उप-चुनाव में राजीव गांधी ने जीत हासिल कर अपनी चुनाव पारी का आगाज किया। 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राजीव गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाया गया। साथ ही वह कांग्रेस के अध्यक्ष भी चुने गए। दिसंबर 1984 में हुए आम चुनाव में कांग्रेस ने राजीव गांधी के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत हासिल किया और तत्कालीन 514 लोकसभा सीटों में से 404 पर जीत हासिल की थी। हालांकि बोफोर्स घोटाले में नाम आने की वजह से 1989 के आम चुनाव में कांग्रेस की हार हुई। हालांकि गठबंधन राजनीति की मजबूरियों के चलते साल 1991 में फिर आम चुनाव हुए, लेकिन इन्हीं आम चुनाव में प्रचार के दौरान राजीव गांधी की हत्या कर दी गई।

सोनिया गांधी
राजीव गांधी ने 1968 में सोनिया गांधी से शादी की थी। राजीव गांधी से शादी के कई साल बाद 1983 में सोनिया गांधी ने भारत की नागरिकता ली। साल 1997 में वे कांग्रेस की प्राथमिक सदस्य बनीं और साल 1998 में पार्टी की अध्यक्ष चुनी गईं। सोनिया गांधी ने साल 1999 में पहली बार कांग्रेस की पारंपरिक अमेठी सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ा। साल 2004 में सोनिया गांधी के नेतृत्व में यूपीए ने केंद्र में सरकार बनाई और 10 साल तक सत्ता में रहीं। अमेठी के बाद सोनिया गांधी साल 2004 में रायबरेली से सांसद चुनी गईं और 2024 तक यहां से सांसद रहीं। फिलहाल वह राज्यसभा सदस्य हैं।

राहुल गांधी
राहुल गांधी की चुनावी पारी का आगाज साल 2004 में हुआ, जब वह अमेठी से सांसद चुने गए। इसके बाद वह लगातार तीन लोकसभा चुनाव में अमेठी से सांसद चुने गए। 2019 में उन्हें भाजपा की स्मृति ईरानी के सामने हार का सामना करना पड़ा, लेकिन 2019 के चुनाव में ही वह केरल की वायनाड सीट से सांसद चुने गए। 2024 के चुनाव में भी राहुल गांधी वायनाड और रायबरेली सीट से चुनाव लड़े और दोनों जगह से जीते।

वरुण गांधी
वरुण गांधी की राजनीतिक की शुरुआत 2004 में भाजपा की सदस्यता के साथ हुई और जल्द ही वे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बन गए। महज 29 साल की उम्र में वरुण गांधी पीलीभीत सीट से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे। इसके बाद वरुण गांधी सुल्तानपुर सीट से सांसद चुने गए। 2024 के चुनाव में भाजपा ने वरुण गांधी का टिकट काट दिया था।

प्रियंका गांधी
चुनावी पारी शुरू करने वाली प्रियंका गांधी, गांधी-नेहरू परिवार की नई सदस्य हैं। प्रियंका गांधी बीते कई वर्षों से रायबरेली में अपनी मां सोनिया गांधी के लिए चुनाव प्रचार करती रही हैं। साथ ही वह उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी पार्टी की कमान संभाल चुकी हैं, लेकिन वायनाड से उनकी चुनावी पारी की शुरुआत हो रही है।

Tags: Hindi newsIndiaPoliticsToday latest newsToday newsचुनावी पारी शुरू करने वाली नेहरू-गांधी परिवार की 10वीं सदस्य हैं प्रियंकानई दिल्लीप्रियंका गांधीराजनीतिराहुल गांधीराहुल गांधी ने इंदिरा गांधी के जयंती मनाई
Previous Post

कल का दिन किसानों के लिए बेहद खास, प्रधानमंत्री मोदी जारी करेंगे 17वीं किस्त

Next Post

ये हैं वे किसान जिनको आज नहीं मिल पाएगी 17वीं किस्त, चेक करें सूची

Next Post
ये हैं वे किसान जिनको आज नहीं मिल पाएगी 17वीं किस्त, चेक करें सूची

ये हैं वे किसान जिनको आज नहीं मिल पाएगी 17वीं किस्त, चेक करें सूची

Recent News

बालको ने मनाया वर्ल्ड क्वालिटी वीक, गुणवत्ता के नवाचार को दिया बढ़ावा

बालको ने मनाया वर्ल्ड क्वालिटी वीक, गुणवत्ता के नवाचार को दिया बढ़ावा

November 20, 2025
केपीएस (KPS) डूंडा को मिला ‘राष्ट्रीय जल पुरस्कार राष्ट्रपति ने किया सम्मानित,

केपीएस (KPS) डूंडा को मिला ‘राष्ट्रीय जल पुरस्कार राष्ट्रपति ने किया सम्मानित,

November 19, 2025
देश के जनजातीय समाज को आगे बढ़ाने का काम कर रहे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

देश के जनजातीय समाज को आगे बढ़ाने का काम कर रहे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

November 17, 2025
स्वदेशी मेला सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी अस्मिता और आत्मसम्मान का उत्सव भी  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

स्वदेशी मेला सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी अस्मिता और आत्मसम्मान का उत्सव भी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

November 17, 2025

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

बालको ने मनाया वर्ल्ड क्वालिटी वीक, गुणवत्ता के नवाचार को दिया बढ़ावा

बालको ने मनाया वर्ल्ड क्वालिटी वीक, गुणवत्ता के नवाचार को दिया बढ़ावा

November 20, 2025
केपीएस (KPS) डूंडा को मिला ‘राष्ट्रीय जल पुरस्कार राष्ट्रपति ने किया सम्मानित,

केपीएस (KPS) डूंडा को मिला ‘राष्ट्रीय जल पुरस्कार राष्ट्रपति ने किया सम्मानित,

November 19, 2025
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com