मध्य प्रदेश:– इंदौर से पटना जाने वाली ट्रेनों में होली के दौरान भारी भीड़ रहती है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे ने महू-इंदौर से पटना के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह विशेष ट्रेन निर्धारित तिथियों में दोनों दिशाओं से पांच फेरे लगाएगी, जिससे यात्रियों को त्योहार के समय राहत मिलेगी।
24 फरवरी से शुरू होगी सेवा
पश्चिम रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 09343 महू-पटना स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को 24 फरवरी से 24 मार्च तक चलेगी। यह ट्रेन शाम 6 बजे महू से रवाना होकर 6.30 बजे इंदौर स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद फतेहाबाद, उज्जैन और मक्सी होते हुए अगले दिन शाम 6.30 बजे पटना पहुंचेगी।
वापसी का समय
ट्रेन नंबर 09344 पटना-महू स्पेशल 25 फरवरी से 25 मार्च तक प्रत्येक बुधवार को पटना से रात 9.30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन रात 11.10 बजे इंदौर पहुंचेगी और 11.23 बजे महू पहुंचेगी।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, त्योहार के दौरान बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को सुविधा देने के उद्देश्य से यह विशेष व्यवस्था की गई है।













