नई दिल्ली;– होली के त्योहार के अवसर पर भोपाल मंडल के यात्रियों के लिए एक राहत की खबर है। जो यात्री गोरखपुर, बनारस या अन्य प्रमुख शहरों की यात्रा करना चाहते हैं, उनके लिए रेलवे ने विशेष किराये पर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। ये ट्रेनें भोपाल मंडल के प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेंगी और बढ़ती यात्रा मांग को पूरा करेंगी। यात्रियों को अब त्योहार के दौरान लंबी दूरी की यात्रा में सुविधा, आराम और सुरक्षित सफर का लाभ मिलेगा, साथ ही समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचना आसान होगा।
एलटीटी-बनारस-एलटीटी स्पेशल (01073/01074) – चार-चार ट्रिप
लोकमान्य तिलक टर्मिनल से बनारस के बीच यह स्पेशल ट्रेन 25, 26 फरवरी तथा चार, पांच मार्च को चलेगी। वापसी में 27, 28 फरवरी और छह, सात मार्च को बनारस से रवाना होगी। यह ट्रेन इटारसी, रानी कमलापति और बीना सहित कई स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें कुल 22 कोच रहेंगे, जिनमें एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी शामिल हैं।
पुणे-गोरखपुर-पुणे प्रतिदिन स्पेशल (01415/01416) – 16-16 ट्रिप
पुणे से गोरखपुर के बीच यह ट्रेन 21 से 28 फरवरी और एक से आठ मार्च तक प्रतिदिन चलेगी। वापसी सेवा 22 फरवरी से नो मार्च तक उपलब्ध रहेगी। यह ट्रेन इटारसी, रानी कमलापति और बीना स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इसमें कुल 18 कोच होंगे।
सीएसएमटी-गोरखपुर-सीएसएमटी प्रतिदिन स्पेशल (01079/01080) – 16-16 ट्रिप
छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से गोरखपुर के बीच यह ट्रेन 21 फरवरी से आठ मार्च तक प्रतिदिन चलेगी। वापसी सेवा 23 फरवरी से 10 मार्च तक रहेगी। यह ट्रेन भोपाल मंडल के इटारसी, भोपाल और बीना स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इसमें कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।
रेलवे की यात्रियों से अपील
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन के ठहराव और समय की जानकारी स्टेशन, एनटीईएस, रेल मदद 139 या आधिकारिक वेबसाइट से अवश्य प्राप्त करें। इन स्पेशल ट्रेनों से त्योहार के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी और भीड़ कम करने में मदद मिलेगी। सौरभ कटारिया, सीनियर डीसीएम।













