• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home सामान्य

अगले 24 घंटे में इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम…

NBTV24 by NBTV24
February 12, 2026
in सामान्य
0
अगले 24 घंटे में इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:– देशभर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों के लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, पांच राज्यों में बारिश की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट संभव है, जिससे 14 फरवरी तक ठंड से पूरी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है, इसलिए बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

आईएमडी के अनुसार अगले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। मछुआरों को समुद्र तट से दूर रहने की सलाह दी गई है। इसके अलावा 16 और 17 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है।

उत्तर भारत के 27 जिलों में घना कोहरा
उत्तर भारत में ठंड कम जरूर हुई है, लेकिन कोहरे का असर जारी है। घने कोहरे के कारण ट्रेन और सड़क यातायात प्रभावित हो रहा है। 12 फरवरी को यूपी के मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, आगरा, अमेठी, बाराबंकी, मैनपुरी, बहराइच, बुलंदशहर, चंदौली, चित्रकूट, अयोध्या, प्रयागराज, गोरखपुर, शामली, सीतापुर और झांसी में मध्यम से घने कोहरे की चेतावनी है। हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, हिसार, झज्जर और पानीपत में भी सुबह कोहरा छाया रहेगा। पंजाब के लुधियाना, अमृतसर, फिरोजपुर, होशियारपुर, पटियाला और कपूरथला में भी दृश्यता कम हो सकती है।
दिल्ली में मौसम
दिल्ली में 11 से 13 फरवरी के बीच अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री और न्यूनतम 10 से 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। सुबह 5 से 10 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

यूपी में मौसम
उत्तर प्रदेश में आज मौसम साफ रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि गाजियाबाद, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, प्रयागराज, देवरिया और गोरखपुर में घने कोहरे का असर रहेगा। लखनऊ में अधिकतम तापमान 27°C और न्यूनतम 12°C रहेगा।

बिहार में मौसम
बिहार में आज आसमान साफ रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, सहरसा, कटिहार, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी में घने कोहरे की चेतावनी है। पटना में अधिकतम तापमान 26°C और न्यूनतम 13°C रहेगा।

उत्तराखंड में मौसम
उत्तराखंड में 16 फरवरी से मौसम बदलने के आसार हैं। नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल और चमोली में बारिश हो सकती है। देहरादून में आज अधिकतम तापमान 20°C और न्यूनतम 9°C रहेगा।

हिमाचल प्रदेश में मौसम
आज बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन 16 और 17 फरवरी को कांगड़ा, शिमला और धर्मशाला में बारिश हो सकती है। मनाली में आज अधिकतम तापमान 1°C और न्यूनतम -9°C रहेगा।

जम्मू-कश्मीर में मौसम
आज जम्मू, श्रीनगर, कठुआ, उधमपुर, पुंछ और डोडा में बारिश की संभावना है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 9°C और न्यूनतम 0°C रहेगा।

राजस्थान में मौसम
राजस्थान में आज मौसम साफ रहेगा। 17 फरवरी को जयपुर और आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है। अजमेर, अलवर, बरन, बाड़मेर, भरतपुर, भीलवाड़ा और बीकानेर में कोहरा छाया रह सकता है। जयपुर में अधिकतम तापमान 27°C और न्यूनतम 13°C रहेगा।

मध्य प्रदेश में मौसम
मध्य प्रदेश में आज बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। 16 फरवरी के बाद भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, सागर, रीवा, सतना और छिंदवाड़ा में बादल छा सकते हैं।
भोपाल में आज अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम 16°C रहेगा।

प्रमुख शहरों का तापमान (12 फरवरी 2026)
शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 24°C 11°C
मुंबई 29°C 23°C
कोलकाता 29°C 16°C
चेन्नई 28°C 22°C
लखनऊ 26°C 12°C
पटना 26°C 12°C
रांची 26°C 13°C
भोपाल 29°C 16°C
जयपुर 26°C 13°C
नैनीताल 19°C 9°C
शिमला 18°C
कुल मिलाकर, देश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कुछ राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का असर रहेगा, जबकि उत्तर भारत में कोहरा अभी भी परेशानी का कारण बना हुआ है।

Tags: cold will increase againHindi newsIndiaRain alert in these states in the next 24 hoursToday latest newsToday newsछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

आज देशभर में किसानों का चक्का जाम,बैंक से लेकर स्कूल-कॉलेज तक क्या खुलेगा-क्या रहेगा बंद जाने यहां से…

Next Post

AI से बना वीडियो डाला तो फंस सकते हैं आप, सरकार ने कसा शिकंजा, इन 5 पॉइंट्स में समझें नियम…

Related Posts

चुनाव से पहले पीएम भरेंगे भाजपा नेताओं में जोश, पुडुचेरी-असम को ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ के तहत देंगे ये संदेश…
सामान्य

चुनाव से पहले पीएम भरेंगे भाजपा नेताओं में जोश, पुडुचेरी-असम को ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ के तहत देंगे ये संदेश…

March 30, 2026
ट्रिपल मर्डर केस हाई कोर्ट का बड़ा फैसला 2 की उम्र कैद बरकरार, तीन आरोपी बरी, सिर्फ संदेह और कॉल डिटेल से दोष सिद्ध नहीं अदालत का निर्देश
सामान्य

ट्रिपल मर्डर केस हाई कोर्ट का बड़ा फैसला 2 की उम्र कैद बरकरार, तीन आरोपी बरी, सिर्फ संदेह और कॉल डिटेल से दोष सिद्ध नहीं अदालत का निर्देश

March 30, 2026
अब जल्द ही AI की मदद से बना लें अपना करियर, शुरू हुआ नया प्रोग्राम…
सामान्य

अब जल्द ही AI की मदद से बना लें अपना करियर, शुरू हुआ नया प्रोग्राम…

March 30, 2026
अब महिलाओं के लिए बड़ी सौगात, अप्रैल से मिलेंगे हर महीने ₹1500…
सामान्य

अब महिलाओं के लिए बड़ी सौगात, अप्रैल से मिलेंगे हर महीने ₹1500…

March 30, 2026
अगर घर बैठे भजन कर रहे हैं ये गलतियां कर दीं तो भक्ति भी खत्म, महाराज ने बताया आ सकती है परेशानी…
सामान्य

अगर घर बैठे भजन कर रहे हैं ये गलतियां कर दीं तो भक्ति भी खत्म, महाराज ने बताया आ सकती है परेशानी…

March 29, 2026
₹25 लाख तक का बीमा और महिलाओं को कैश, इस पार्टी ने जारी किया घोषणा पत्र क्या खास…
सामान्य

₹25 लाख तक का बीमा और महिलाओं को कैश, इस पार्टी ने जारी किया घोषणा पत्र क्या खास…

March 29, 2026
Next Post
AI से बना वीडियो डाला तो फंस सकते हैं आप, सरकार ने कसा शिकंजा, इन 5 पॉइंट्स में समझें नियम…

AI से बना वीडियो डाला तो फंस सकते हैं आप, सरकार ने कसा शिकंजा, इन 5 पॉइंट्स में समझें नियम…

श्री हनुमान जयंती पर श्री चिंताहरण हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या

श्री हनुमान जयंती पर श्री चिंताहरण हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या

March 30, 2026
“रूट्स टू विंग्स एजुकेशनल सोसाइटी और साईं श्रद्धा हायर सेकेंडरी स्कूल: कम फीस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, गढ़ रहे जिम्मेदार भविष्य”…

“रूट्स टू विंग्स एजुकेशनल सोसाइटी और साईं श्रद्धा हायर सेकेंडरी स्कूल: कम फीस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, गढ़ रहे जिम्मेदार भविष्य”…

March 30, 2026
सीएम साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 132वीं कड़ी; जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ बना देश के लिए मिसाल कोरिया के जल संरक्षण मॉडल की PM ने की सराहना…

संवेदनशील नेतृत्व की मिसाल सीएम साय ने दिव्यांग चंदूलाल की सुनी पुकार, मिनटों में मिला समाधान…

March 30, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

श्री हनुमान जयंती पर श्री चिंताहरण हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या

श्री हनुमान जयंती पर श्री चिंताहरण हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या

March 30, 2026
“रूट्स टू विंग्स एजुकेशनल सोसाइटी और साईं श्रद्धा हायर सेकेंडरी स्कूल: कम फीस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, गढ़ रहे जिम्मेदार भविष्य”…

“रूट्स टू विंग्स एजुकेशनल सोसाइटी और साईं श्रद्धा हायर सेकेंडरी स्कूल: कम फीस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, गढ़ रहे जिम्मेदार भविष्य”…

March 30, 2026
श्री हनुमान जयंती पर श्री चिंताहरण हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या
छत्तीसगढ़

श्री हनुमान जयंती पर श्री चिंताहरण हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या

by NBTV24
March 30, 2026
0

श्री हनुमंत सेवा समिति व दीपक-नरेश केडिया द्वारा आयोजन सचिन गुप्ता एण्ड पार्टी की होगी भजन संध्यारायपुर। श्री हनुमान जन्मोत्सव...

Read more
“रूट्स टू विंग्स एजुकेशनल सोसाइटी और साईं श्रद्धा हायर सेकेंडरी स्कूल: कम फीस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, गढ़ रहे जिम्मेदार भविष्य”…

“रूट्स टू विंग्स एजुकेशनल सोसाइटी और साईं श्रद्धा हायर सेकेंडरी स्कूल: कम फीस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, गढ़ रहे जिम्मेदार भविष्य”…

March 30, 2026
सीएम साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 132वीं कड़ी; जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ बना देश के लिए मिसाल कोरिया के जल संरक्षण मॉडल की PM ने की सराहना…

संवेदनशील नेतृत्व की मिसाल सीएम साय ने दिव्यांग चंदूलाल की सुनी पुकार, मिनटों में मिला समाधान…

March 30, 2026
सीएम साय ने चंदखुरी में माता कौशल्या एवं भगवान श्रीराम के किए दर्शन: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की…

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com