भुना चना सर्दियों में ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है. इसके सेवन से न सिर्फ वजन कम होता है, बल्कि सेहत को कई और फायदे होते हैं. भुने चने के आउटर सेल में फाइबर और प्रोटीन खूब पाया जाता है. इससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और जल्दी-जल्दी भूख नहीं लगती है. भुने हुए चने (Roasted Chana) में कैलोरी काफी कम होती है.
वजन कम करने के लिए इसका सेवन किया जाता है.भुने चने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, नमी, चिकनाई, रेशे, कैल्शियम, आयरन और अन्य विटामिन्स मौजूद होते हैं. यही कारण है कि इसके नियमित सेवन से ब्लड शुगर और डाइबिटीज कंट्रोल में रहता है. इसके अलावा भुना चना हार्ट के लिए भी फायदेमंद है. इसके कई और स्वाथ्य लाभ हैं.
पाचन मजबूत बनाए: भुने चने में फाइबर काफी ज्यादा मात्रा में होती है. इसलिए यह पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में काम आता है. गैस और अपच की समस्याएं भुना चना खाने से दूर हो जाती हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स रोजाना भुना चना खाने की सलाह देते हैं.
इम्यूनिटी बूस्ट करे: भुने हुए चने में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी की मात्रा ज्यादा पाई जाती है. यह इम्यूनिटी मजबूत बनाने का काम करता है. इससे कई तरह की बीमारियां दूर होती हैं. भुना चना हमेशा स्वस्थ बनाए रखने में मददगार होता है.
डायबिटीज में फायदेमंद: भुना हुआ चना डायबिटीज में जबरदस्त फायदेमंद माना जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी ज्यादा कम होता है. इसका मतलब इसे खाने से ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ता है. यही कारण है कि डायबिटीज मरीजों के लिए भुना चना फायदेमंद माना जाता है।











