नई दिल्ली:– अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ गारंटीड रिटर्न की तलाश में हैं, तो देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI), आपके लिए शानदार ऑफर लेकर आया है। SBI अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) योजनाओं पर आकर्षक ब्याज दरों की पेशकश कर रहा है, जहाँ वरिष्ठ नागरिकों और अति वरिष्ठ नागरिकों को विशेष लाभ मिल रहा है।
FD पर मिल रहा है 7.15% तक का ब्याजSBI वर्तमान में अपने ग्राहकों को विभिन्न अवधियों की FD पर 3.05 प्रतिशत से लेकर 7.05 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। ग्राहक न्यूनतम 7 दिनों से लेकर अधिकतम 10 साल तक के लिए निवेश कर सकते हैं। बैंक की ‘अमृत वृष्टि’ (444 दिन) और 5 साल की सावधि जमा योजनाएं इस समय सबसे ज्यादा चर्चा में हैं।
कैसे मिलेंगे ₹1 लाख पर ₹42,524?
SBI की 5 साल वाली एफडी स्कीम में अलग-अलग श्रेणियों के लिए ब्याज दरें और मिलने वाला रिटर्न इस प्रकार है:
श्रेणी ब्याज दर (5 साल की FD) ₹1 लाख पर मिलने वाला ब्याज मैच्योरिटी राशि
अति वरिष्ठ नागरिक 7.15% ₹42,524 ₹1,42,524
वरिष्ठ नागरिक 7.05% ₹41,826 ₹1,41,826
सामान्य नागरिक 6.05% ₹35,018 ₹1,35,018
भारतीय स्टेट बैंक 444 दिनों वाली अमृत वृष्टि स्पेशल एफडी स्कीम पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है। ये बैंक अमृत वृष्टि एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को सबसे ज्यादा 6.45 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों को 6.95 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.05 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। इसके अलावा, एसबीआई 5 साल की एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को 6.05 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों को 7.05 प्रतिशत और अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.15 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है।
अति वरिष्ठ नागरिकों (80 वर्ष से अधिक) को 5 साल की अवधि वाली स्कीम पर सबसे ज्यादा 7.15% का वार्षिक ब्याज मिल रहा है, जो इसे बाजार की सबसे सुरक्षित और मुनाफे वाली योजनाओं में से एक बनाता है।
यदि आप लंबी अवधि के लिए पैसा निवेश करना चाहते हैं, तो SBI की 5 साल वाली एफडी एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें न केवल आपका पैसा सुरक्षित रहता है, बल्कि आपको फिक्स ब्याज भी मिलता है।












