• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को रोता देख महिला समर्थकों ने लगा लिया गले से, यहां जानिए क्या है पूरा सच…

NBTV24 by NBTV24
December 15, 2023
in आज, भोपाल, मध्यप्रदेश
0
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

विदिशा : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा के दौरे पर थे। इस दौरान पूर्व सीएम पूरा समय अपनी महिला समर्थकों से घिरे रहे। समर्थकों के अपने लिए प्यार देखकर शिवराज सिंह खुद को रोक नहीं पाए और रोने लगे। ‘मामा’ को रोता देख महिला समर्थकों ने उन्हें गले लगा लिया। महिलाओं के गले लगाने के बाद शिवराज सिंह चौहान भावनाओं में बहकर रो पड़े। शिवराज सिंह का समर्थकों के साथ रोने का वीडियो भी सामने आया है।

बता दें कि एमपी के पूर्व सीएण शिवराज सिंह चौहान ने अपने कार्यकाल के दौरान महिला केंद्रित कई कल्याणकारी योजनाएं शुरु की थीं। भोपाल से करीब 55 किलोमीटर दूर चौहान विदिशा के एक प्रसिद्ध हनुमान मंदिर जा रहे थे तब महिलाओं ने उन्हें घेर लिया और उनकी प्रशंसा में नारे लगाए। चौहान ने इस हफ्ते की शुरुआत में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया है। महिलाओं और लड़कियों ने उन्हें भैया और मामा कहकर गले लगा लिया। उन्होंने कहा कि वे उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में वापस चाहते हैं। महिला समर्थकों को देखकर पूर्व मुख्यमंत्री भी अपने आंसू नहीं रोक सके और उन्होंने उन्हें आश्वासन दिया कि वह मध्य प्रदेश नहीं छोड़ रहे हैं।

राज्य में 17 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने कुल 230 सीट में से 163 जीतकर शानदार जीत हासिल की। इसके बाद भाजपा ने मंदिरों के शहर उज्जैन से तीन बार विधायक रहे मोहन यादव को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुना है। लगभग दो दशकों तक मध्य प्रदेश की राजनीति पर हावी रहने वाले चौहान ने यादव को अपना उत्तराधिकारी चुने जाने के बाद 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया, जिससे चौहान युग का अंत हो गया।

शिवराज सिंह चौहान ने खुद इस साल का विधानसभा चुनाव सीहोर जिले के बुधनी से एक लाख से अधिक वोटों के रिकॉर्ड अंतर से जीता। उन्होंने लाडली बहना जैसी ‘गेम-चेंजर’ योजना शुरू करके मध्य प्रदेश में भाजपा के पक्ष में स्थिति को मोड़ने की कोशिश की। लेकिन उनकी पार्टी ने विधानसभा चुनाव में उन्हें मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर पेश करने से परहेज किया था। चौहान ने इस साल मार्च में लाडली बहना योजना शुरू की थी, जो पात्र महिलाओं को 1,250 रुपये मासिक वित्तीय सहायता प्रदान करती है, और बाद में इस राशि को धीरे-धीरे बढ़ाकर 3,000 रुपये करने का वादा किया। राज्य की 2.72 करोड़ महिला मतदाताओं में से इस योजना में 1.31 करोड़ महिलाओं को शामिल किया गया।

पिछले साल 17 मार्च को चौहान ने सबसे लंबे समय तक भाजपा के मुख्यमंत्री रहने का गौरव हासिल किया था। उन्होंने उस रिकॉर्ड को तोड़ दिया जो छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के नाम था। मुख्यमंत्री के रूप में अपने लगभग 18 साल लंबे कार्यकाल के दौरान, कांग्रेस शासन के 15 महीनों को छोड़कर, चौहान ने खुद को एक शर्मीले, सरल और कमजोर राजनेता से व्यापक जन अपील वाले एक चतुर नेता में बदल लिया। उन्होंने मध्य प्रदेश में कल्याणकारी योजनाओं का नेतृत्व किया, जिसे कभी बीमारू राज्यों में गिना जाता था। उनके लोकलुभावन कार्यक्रमों जैसे लाडली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना, स्कूली बच्चों के लिए साइकिल योजना जैसी योजनाएं शुरू की थीं।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsभोपालमध्यप्रदेशमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
Previous Post

कभी देखी आर्थिक तंगी,अब करोड़ों के मालिक हैं, उप-मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा… यहां जानिए पहले उनका जीवन कैसे बीता…

Next Post

विकसित भारत संकल्प यात्रा का पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ, यह मंत्री भी होंगे शामिल, देश भर के हितग्राहियों से करेंगे चर्चा

Related Posts

प्रदेश के किसानों को 2 मार्च को मिलेगी होली की सौगात, सीएम का बड़ा ऐलान…
मध्यप्रदेश

प्रदेश के किसानों को 2 मार्च को मिलेगी होली की सौगात, सीएम का बड़ा ऐलान…

March 1, 2026
कृषि मंत्री ने किया हैरान ’मामा’ का अनूठा संकल्प बढ़ाएगा मान, बोले- स्वागत करने आओ तो फोटो लेकर आओ…
मध्यप्रदेश

कृषि मंत्री ने किया हैरान ’मामा’ का अनूठा संकल्प बढ़ाएगा मान, बोले- स्वागत करने आओ तो फोटो लेकर आओ…

February 19, 2026
बजट में किसानों, कर्मचारियों और आम जनता के लिए खुशखबरी Tax में राहत, साथ ही इन योजनाओं पर रहेगा फोकस…
मध्यप्रदेश

बजट में किसानों, कर्मचारियों और आम जनता के लिए खुशखबरी Tax में राहत, साथ ही इन योजनाओं पर रहेगा फोकस…

February 18, 2026
रेल यात्रियों की बल्ले-बल्ले, होली पर इस लाइन के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखिए टाइम टेबल…
मध्यप्रदेश

रेल यात्रियों की बल्ले-बल्ले, होली पर इस लाइन के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखिए टाइम टेबल…

February 18, 2026
प्रदेश को मिली खास सौगात, अब घर बैठे ऐसे करवा सकेंगे दस्तावेजों का रजिस्ट्रेशन, साइबर पंजीयन कार्यालय का शुभारंभ…
मध्यप्रदेश

प्रदेश को मिली खास सौगात, अब घर बैठे ऐसे करवा सकेंगे दस्तावेजों का रजिस्ट्रेशन, साइबर पंजीयन कार्यालय का शुभारंभ…

February 16, 2026
बागेश्वर धाम में 302 कन्याओं के विवाह महोत्सव में सीएम ने निभाई हल्दी की रस्म, संतों का भी लिया आशीर्वाद…
मध्यप्रदेश

बागेश्वर धाम में 302 कन्याओं के विवाह महोत्सव में सीएम ने निभाई हल्दी की रस्म, संतों का भी लिया आशीर्वाद…

February 13, 2026
Next Post

विकसित भारत संकल्प यात्रा का पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ, यह मंत्री भी होंगे शामिल, देश भर के हितग्राहियों से करेंगे चर्चा

UPSC 2025 में युवाओं का जलवा, रायपुर की वैभवी अग्रवाल को 35वीं रैंक…

UPSC 2025 में युवाओं का जलवा, रायपुर की वैभवी अग्रवाल को 35वीं रैंक…

March 6, 2026
महाराष्ट्र बजट क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा CM ने किए बड़े ऐलान, देखें पूरी लिस्ट…

महाराष्ट्र बजट क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा CM ने किए बड़े ऐलान, देखें पूरी लिस्ट…

March 6, 2026
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 08 मार्च को खेलो इंडिया अस्मिता लीग एवं जिला स्तरीय महिला खेल का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 08 मार्च को खेलो इंडिया अस्मिता लीग एवं जिला स्तरीय महिला खेल का आयोजन

March 6, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

UPSC 2025 में युवाओं का जलवा, रायपुर की वैभवी अग्रवाल को 35वीं रैंक…

UPSC 2025 में युवाओं का जलवा, रायपुर की वैभवी अग्रवाल को 35वीं रैंक…

March 6, 2026
महाराष्ट्र बजट क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा CM ने किए बड़े ऐलान, देखें पूरी लिस्ट…

महाराष्ट्र बजट क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा CM ने किए बड़े ऐलान, देखें पूरी लिस्ट…

March 6, 2026
UPSC 2025 में युवाओं का जलवा, रायपुर की वैभवी अग्रवाल को 35वीं रैंक…
सामान्य

UPSC 2025 में युवाओं का जलवा, रायपुर की वैभवी अग्रवाल को 35वीं रैंक…

by NBTV24
March 6, 2026
0

छत्तीसगढ़:– संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा घोषित सिविल सेवा परीक्षा 2025 के फाइनल परिणाम में छत्तीसगढ़ के कई युवाओं...

Read more
महाराष्ट्र बजट क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा CM ने किए बड़े ऐलान, देखें पूरी लिस्ट…

महाराष्ट्र बजट क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा CM ने किए बड़े ऐलान, देखें पूरी लिस्ट…

March 6, 2026
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 08 मार्च को खेलो इंडिया अस्मिता लीग एवं जिला स्तरीय महिला खेल का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 08 मार्च को खेलो इंडिया अस्मिता लीग एवं जिला स्तरीय महिला खेल का आयोजन

March 6, 2026
जेलर 2’ में दिखेगा सुपरस्टार्स का महा-संगम, रजनीकांत के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे ये एक्टर…

जेलर 2’ में दिखेगा सुपरस्टार्स का महा-संगम, रजनीकांत के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे ये एक्टर…

March 6, 2026
सड़क निर्माण में लापरवाही पर सख्त हुए सीएम साय, घटिया काम पर कार्रवाई और ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश…

सड़क निर्माण में लापरवाही पर सख्त हुए सीएम साय, घटिया काम पर कार्रवाई और ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश…

March 6, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com