• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

कपासदा गांव में संकट का साया: आंखों में जलन, सांसों में धुआं, जिम्मेदार कौन?

NBTV24 by NBTV24
July 9, 2025
in छत्तीसगढ़
0
कपासदा गांव में संकट का साया: आंखों में जलन, सांसों में धुआं, जिम्मेदार कौन?
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

विशेष संवाददाता/ अखिलेश द्विवेदी

रायपुर। राजधानी से लगे धरसींवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत कपासदा इन दिनों गंभीर संकट से जूझ रही है। गांव के लोगों की आंखों में जलन, आंसू, त्वचा में खुजली, और कई तरह की बीमारियां लगातार बढ़ रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इन सबका मुख्य कारण है फॉर्चून टीएमटी स्टील कंपनी, जिसने गांव को प्रदूषण, बीमारी और भय की सौगात दी है।

पानी से बीमारी, हवा से खौफ

गांव वालों का कहना है कि कंपनी के प्रदूषण ने उनके पीने का पानी तक जहरीला बना दिया है। धुएं की वजह से बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की आंखें जल रही हैं। गांव में दिन हो या रात, धुएं की चादर सी छाई रहती है। एक बुजुर्ग कहते हैं, “रात में नींद नहीं आती, कानों में मशीनों की तेज आवाज गूंजती रहती है, आंखें जलती हैं, सांस लेना मुश्किल हो गया है।”

कर्मचारी भी परेशान, पर लाचार

कंपनी में काम कर रहे कुछ मजदूरों ने भी नाम न छापने की शर्त पर अपनी पीड़ा साझा की। उनका कहना है कि उन्हें न हेलमेट, न सुरक्षा जूते, न कोई सेफ्टी किट दी जाती है। अगर दी भी जाती है तो उसकी लागत मजदूरों की तनख्वाह से काट ली जाती है।

एक कर्मचारी ने कहा, “हम झारखंड और बिहार से आए हुए लोग हैं, ज्यादा बोलने से नौकरी चली जाएगी, इसीलिए चुप रहते हैं।” कंपनी के अंदर गंदगी की भरमार है। टीएनपी न्यूज़ की टीम जब कंपनी परिसर में पहुंची, तो वहां साफ-सफाई की बेहद खराब स्थिति देखी गई।

गांव वालों की अनसुनी आवाज

ग्राम कपासदा के लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की है, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। एक ग्रामीण ने कहा, “कंपनी में अगर किसी की मौत हो जाए, तब भी कंपनी के गेट नहीं खुलते। मुआवजा मांगने पर लोग महीनों भटकते हैं। लेकिन कंपनी पर कोई कार्रवाई नहीं होती।”

क्या कहते हैं युवा?

गांव के पढ़े-लिखे युवाओं का कहना है कि प्रदूषण और बेरोजगारी ने उन्हें उजड़ने पर मजबूर कर दिया है। “ना कंपनी में नौकरी मिलती है, और गांव की हालत देखकर कोई बाहर से नौकरी देने भी नहीं आता,” एक स्नातक युवक ने कहा।

प्रशासन और शासन चुप क्यों?

प्रश्न ये उठता है कि जब गांव की हवा, पानी और स्वास्थ्य सभी कुछ प्रभावित हो रहे हैं, तो प्रशासन, जनप्रतिनिधि और पर्यावरण विभाग की चुप्पी क्यों? क्या केवल उद्योगों की मुनाफाखोरी के लिए एक पूरे गांव की बलि दी जा रही है?

टीएनपी न्यूज़ इस मामले में शासन-प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेकर जांच और कार्रवाई की मांग करता है, ताकि ग्राम कपासदा को इस प्रदूषण के कहर से बचाया जा सके।

कंपनी की प्रतिक्रिया?

जब टीएनपी न्यूज़ की टीम ने फॉर्चून टीएमटी कंपनी के अधिकारियों से संपर्क किया, तो कंपनी की ओर से कोई भी उच्च अधिकारी मीडिया से बात करने सामने नहीं आया। एक अधिकारी ने सिर्फ इतना कहा, “मैं मीडिया से बात करने के लिए अधिकृत नहीं हूं, हमारे सीईओ के पास समय नहीं है।”

जब उनसे गांव में फैलते प्रदूषण, गंदगी और स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर सवाल किया गया, तो वे टालते नजर आए। अधिकारी ने कहा, “मैं पूरे गांव को खुश नहीं कर सकता, और न ही सभी को रोजगार दे सकता हूं। हां, कभी-कभी किसी शादी-ब्याह में कुछ भेज देता हूं।” लेकिन जब बात गंदगी, पानी की गुणवत्ता या सुरक्षा उपायों पर आई, तो कंपनी के प्रतिनिधि मुंह छुपाते नजर आए।

Tags: Hindi newsIndiapeople are celebrating the birth of their beloved Kanha.Shadow of crisis in Kapasada village: Burning sensation in eyesShri Krishna has been the center of our faith for agessmoke in breaththe TV36 Hindustan family also celebrated the birth anniversary of Krishna with their Kanha….Today latest newsToday newsWhile people are celebrating the birth of their beloved Kanhaछत्तीसगढ़नई दिल्ली
Previous Post

28 में 18 वाला फार्मूला, छत्तीसगढ़ के सियासी पिच पर सचिन कितने होंगे कामयाब

Next Post

आयुक्त आशुतोष पाण्डेय की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक आयोजित विभागवार कार्यों की समीक्षा कर शीघ्रता से निराकरण के दिए निर्देश

Related Posts

छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद के खात्मे के बाद सरकार का ये है प्लान; अमित शाह ने कर दिया बड़ा खुलासा…
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना विकास में ये बनी सबसे बड़ी बाधा, …

May 19, 2026

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक शुरू, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित इन चार राज्यों के सीएम मौजूद…
छत्तीसगढ़

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक शुरू, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित इन चार राज्यों के सीएम मौजूद…

May 19, 2026
सुशासन तिहार में रायगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज को किया सम्मानित…
छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार में रायगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज को किया सम्मानित…

May 17, 2026
मुख्यमंत्री ने सुशासन तिहार के दौरान रायगढ़ में इस लैब का किया शुभारंभ…
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने सुशासन तिहार के दौरान रायगढ़ में इस लैब का किया शुभारंभ…

May 17, 2026
मोदी की गारंटी से बदल रहा छत्तीसगढ़, ये वो हर वादा तेजी से हो रहा पूरा  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़

मोदी की गारंटी से बदल रहा छत्तीसगढ़, ये वो हर वादा तेजी से हो रहा पूरा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

May 17, 2026
Next Post
आयुक्त आशुतोष पाण्डेय की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक आयोजित विभागवार कार्यों की समीक्षा कर शीघ्रता से निराकरण के दिए निर्देश

आयुक्त आशुतोष पाण्डेय की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक आयोजित विभागवार कार्यों की समीक्षा कर शीघ्रता से निराकरण के दिए निर्देश

क्या सच में किसी के याद करने से आती है हिचकी या फिर इसके पीछे है कोई और वजह जाने यहां से…

क्या सच में किसी के याद करने से आती है हिचकी या फिर इसके पीछे है कोई और वजह जाने यहां से…

May 19, 2026
छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद के खात्मे के बाद सरकार का ये है प्लान; अमित शाह ने कर दिया बड़ा खुलासा…

छत्तीसगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना विकास में ये बनी सबसे बड़ी बाधा, …

May 19, 2026
अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन नए चेहरों को मिली एंट्री, विराट-रोहित को भी मिली जगह

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन नए चेहरों को मिली एंट्री, विराट-रोहित को भी मिली जगह

May 19, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

क्या सच में किसी के याद करने से आती है हिचकी या फिर इसके पीछे है कोई और वजह जाने यहां से…

क्या सच में किसी के याद करने से आती है हिचकी या फिर इसके पीछे है कोई और वजह जाने यहां से…

May 19, 2026
छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद के खात्मे के बाद सरकार का ये है प्लान; अमित शाह ने कर दिया बड़ा खुलासा…

छत्तीसगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना विकास में ये बनी सबसे बड़ी बाधा, …

May 19, 2026
क्या सच में किसी के याद करने से आती है हिचकी या फिर इसके पीछे है कोई और वजह जाने यहां से…
लाइफस्टाइल

क्या सच में किसी के याद करने से आती है हिचकी या फिर इसके पीछे है कोई और वजह जाने यहां से…

by NBTV24
May 19, 2026
0

नई दिल्ली:– जब भी हमें हिचकी आती है, तो कहा जाता है कि कोई हमें बहुत मन से याद कर...

Read more
छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद के खात्मे के बाद सरकार का ये है प्लान; अमित शाह ने कर दिया बड़ा खुलासा…

छत्तीसगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना विकास में ये बनी सबसे बड़ी बाधा, …

May 19, 2026
अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन नए चेहरों को मिली एंट्री, विराट-रोहित को भी मिली जगह

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन नए चेहरों को मिली एंट्री, विराट-रोहित को भी मिली जगह

May 19, 2026
छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद के खात्मे के बाद सरकार का ये है प्लान; अमित शाह ने कर दिया बड़ा खुलासा…

छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद के खात्मे के बाद सरकार का ये है प्लान; अमित शाह ने कर दिया बड़ा खुलासा…

May 19, 2026
रीवा कलेक्टर के निरीक्षण से अफसरों में हड़कंप इस बस से गांव पहुंचे कलेक्टर…

रीवा कलेक्टर के निरीक्षण से अफसरों में हड़कंप इस बस से गांव पहुंचे कलेक्टर…

May 19, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com