नई दिल्ली : पंजाबी पॉप गायक सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर और पिता बलकौर सिंह के घर दूसरे बच्चे का जन्म हुआ है.
22 मई, 2022 को सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
नवजात बच्चे के नाम को लेकर शुभदीप सिंह के पिता बलकौर सिंह ने रविवार को कहा कि यह बच्चा उनके लिए बिल्कुल शुभदीप जैसा ही है.
सिद्धू मूसेवाला का असली नाम शुभदीप था.
बच्चे के जन्म के बाद बड़ी संख्या में लोग सिद्धू मूसेवाला के घर और उनके गांव में बधाई देने और खुशियां बांटने पहुंच रहे हैं।













