• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

प्रदेश में चार नए मेडिकल कॉलेजों समेत इन छह निर्माण कार्यों को मंजूरी, इतने करोड़ रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत…

NBTV24 by NBTV24
October 23, 2025
in आज, छत्तीसगढ़
0
प्रदेश में चार नए मेडिकल कॉलेजों समेत इन छह निर्माण कार्यों को मंजूरी, इतने करोड़ रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र को नई दिशा देते हुए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। राज्य में चार नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों सहित कुल छह महत्वपूर्ण निर्माण परियोजनाओं के लिए निविदा दरों को अनुमोदित किया गया है। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड की नया रायपुर स्थित मुख्यालय में आयोजित 51वीं संचालक मंडल बैठक में इन परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई। इन परियोजनाओं की कुल लागत 1,390 करोड़ रुपए से अधिक है। इस निर्णय के बाद राज्य में स्वास्थ्य शिक्षा और उपचार सेवाओं के विस्तार को नई गति मिलेगी।

बैठक में चार नए मेडिकल कॉलेजों की भवन निर्माण परियोजनाओं के लिए मनेंद्रगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए ₹323.03 करोड़, कबीरधाम मेडिकल कॉलेज के लिए ₹318.27 करोड़, जांजगीर-चांपा मेडिकल कॉलेज के लिए ₹318.27 करोड़ और गीदम मेडिकल कॉलेज के लिए ₹326.53 करोड़ की निविदा दर की स्वीकृति दी गई है।

इसके अतिरिक्त मनेंद्रगढ़ में 220 बिस्तर वाले अस्पताल भवन के निर्माण हेतु ₹28.48 करोड़ तथा बिलासपुर के शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय और अस्पताल भवन के निर्माण हेतु ₹79.52 करोड़ की निविदा दर को भी मंजूरी दी गई है।

इन छह परियोजनाओं की निविदा दरों को स्वीकृति मिलने के बाद अब इनके निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होंगे। निर्माण कार्यों के पूर्ण होने पर प्रदेश की जनता को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध होंगी, जिससे इलाज के लिए बड़े शहरों पर निर्भरता में उल्लेखनीय कमी आएगी।

दूरदर्शी नेतृत्व में स्वास्थ्य क्षेत्र को मिल रही नई दिशा
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना से न केवल चिकित्सा शिक्षा का दायरा बढ़ेगा बल्कि डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता भी सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील सोच और दूरदर्शी नेतृत्व में स्वास्थ्य क्षेत्र को नई दिशा मिल रही है। प्रदेश के हर नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है।

सीजीएमएससी की 51वीं संचालक मंडल बैठक में अध्यक्ष दीपक म्हस्के, स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया, सीजीएमएससी के प्रबंध संचालक रितेश अग्रवाल, वित्त विभाग, जीएसटी विभाग और कॉर्पोरेशन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में परियोजनाओं के क्रियान्वयन की समयसीमा, गुणवत्ता मानकों और पारदर्शिता पर विशेष बल दिया गया। निर्णय लिया गया कि निर्माण कार्य समयबद्ध रूप से और उच्च गुणवत्ता मानकों के साथ पूर्ण किए जाएंगे।

इन मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों के शुरू होने से प्रदेश के युवाओं के लिए चिकित्सा शिक्षा के नए अवसर खुलेंगे और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन भी बढ़ेगा। साथ ही ग्रामीण और सुदूर क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएँ सुलभ होंगी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ में ऐसा स्वास्थ्य ढाँचा विकसित हो, जहाँ हर नागरिक को बिना किसी भेदभाव के गुणवत्तापूर्ण और सुलभ चिकित्सा सुविधा मिले। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनता के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

Tags: Hindi newsIndiapeople are celebrating the birth of their beloved Kanha.Shri Krishna has been the center of our faith for agesSix new medical colleges and four other medical colleges have been approved in the statethe TV36 Hindustan family also celebrated the birth anniversary of Krishna with their Kanha….Today latest newsToday newsWhile people are celebrating the birth of their beloved Kanhaछत्तीसगढ़
Previous Post

अब नवंबर महीने से खाते में आएंगे इतने रुपए, प्रदेश की लाडली बहनों को भाईदूज के दिन मिलेगी बड़ी सौगात, इन महिलाओं को नहीं मिलेगा इस योजना का लाभ…

Next Post

जानिए कैसा होगा आपके लिए शुक्रवार का दिन, जानें मेष से लेकर मीन तक का हाल…

Related Posts

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना 57 मार्गों पर बस संचालन, पहली बार यात्री बस सुविधा से जुड़े इतने गाँव…
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना 57 मार्गों पर बस संचालन, पहली बार यात्री बस सुविधा से जुड़े इतने गाँव…

January 20, 2026
नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर सीएम साय और किरण देव ने दी बधाई, बताया युवा नेतृत्व पर भरोसे का …
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर सीएम साय और किरण देव ने दी बधाई, बताया युवा नेतृत्व पर भरोसे का …

January 20, 2026
जिला कोंडागांव के खरीदी केंद्र सलना में इन दिनों गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है…
छत्तीसगढ़

जिला कोंडागांव के खरीदी केंद्र सलना में इन दिनों गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है…

January 20, 2026
प्रदेश में इस समाज का बड़ा फैसला, प्री-वेडिंग शूट पूरी तरह बैन, पढ़िए पूरी खबर …
छत्तीसगढ़

प्रदेश में इस समाज का बड़ा फैसला, प्री-वेडिंग शूट पूरी तरह बैन, पढ़िए पूरी खबर …

January 20, 2026
साहित्य उत्सव, पार्टी का मनरेगा बचाओ प्रदर्शन से लेकर साय कैबिनेट बैठक तक, आज की बड़ी खबरें…
छत्तीसगढ़

साहित्य उत्सव, पार्टी का मनरेगा बचाओ प्रदर्शन से लेकर साय कैबिनेट बैठक तक, आज की बड़ी खबरें…

January 20, 2026
प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में 525 पदों पर नियुक्ति, आवेदन प्रक्रिया शुरू…
छत्तीसगढ़

प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में 525 पदों पर नियुक्ति, आवेदन प्रक्रिया शुरू…

January 20, 2026
Next Post
जानिए कैसा होगा आपके लिए शुक्रवार का दिन, जानें मेष से लेकर मीन तक का हाल…

जानिए कैसा होगा आपके लिए शुक्रवार का दिन, जानें मेष से लेकर मीन तक का हाल…

आखिर आ गई माघ पूर्णिमा की सही तिथि, जानिए किस दिन पड़ रही है और क्या है पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त…

आखिर आ गई माघ पूर्णिमा की सही तिथि, जानिए किस दिन पड़ रही है और क्या है पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त…

January 20, 2026
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना 57 मार्गों पर बस संचालन, पहली बार यात्री बस सुविधा से जुड़े इतने गाँव…

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना 57 मार्गों पर बस संचालन, पहली बार यात्री बस सुविधा से जुड़े इतने गाँव…

January 20, 2026
नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर सीएम साय और किरण देव ने दी बधाई, बताया युवा नेतृत्व पर भरोसे का …

नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर सीएम साय और किरण देव ने दी बधाई, बताया युवा नेतृत्व पर भरोसे का …

January 20, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

आखिर आ गई माघ पूर्णिमा की सही तिथि, जानिए किस दिन पड़ रही है और क्या है पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त…

आखिर आ गई माघ पूर्णिमा की सही तिथि, जानिए किस दिन पड़ रही है और क्या है पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त…

January 20, 2026
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना 57 मार्गों पर बस संचालन, पहली बार यात्री बस सुविधा से जुड़े इतने गाँव…

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना 57 मार्गों पर बस संचालन, पहली बार यात्री बस सुविधा से जुड़े इतने गाँव…

January 20, 2026
आखिर आ गई माघ पूर्णिमा की सही तिथि, जानिए किस दिन पड़ रही है और क्या है पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त…
सामान्य

आखिर आ गई माघ पूर्णिमा की सही तिथि, जानिए किस दिन पड़ रही है और क्या है पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त…

by NBTV24
January 20, 2026
0

नई दिल्ली:– पूर्णिमा तिथि हर महीने पड़ती है जिसका का अपना आध्यात्मिक महत्व होता हैं। इस साल माघ पूर्णिमा 01...

Read more
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना 57 मार्गों पर बस संचालन, पहली बार यात्री बस सुविधा से जुड़े इतने गाँव…

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना 57 मार्गों पर बस संचालन, पहली बार यात्री बस सुविधा से जुड़े इतने गाँव…

January 20, 2026
नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर सीएम साय और किरण देव ने दी बधाई, बताया युवा नेतृत्व पर भरोसे का …

नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर सीएम साय और किरण देव ने दी बधाई, बताया युवा नेतृत्व पर भरोसे का …

January 20, 2026
मंदिर में घंटी बजाना परंपरा या विज्ञान जानें इसके पीछे का ये गहरा अर्थ…

मंदिर में घंटी बजाना परंपरा या विज्ञान जानें इसके पीछे का ये गहरा अर्थ…

January 20, 2026
जिला कोंडागांव के खरीदी केंद्र सलना में इन दिनों गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है…

जिला कोंडागांव के खरीदी केंद्र सलना में इन दिनों गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है…

January 20, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com