• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

आरटीई के तहत निर्धारित सीटों पर छात्रों की भर्ती नहीं हो पाती पुरी, वजह आई सामने…

NBTV24 by NBTV24
March 27, 2025
in आज
0
आरटीई के तहत निर्धारित सीटों पर छात्रों की भर्ती नहीं हो पाती पुरी, वजह आई सामने…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

रायपुर: शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है. इसके तहत निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीट RTE के जरिए भरा जाना अनिवार्य है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन मांगाये गए हैं, जिनकी अंतिम तिथि 31 मार्च है. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 17 मार्च से 25 अप्रैल तक नोडल अधिकारी दस्तावेजों की जांच करेंगे. इसके बाद लॉटरी से सीटों का आवंटन 1 या 2 मई को किया जाएगा. 5 से 30 मई तक चिन्हांकित स्कूलों में लॉटरी से चयनित विद्यार्थियों को प्रवेश देने की प्रक्रिया चलेगी. सीट खाली रहने पर दूसरे चरण की प्रक्रिया होगी.

आरटीई के तहत स्कूलों में एडमिशन: इस बार 33 जिलों में कुल 6746 स्कूलों में प्रवेश दिया जाना है. इसके लिए 51713 सीट निर्धारित की गई है. इस सीट के लिए 68609 आवेदन अब तक मिल चुके हैं. पिछले सत्र की बात की जाए तो इस बार तीन स्कूल आरटीई से बाहर कर दिए गए हैं, जबकि 6000 से अधिक सीट कम की गई है. आरटीई के तहत होने वाले एडमिशन में देखा गया है कि निर्धारित सीटों पर भी पूरे छात्रों की भर्ती नहीं हो पाती है, हजारों सीट खाली रह जाती है. इसे लेकर अब सवाल खड़े हो रहे हैं.

आरटीई के तहत स्कूलों में एडमिशन
जिला शिक्षा अधिकारी विजय खंडेलवाल का कहना है “यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होती है. ऐसे में बच्चे एडमिशन ले रहे हैं या नहीं ले रहे हैं, यह उनकी मर्जी पर है. जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि बच्चों की भर्ती की एवज में स्कूलों को दी जाने वाली राशि का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया जाता है. शासन इसका भुगतान सीधे स्कूलों को करता है.”

हिंदी मीडियम स्कूलों में खाली रह रही सीटें: वहीं निजी स्कूलों में पूरी सीट ना भरे जाने के सवाल पर छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता का कहना है कि आईटीई के तहत बच्चे हिंदी माध्यम स्कूलों में प्रवेश नहीं लेना चाहते. इस वजह से उनकी सीट खाली रह जाती है. यह लगभग कुल सीटों का 10% है. इस दौरान यह भी देखा जाता है कि 1 किलोमीटर परिधि में विद्यार्थी किसी विशेष स्कूल में प्रवेश लेने जाते हैं, लेकिन वहां सीट खाली नहीं रहती है, ऐसी स्थिति में उसके आसपास की अन्य स्कूलों में भी बच्चा प्रवेश नहीं लेता है, जिस वजह से उन स्कूलों की सीट खाली रह जाती है.

150 करोड़ का बजट देने की मांग: आरटीई के तहत एडमिशन लेने वाले बच्चों के लिए सरकार राशि जारी करती है. इसकी वर्तमान स्थिति को लेकर राजीव गुप्ता ने कहा कि साल 2019 से इस पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया गया है. पेमेंट समय पर मिल रहा है. राजीव गुप्ता ने कहा कि पहले इसके लिए 65 करोड़ का बजट में प्रावधान था. जिसे बढ़ाकर इस बार 100 करोड़ किया गया है, लेकिन सीटों की संख्या देखते हुए इसका बजट लगभग 150 करोड़ किया जाना चाहिए. यदि बजट बढ़ाया जाता है, तो स्वाभाविक है कि सभी स्कूलों को समय पर राशि मिल सकेगी.

इस दौरान राजीव गुप्ता ने आरटीई के तहत एडमिशन लेने वाले छात्रों की कुछ परेशानियां और स्कूल प्रबंधन की दिक्कतों को भी साझा किया. उन्होंने बताया कि जब आरटीई के तहत बच्चों को स्कूल प्रवेश दिया जाता है तो उसे दौरान बच्चों को थोड़ी परेशानी होती है. स्कूलों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. उदाहरण के तौर पर सामान्य बच्चे घर में या अन्य जगहों पर कोचिंग पढ़कर थोड़ा सा तेज होते हैं, ऐसे में आईटीई के तहत प्रवेश पाने वाले बच्चों को उसे कवर करने में थोड़ी दिक्कत होती है क्योंकि उन्हें घर में पढ़ाने वाला कोई नहीं होता है. वह कोचिंग नहीं कर सकते हैं. इसके अलावा स्कूल, ड्रेस, कॉपी किताब को लेकर भी कुछ परेशानी होती है.

राजीव गुप्ता ने बताया कि इन बच्चों की ड्रेस के लिए शिक्षा विभाग की ओर से साल 2012 से 540 रुपए दिया जाता है, इतनी राशि में दो ड्रेस आना संभव नहीं है. इसलिए स्कूल प्रबंधन बच्चों को यह राशि दे देता है. इसके बाद बच्चे बाजार से ड्रेस खरीदते है. हमारी मांग है कि इस राशि को 2000 किया जाए.

आरटीई के तहत प्रति बच्चों को दी जाने वाली राशि काफी कम: गुप्ता ने बताया “शिक्षा विभाग की ओर से आरटीई के तहत एडमिशन पर बच्चों के लिए दी जाने वाली राशि भी काफी कम है. इसे बढ़ाने की मांग भी वे लगातार करते आ रहे हैं. पिछले 12 सालों से आरटीई के बच्चों के लिए 7000 रुपये प्रति बच्चों के हिसाब से दी जा रही है. कई ऐसे स्कूल है जहां 30000 से ज्यादा फीस है, लेकिन 7000 में वे इन बच्चों को पढ़ा रहे हैं तो स्वाभाविक है कि ऐसे बच्चों को पढ़ने में स्कूल थोड़ी आना कानी कर सकते हैं, क्योंकि राशि का काफी अंतर है. इस दिक्कतों को देखते हुए हमने इस राशि को 15000 से 20000 तक करने की मांग की है. यदि जल्द स्कूल शिक्षा विभाग नहीं मानता है, तो हाई कोर्ट में केस लंबित है, उम्मीद है कि जल्द इसका निर्णय आएगा.”

शिक्षा के अधिकार के तहत साल 2024-25 में 1 लाख 22 हजार से ज्यादा आवेदन मिले थे लेकिन निजी स्कूलों में 8000 से अधिक सीट खाली रह गई. प्रदेश भर में 6749 निजी स्कूल हैं, जिसमें 54367 सीट हैं. इसमें से 46219 सीटों पर एडमिशन हुआ, जबकि लगभग 8000 सीट खाली रह गई. वहीं रायपुर जिले में लगभग 800 निजी स्कूलों में आरटीई के तहत 6000 सीट आरक्षित है. जिसमें से लगभग 1000 सीट खाली रह गई.

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsनई दिल्ली
Previous Post

डायबिटीज थाइरॉएड सहित इन बीमारियों का पता लगाएं सिर्फ एक चम्मच के टेस्ट से, इस तरह करें टेस्ट…

Next Post

चैत्र नवरात्रि एवं कुदरगढ़ महोत्सव की तैयारियों को लेकर मां बागेश्वरी देवी लोक न्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष ने ली बैठक…

Related Posts

आज का राशिफल आज इस राशि पर बरसेगी बृहस्पति की कृपा, जानें 12 राशियों का हाल…
आज

आज का राशिफल आज इस राशि पर बरसेगी बृहस्पति की कृपा, जानें 12 राशियों का हाल…

February 12, 2026
ऑफलाइन टोकन व्यवस्था से बुजुर्ग किसान को मिली राहत, सहज धान विक्रय से प्रसन्न किसान रूमलाल धान खरीदी केन्द्र की सुगम व्यवस्थाओं की किसान ने की सराहना
आज

ऑफलाइन टोकन व्यवस्था से बुजुर्ग किसान को मिली राहत, सहज धान विक्रय से प्रसन्न किसान रूमलाल धान खरीदी केन्द्र की सुगम व्यवस्थाओं की किसान ने की सराहना

December 18, 2025
छत्तीसगढ़ में ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ: अधिसूचना प्रकाशन की प्रक्रिया अब होगी पूरी तरह डिजिटल और त्वरित
आज

छत्तीसगढ़ में ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ: अधिसूचना प्रकाशन की प्रक्रिया अब होगी पूरी तरह डिजिटल और त्वरित

December 3, 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘पंडुम कैफे’ का किया शुभारंभ
आज

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘पंडुम कैफे’ का किया शुभारंभ

November 17, 2025
बीजापुर जिला अस्पताल में आपरेशन में जटिलता के मामले में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित
आज

बीजापुर जिला अस्पताल में आपरेशन में जटिलता के मामले में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित

November 12, 2025
किसानों से ईंधन तक: भारत का बायोफ्यूल मिशन बना हरित क्रांति का नया अध्याय
आज

किसानों से ईंधन तक: भारत का बायोफ्यूल मिशन बना हरित क्रांति का नया अध्याय

November 11, 2025
Next Post
चैत्र नवरात्रि एवं कुदरगढ़ महोत्सव की तैयारियों को लेकर मां बागेश्वरी देवी लोक न्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष ने ली बैठक…

चैत्र नवरात्रि एवं कुदरगढ़ महोत्सव की तैयारियों को लेकर मां बागेश्वरी देवी लोक न्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष ने ली बैठक...

आज ही के दिन लगा था पहला पोलियो वैक्सीन, इतने परसेंट घटे मामले…

आज ही के दिन लगा था पहला पोलियो वैक्सीन, इतने परसेंट घटे मामले…

February 23, 2026
टैरिफ फैसले पर भड़के ट्रंप, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को बताया अपमानजनक…

टैरिफ फैसले पर भड़के ट्रंप, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को बताया अपमानजनक…

February 23, 2026
शांति सरोवर में आध्यात्मिक स्नेह मिलन, सीएम साय ने लिया ब्रह्मा भोजन…

शांति सरोवर में आध्यात्मिक स्नेह मिलन, सीएम साय ने लिया ब्रह्मा भोजन…

February 23, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

आज ही के दिन लगा था पहला पोलियो वैक्सीन, इतने परसेंट घटे मामले…

आज ही के दिन लगा था पहला पोलियो वैक्सीन, इतने परसेंट घटे मामले…

February 23, 2026
टैरिफ फैसले पर भड़के ट्रंप, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को बताया अपमानजनक…

टैरिफ फैसले पर भड़के ट्रंप, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को बताया अपमानजनक…

February 23, 2026
आज ही के दिन लगा था पहला पोलियो वैक्सीन, इतने परसेंट घटे मामले…
सामान्य

आज ही के दिन लगा था पहला पोलियो वैक्सीन, इतने परसेंट घटे मामले…

by NBTV24
February 23, 2026
0

नई दिल्ली:– आज का दिन, 23 फरवरी, चिकित्सा इतिहास में एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में दर्ज है। 23 फरवरी...

Read more
टैरिफ फैसले पर भड़के ट्रंप, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को बताया अपमानजनक…

टैरिफ फैसले पर भड़के ट्रंप, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को बताया अपमानजनक…

February 23, 2026
शांति सरोवर में आध्यात्मिक स्नेह मिलन, सीएम साय ने लिया ब्रह्मा भोजन…

शांति सरोवर में आध्यात्मिक स्नेह मिलन, सीएम साय ने लिया ब्रह्मा भोजन…

February 23, 2026
होलिका दहन की अग्नि में उपले डालने के पीछे असली रहस्य ये है जानिए वजह…

होलिका दहन की अग्नि में उपले डालने के पीछे असली रहस्य ये है जानिए वजह…

February 23, 2026
दलित वोट के लिए ‘महासंग्राम’15 महापुरुषों के सहारे BJP की घेराबंदी, आखिर क्या अखिलेश का PDA रथ पाएगा भगवा दल…

दलित वोट के लिए ‘महासंग्राम’15 महापुरुषों के सहारे BJP की घेराबंदी, आखिर क्या अखिलेश का PDA रथ पाएगा भगवा दल…

February 23, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com