• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

देश का नाम रोशन करने वाली ऐसी महिलाएं, जो स्टाइल के मामले में भी नहीं हैं किसी से कम

NBTV24 by NBTV24
March 8, 2024
in लाइफस्टाइल, सामान्य
0
देश का नाम रोशन करने वाली ऐसी महिलाएं, जो स्टाइल के मामले में भी नहीं हैं किसी से कम
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : आज का दिन हर महिला के लिए बेहद खास और अहम है। दरअसल, आज यानि कि शुक्रवार को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने और महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने के लिए हर साल दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इसके साथ ही ये दिन महिला अधिकारों की प्रोत्साहन, समाज में समानता के लिए लड़ाई और महिलाओं की उपलब्धियों की उन्नति के लिए समर्पित किया जाता है।

एक वक्त था जब महिलाएं सिर्फ घर में रहती थी, लेकिन आज की नारी हर क्षेत्र में न सिर्फ अपने परिवार बल्कि देश का नाम दुनिया में रोशन कर रही है। हमारे भारत देश में कई ऐसी महिलाएं हैं, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में देश का नाम रोशन किया है। ये महिलाएं ऐसी हैं, जो किसी भी काम में पीछे नहीं हैं।

बात करें इनके स्टाइल और खूबसूरती की तो इस मामले में भी वो बड़ी अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देती हैं। आइए आपको भी कुछ ऐसी महिलाओं से मिलाते हैं, जिन्होंने अपने क्षेत्र के साथ-साथ स्टाइल और खूबसूरती के मामले में भी एक अलग मुकाम हासिल किया है।

मैरी कॉम

मैरी कॉम विश्व की पहली ऐसी महिला मुक्केबाज हैं, जिन्होंने छह बार विश्व विजेता का खिताब जीता है। भले ही उन्होंने अब सन्यास ले लिया है लेकिन अब वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो मूल रूप से मणिपुर की निवासी हैं, ऐसे में अक्सर उन्हें वहां का पारंपरिक परिधान भी पहने देखा जाता है। इसके साथ ही वो अक्सर एथनिक अवतार में भी नजर आती हैं।

सानिया मिर्जा

पूर्व टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा को किसी पहचान की जरूरत नहीं हैं। सानिया ने 1999 में जकार्ता में हुए विश्व जूनियर चैंपियनशिप के जरिए अपने करियर की शुरुआत की। वो अपने करियर में 6 ग्रैंड स्लैम अपने नाम कर चुकी हैं। ग्रैंड स्लैम जीतने वाली वह पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। एथनिक के साथ-साथ उनका बॉस लेडी अवतार काफी क्लासी होता है। एक वर्किंग महिला के लिए उनके हर लुक काफी परफेक्ट होते हैं।

साइना नेहवाल

भारत की स्टार शटलर और ओलंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल ने लोगों के दिलों में अपनी एक खास पहचान बनाई है। साइना नेहवाल ओलंपिक पदक जीतने वाली भारत की पहली बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2012 लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। वो अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं, उनका एथनिक से लेकर वेस्टर्न लुक तक काफी शानदार होता है।

गीता फोगाट

दंगल गर्ल गीता फोगाट राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीतने वाली पहली महिला पहलवान हैं। उन्होंने 2010 के दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीता था। वो पहलवान होने के साथ-साथ पुलिस विभाग में अपने पद की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहीं हैं। उनके एथनिक के साथ जिम लुक्स काफी स्टाइलिश होते हैं। वो हमेशा ऐसे कपड़े पहनती हैं, जो आरामदायक होते हैं।

स्मृति मंधाना

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ियों की जब भी चर्चा होगी उसमें स्मृति मंधाना के नाम सबसे पहले लिया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और अपनी ताबड़तोड़ खेल को लेकर लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली स्मृति के नाम कई रिकॉर्ड्स हैं। वह भारतीय क्रिकेट टीम की सबसे कम उम्र की कप्तान भी रही हैं। स्मृति खूबसूरत होने के साथ काफी स्टाइलिश हैं। उनका हर अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आता है।

Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsदेश का नाम रोशन करने वाली ऐसी महिलाएंनई दिल्ली
Previous Post

क्या ज्यादा चीनी का सेवन भी किडनी के लिए है हानिकारक? इन आदतों में भी कर लें सुधार

Next Post

होली की खरीदारी के लिए इन बाजारों को जरूर घूम आएं, 20 रुपये में मिल जाएगा बहुत सा सामान

Next Post
होली की खरीदारी के लिए इन बाजारों को जरूर घूम आएं, 20 रुपये में मिल जाएगा बहुत सा सामान

होली की खरीदारी के लिए इन बाजारों को जरूर घूम आएं, 20 रुपये में मिल जाएगा बहुत सा सामान

Recent News

बस्तर पंडुम का वर्ष 2026 में भी होगा भव्य एवं आकर्षक ढंग से आयोजन: मुख्यमंत्री श्री साय की अध्यक्षता में बस्तर पंडुम की तैयारियों को लेकर हुई उच्चस्तरीय बैठक

बस्तर पंडुम का वर्ष 2026 में भी होगा भव्य एवं आकर्षक ढंग से आयोजन: मुख्यमंत्री श्री साय की अध्यक्षता में बस्तर पंडुम की तैयारियों को लेकर हुई उच्चस्तरीय बैठक

December 28, 2025
छत्तीसगढ़ में रोजगार और विकास को लेकर बड़ा फैसला, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की नई योजनाओं की घोषणा

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा – यह निर्णय छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए बड़ा तोहफ़ा, कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियाँ होंगी सुदृढ़

December 28, 2025
धार्मिक आस्था एवं देश की रक्षा के लिए सिख समाज का योगदान अतुलनीय – मुख्यमंत्री  श्री विष्णु देव  साय ने 4 वीर बालकों को वीरता सम्मान से किया सम्मानित

धार्मिक आस्था एवं देश की रक्षा के लिए सिख समाज का योगदान अतुलनीय – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 4 वीर बालकों को वीरता सम्मान से किया सम्मानित

December 28, 2025
जनजातीय गौरव की स्वर्णिम विरासत: मुख्यमंत्री साय ने किया गैंदसिंह नायक की प्रतिमा का अनावरण डबल इंजन सरकार से नक्सल क्षेत्रों में विकास की रफ्तार तेज़

जनजातीय गौरव की स्वर्णिम विरासत: मुख्यमंत्री साय ने किया गैंदसिंह नायक की प्रतिमा का अनावरण डबल इंजन सरकार से नक्सल क्षेत्रों में विकास की रफ्तार तेज़

December 28, 2025

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

बस्तर पंडुम का वर्ष 2026 में भी होगा भव्य एवं आकर्षक ढंग से आयोजन: मुख्यमंत्री श्री साय की अध्यक्षता में बस्तर पंडुम की तैयारियों को लेकर हुई उच्चस्तरीय बैठक

बस्तर पंडुम का वर्ष 2026 में भी होगा भव्य एवं आकर्षक ढंग से आयोजन: मुख्यमंत्री श्री साय की अध्यक्षता में बस्तर पंडुम की तैयारियों को लेकर हुई उच्चस्तरीय बैठक

December 28, 2025
छत्तीसगढ़ में रोजगार और विकास को लेकर बड़ा फैसला, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की नई योजनाओं की घोषणा

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा – यह निर्णय छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए बड़ा तोहफ़ा, कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियाँ होंगी सुदृढ़

December 28, 2025
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com