राजस्थान : राजस्थान में मुख्यमंत्री के नाम का आज ऐलान किया जाएगा। भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह शाम चार बजे से साढ़े छह बजे तक विधायक दल की बैठक करेंगे। बैठक में सीएम के नामों पर फैसला किया जाएगा। संसद का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से जारी है। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू होगी। मिजोरम विधानसभा का सत्र आज से शुरू होने वाला है।
पाकिस्तान में सिफर मामले में इमरान खान और पूर्व मंत्री शाह महमूद कुरैशी पर आज आरोप तय किए जाएंगे। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच पोर्ट एलिजाबेथ में आज खेला जाएगा।