• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home राजनीति

अरविंद केजरीवाल पर भारी पड़ रहा स्वाति मालीवाल विवाद, आप ने दी ये सफाई

NBTV24 by NBTV24
May 16, 2024
in राजनीति, लाइफस्टाइल
0
अरविंद केजरीवाल पर भारी पड़ रहा स्वाति मालीवाल विवाद, आप ने दी ये सफाई
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : गुरुवार को जब अरविंद केजरीवाल लखनऊ में सपा नेता अखिलेश यादव के साथ प्रेस कांफ्रेंस कर एक बड़ा राजनीतिक संदेश देने की कोशिश कर रहे थे, पूरे प्रेस कांफ्रेंस पर स्वाति मालीवाल विवाद भारी पड़ गया।

स्वाति मालीवाल के साथ हुई हिंसा का मामला अरविंद केजरीवाल के पूरे चुनावी अभियान पर भारी पड़ रहा है। अरविंद केजरीवाल जहां भी जा रहे हैं, उनसे मुख्यमंत्री आवास में राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से हुई मारपीट पर पर प्रश्न पूछे जा रहे हैं। इससे अरविंद केजरीवाल का राजनीतिक अभियान पीछे छूट जा रहा है, जबकि स्वाति मालीवाल विवाद ज्यादा तेजी के साथ उभर कर सामने आ रहा है। केजरीवाल का बिभव कुमार पर कोई कार्रवाई करने की बजाय उसे अपने साथ लेकर घूमना भी आम आदमी पार्टी के लिए नई परेशानी का कारण बन रहा है। इससे लोकसभा चुनावों के ठीक बीच आम आदमी पार्टी की परेशानियां बढ़ गई हैं।

गुरुवार को जब अरविंद केजरीवाल लखनऊ में सपा नेता अखिलेश यादव के साथ प्रेस कांफ्रेंस कर एक बड़ा राजनीतिक संदेश देने की कोशिश कर रहे थे, पूरे प्रेस कांफ्रेंस पर स्वाति मालीवाल विवाद भारी पड़ गया। आम आदमी पार्टी नेता से स्वाति मालीवाल विवाद पर अब तक कोई कार्रवाई न करने पर प्रश्न पूछे गए। अरविंद केजरीवाल ने इस विषय पर कोई जवाब नहीं दिया। हालांकि, संजय सिंह ने आम आदमी पार्टी को एक परिवार बताकर एक बार फिर यह बताने की कोशिश की कि स्वाति मालीवाल विवाद उनकी पार्टी का आंतरिक मामला है और इसका समाधान खोज लिया जाएगा। लेकिन पूरी प्रेस कांफ्रेंस पर स्वाति मालीवाल विवाद जिस तरह भारी पड़ा, उससे केजरीवाल का वह संदेश पीछे छूट गया जो वे देना चाहते थे।

केजरीवाल की गलती पड़ रही भारी
दरअसल, स्वाति मालीवाल विवाद होने के बाद संजय सिंह ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर कहा था कि अरविंद केजरीवाल ने इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया है। वे इस मामले में जल्द ही कड़ी कार्रवाई करेंगे। लेकिन आज 16 मई को जब अरविंद केजरीवाल लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस के लिए पहुंचे, उनके साथ स्वाति के साथ हिंसा करने के आरोपी बिभव कुमार दिखाई पड़े। इससे लोगों का पूरा ध्यान उन्हीं की ओर चला गया। लोगों का मानना है कि जिस व्यक्ति को लेकर इतना गंभीर विवाद चल रहा है, उसे ही साथ लेकर चलना पार्टी को नुकसान पहुंचा सकता है। फिलहाल के लिए अरविंद केजरीवाल को बिभव कुमार को साथ लेने से दूरी बरतनी चाहिए।

महिलाओं के प्रति अपनी मानसिकता दिखा रहा इंडिया गठबंधन: भाजपा
भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता शाजिया इल्मी ने अमर उजाला से कहा कि जो आरोपी बिभव कुमार स्वाति मालीवाल के साथ हिंसा करने का आरोपी है, उसे दंड देने की बजाय अरविंद केजरीवाल अपने साथ लेकर घूम रहे हैं। 13 मई को स्वाति के साथ मारपीट की गई थी, लेकिन आज 16 मई हो जाने तक भी बिभव कुमार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, उलटे केजरीवाल स्वयं उसे अपने साथ लेकर घूम रहे हैं। इसी से समझ आ जाता है कि वे स्वाति से हिंसा करने के आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि वे कार्रवाई की बात कहकर केवल मामले की लीपापोती कर इसे समाप्त करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन भाजपा स्वाति को न्याय दिलाने के लिए इस मामले को लगातार उठाएगी।

शाजिया इल्मी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के इर्द-गिर्द इस तरह की हिंसा का यह कोई पहला मामला नहीं है। इसके पहले मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ भी अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में मारपीट की गई थी, लेकिन केजरीवाल ने आरोपियों पर स्वयं कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि इससे समझ आता है कि अरविंद केजरीवाल के काम करने का कल्चर क्या है।

Tags: Hindi newsIndiaPoliticsToday latest newsToday newsअरविंद केजरीवाल पर भारी पड़ रहा स्वाति मालीवाल विवादकांग्रेसकेजरीवाल नेनई दिल्ली
Previous Post

ट्रेन में सफर करने के अलावा भी यात्रियों को मिलती हैं ये सुविधाएं, जानिए डिटेल्स

Next Post

कांग्रेस में वास्तु दोष, पार्टी छोड़ रहे नेताओं को रोकने के लिए बंद किया दरवाजा

Related Posts

JDU में अभी ‘खेला’ बाकी है नीतीश कुमार ने बुलाई विधायकों-सांसदों की बैठक, सियासी हलचल तेज…
राजनीति

JDU में अभी ‘खेला’ बाकी है नीतीश कुमार ने बुलाई विधायकों-सांसदों की बैठक, सियासी हलचल तेज…

March 6, 2026
प्रदेश में चला साइलेंट ऑपरेशन लोटस चुनाव के वक्त ही बन गई थी नीतीश को हटाने की रणनीति, सवालों के घेरे में BJP…
राजनीति

प्रदेश में चला साइलेंट ऑपरेशन लोटस चुनाव के वक्त ही बन गई थी नीतीश को हटाने की रणनीति, सवालों के घेरे में BJP…

March 5, 2026
नीतीश कुमार ने भरा राज्यसभा नामांकन नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज…
राजनीति

नीतीश कुमार ने भरा राज्यसभा नामांकन नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज…

March 5, 2026
पीएम और शाह के खिलाफ FIR सुप्रीम अदालत ने लगाई वकील की क्लास, पूछा- आपको वकालत का लाइसेंस…
राजनीति

पीएम और शाह के खिलाफ FIR सुप्रीम अदालत ने लगाई वकील की क्लास, पूछा- आपको वकालत का लाइसेंस…

February 28, 2026
केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सभी आरोपों से बरी, कोर्ट ने कहा- CBI के पास कोई सबूत नहीं…
राजनीति

केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सभी आरोपों से बरी, कोर्ट ने कहा- CBI के पास कोई सबूत नहीं…

February 27, 2026
किसान महाचौपाल भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ राहुल-खरगे की हुंकार, ये है पूरा सियासी विवाद…
राजनीति

किसान महाचौपाल भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ राहुल-खरगे की हुंकार, ये है पूरा सियासी विवाद…

February 24, 2026
Next Post
कांग्रेस में वास्तु दोष, पार्टी छोड़ रहे नेताओं को रोकने के लिए बंद किया दरवाजा

कांग्रेस में वास्तु दोष, पार्टी छोड़ रहे नेताओं को रोकने के लिए बंद किया दरवाजा

UPSC 2025 में युवाओं का जलवा, रायपुर की वैभवी अग्रवाल को 35वीं रैंक…

UPSC 2025 में युवाओं का जलवा, रायपुर की वैभवी अग्रवाल को 35वीं रैंक…

March 6, 2026
महाराष्ट्र बजट क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा CM ने किए बड़े ऐलान, देखें पूरी लिस्ट…

महाराष्ट्र बजट क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा CM ने किए बड़े ऐलान, देखें पूरी लिस्ट…

March 6, 2026
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 08 मार्च को खेलो इंडिया अस्मिता लीग एवं जिला स्तरीय महिला खेल का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 08 मार्च को खेलो इंडिया अस्मिता लीग एवं जिला स्तरीय महिला खेल का आयोजन

March 6, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

UPSC 2025 में युवाओं का जलवा, रायपुर की वैभवी अग्रवाल को 35वीं रैंक…

UPSC 2025 में युवाओं का जलवा, रायपुर की वैभवी अग्रवाल को 35वीं रैंक…

March 6, 2026
महाराष्ट्र बजट क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा CM ने किए बड़े ऐलान, देखें पूरी लिस्ट…

महाराष्ट्र बजट क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा CM ने किए बड़े ऐलान, देखें पूरी लिस्ट…

March 6, 2026
UPSC 2025 में युवाओं का जलवा, रायपुर की वैभवी अग्रवाल को 35वीं रैंक…
सामान्य

UPSC 2025 में युवाओं का जलवा, रायपुर की वैभवी अग्रवाल को 35वीं रैंक…

by NBTV24
March 6, 2026
0

छत्तीसगढ़:– संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा घोषित सिविल सेवा परीक्षा 2025 के फाइनल परिणाम में छत्तीसगढ़ के कई युवाओं...

Read more
महाराष्ट्र बजट क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा CM ने किए बड़े ऐलान, देखें पूरी लिस्ट…

महाराष्ट्र बजट क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा CM ने किए बड़े ऐलान, देखें पूरी लिस्ट…

March 6, 2026
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 08 मार्च को खेलो इंडिया अस्मिता लीग एवं जिला स्तरीय महिला खेल का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 08 मार्च को खेलो इंडिया अस्मिता लीग एवं जिला स्तरीय महिला खेल का आयोजन

March 6, 2026
जेलर 2’ में दिखेगा सुपरस्टार्स का महा-संगम, रजनीकांत के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे ये एक्टर…

जेलर 2’ में दिखेगा सुपरस्टार्स का महा-संगम, रजनीकांत के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे ये एक्टर…

March 6, 2026
सड़क निर्माण में लापरवाही पर सख्त हुए सीएम साय, घटिया काम पर कार्रवाई और ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश…

सड़क निर्माण में लापरवाही पर सख्त हुए सीएम साय, घटिया काम पर कार्रवाई और ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश…

March 6, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com