मुंबई: आज मंत्रालय में मत्स्य और बंदरगाह मंत्री नितेश राणे ने महावाणिज्य दूत स्वेन ओस्टबर्ग के साथ बैठक की. जिसमें ई-वॉटर टैक्सी पर चर्चा की गई. इसी बीच मत्स्य और बंदरगाह मंत्री नितेश राणे ने ई वॉटर टैक्सी को मायानगरी मुंबई में जल्द शुरू करने के निर्देश दिए. ओस्टबर्ग ने बंदरगाह के विकास, सफाई, सुविधाओं और निवेश के बारे में जानकारी दी. स्वीडन की कैंडेला कंपनी मुंबई में इको-फ्रेंडली वॉटर टैक्सी का पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगी.मत्स्य एवं बंदरगाह मंत्री नितेश राणे ने कहा कि मुंबई महानगर में परिवहन व्यवस्था पर भारी दबाव है, इसलिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आग्रह कर रहे हैं कि ई-वॉटर टैक्सी जल्द शुरू की जाए. गेटवे ऑफ इंडिया से एलीफेंटा और गेटवे ऑफ इंडिया से अलीबाग तक जलमार्ग का पायलट प्रोजेक्ट मुंबई में यातायात की समस्या का समाधान करेगा
.स्वीडिश कैंडेला कंपनी के साथ किए गए समझौते के अनुसार, उन्हें नागरिकों की सुरक्षा, पर्यावरण और पारिस्थितिकी पर विचार करना चाहिए. इसके अलावा, जल टैक्सी की दरें नागरिकों के लिए सस्ती होनी चाहिए. राज्य सरकार कंपनी द्वारा आवश्यक लाइसेंस का ध्यान रखेगी. ओस्टबर्ग ने महाराष्ट्र में बंदरगाहों के विकास में रुचि दिखाते हुए कहा कि स्वीडिश कैंडेला कंपनी आकर सभी जानकारी पेश करेगी. उन्होंने यह भी आश्वासन दिया है कि जल टैक्सी का पायलट प्रोजेक्ट तुरंत शुरू किया जाएगा.
महावाणिज्यदूत स्वेन ओस्टबर्ग ने कहा कि स्वीडिश कंपनी बंदरगाह के विकास में योगदान देना चाहती है, इसलिए मत्स्य व बंदरगाह मंत्री नितेश राणे ने ससून डॉक का निरीक्षण करने का सुझाव दिया.मत्स्य और बंदरगाह मंत्री नितेश राणे ने कहा कि स्वीडिश कंपनी को बंदरगाह के विकास के संबंध में राज्य सरकार को प्रस्ताव प्रस्तुत करना चाहिए. परिवहन के लिए सुविधाजनक स्थानों का निरीक्षण कर एक आदर्श बंदरगाह विकसित किया जाए, जो देश का नंबर वन बंदरगाह बने, इसके लिए समुद्री बोर्ड से चर्चा कर अप्रैल में रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए.