• Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography
nbtv24
No Result
View All Result
No Result
View All Result
nbtv24
No Result
View All Result
Home आज

*अपने पीएम आवास में राज्यपाल को पहुना के रूप में पाकर गदगद हुए कुरुडीह के कँवर दंपति…

NBTV24 by NBTV24
March 17, 2025
in आज
0
*अपने पीएम आवास में राज्यपाल को पहुना के रूप में पाकर गदगद हुए कुरुडीह के कँवर दंपति…
0
SHARES
0
VIEWS
Whats AppShare on FacebookShare on Twitter

*कोरबा 17 मार्च 2025/ कोरबा जिले के अंतर्गत ग्राम कुरुडीह में रहने वाले ग्रामीण चमरा सिंह कँवर और उनकी पत्नी श्रीमती छत बाई ने कभी सपने में नहीं सोचा था कि एक दिन उनकी टूटी-फूटी झोपड़ी पक्के मकान में बदल जाएगी। उन्होंने यह भी नहीं सोचा था कि इसी पक्के मकान में एक दिन उनके प्रदेश के राज्यपाल भी आएंगे। उनके लिए एक तरफ जहाँ कच्चे घर से पक्के घर में जाने की खुशी थीं वहीं राज्यपाल के आने से ग्राम करूमौहा के कँवर दम्पति की खुशी दुगनी हो गई थीं। वे राज्यपाल को अपने गाँव और घर में पहुना के रूप में पाकर गदगद तो थे ही..उनके लिए यह गौरव का भी क्षण था। राज्यपाल के आने पर उनका अभिनन्दन करते हुए चमरा सिंह कँवर और उनकी पत्नी ने गृह प्रवेश किया। गाँव में ग्रामीणों के स्वागत और करमा नृत्य, ढोल-बाजे की थाप, झांझ-मंजीरे की धुन के बीच स्नेहपूर्ण आतिथ्य पाकर राज्यपाल श्री डेका भी खुद को सबके बीच जाने से रोक नहीं सके। उन्होंने गाँव के बच्चों सहित बड़ो से बात की। योजनाओं की जानकारी ली और इस यादगार पल को कैमरे में भी कैद कराया।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका दो दिवसीय प्रवास पर कोरबा आए थे। आज दूसरे दिन उन्होंने कोरबा ब्लॉक के ग्राम कुरुडीह में ग्रामीण श्री चमरा सिंह कँवर और उनकी पत्नी छत बाई कँवर को उनके नवनिर्मित प्रधानमंत्री आवास में गृह प्रवेश कराया। इस दरम्यान उन्होंने कँवर दम्पति के घर जाकर उनसे चर्चा की। उन्होंने घर निर्माण और पहले की स्थिति की जानकारी ली। पीएम आवास के हितग्राही कँवर दम्पति ने राज्यपाल को बताया कि उनका पहले कच्चा मकान था। पीएम आवास योजना का लाभ उठाकर उन्होंने पक्का मकान बनवा लिया है। उन्होंने राज्यपाल को मकान में कमरे, किचन दिखाए और इस मकान में टॉयलेट भी बनाने की जानकारी दी। इसी तरह गाँव के बाबूलाल केंवट ने भी राज्यपाल को अपना निर्माणाधीन घर के विषय में बताया। उन्होंने पीएम आवास योजना से मिली राशि से पक्का मकान का सपना पूरा होने की बात कही।

राज्यपाल ने ग्रामीणों के पीएम आवास ही नहीं देखे,अपितु उन्होंने गाँव के किसानों से बातें भी की। उन्होंने गाँव के किसान श्री विष्णु प्रसाद कश्यप एवं अन्य से किसान समृद्धि योजना की जानकारी ली। किसानों ने उन्हें बताया कि किसान समृद्धि योजना से उनके खाते में राशि योजना प्रारंभ होने के समय से ही आती है। ग्राम कुरुडीह से लौटते समय सड़क किनारे ग्रामीणों को भारी संख्या में उपस्थित देख राज्यपाल उनसे मिलने के लिए पहुँचे। उन्होंने ग्रामीणों का अभिवादन स्वीकार किया। बच्चों और बड़ो से मुलाकात की। करमा नृत्य प्रस्तुत करने वालों से भेंटकर उनकी प्रस्तुति की सराहना की। राज्यपाल को अपने गाँव में पाकर ग्रामीणों में जहाँ खुशी थीं वहीं अपने आत्मीय स्वागत से राज्यपाल भी अभिभूत थे। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अजीत वसंत, राज्यपाल के सयुंक्त सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम आदि भी उपस्थित थे।स/कमलज्योति
Tags: Hindi newsIndiaToday latest newsToday newsनई दिल्ली
Previous Post

विज्ञप्ति यादव ठेठवार समाज कोलर पार का वार्षिक अधिवेशन सफलतापूर्वक संपन्न…

Next Post

चीन का AI Manus एनीमेशन से लेकर बना रहा वेबसाइट, क्या खत्म हो जाएंगे लोगों की नौकरियां, दुनिया चिंतित…

Related Posts

आज का राशिफल आज इस राशि पर बरसेगी बृहस्पति की कृपा, जानें 12 राशियों का हाल…
आज

आज का राशिफल आज इस राशि पर बरसेगी बृहस्पति की कृपा, जानें 12 राशियों का हाल…

February 12, 2026
ऑफलाइन टोकन व्यवस्था से बुजुर्ग किसान को मिली राहत, सहज धान विक्रय से प्रसन्न किसान रूमलाल धान खरीदी केन्द्र की सुगम व्यवस्थाओं की किसान ने की सराहना
आज

ऑफलाइन टोकन व्यवस्था से बुजुर्ग किसान को मिली राहत, सहज धान विक्रय से प्रसन्न किसान रूमलाल धान खरीदी केन्द्र की सुगम व्यवस्थाओं की किसान ने की सराहना

December 18, 2025
छत्तीसगढ़ में ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ: अधिसूचना प्रकाशन की प्रक्रिया अब होगी पूरी तरह डिजिटल और त्वरित
आज

छत्तीसगढ़ में ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ: अधिसूचना प्रकाशन की प्रक्रिया अब होगी पूरी तरह डिजिटल और त्वरित

December 3, 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘पंडुम कैफे’ का किया शुभारंभ
आज

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘पंडुम कैफे’ का किया शुभारंभ

November 17, 2025
बीजापुर जिला अस्पताल में आपरेशन में जटिलता के मामले में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित
आज

बीजापुर जिला अस्पताल में आपरेशन में जटिलता के मामले में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित

November 12, 2025
किसानों से ईंधन तक: भारत का बायोफ्यूल मिशन बना हरित क्रांति का नया अध्याय
आज

किसानों से ईंधन तक: भारत का बायोफ्यूल मिशन बना हरित क्रांति का नया अध्याय

November 11, 2025
Next Post
चीन का AI Manus एनीमेशन से लेकर बना रहा वेबसाइट, क्या खत्म हो जाएंगे लोगों की नौकरियां, दुनिया चिंतित…

चीन का AI Manus एनीमेशन से लेकर बना रहा वेबसाइट, क्या खत्म हो जाएंगे लोगों की नौकरियां, दुनिया चिंतित...

राज्यपाल सोगड़ा आश्रम पहुंचे मां काली की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की…

राज्यपाल सोगड़ा आश्रम पहुंचे मां काली की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की…

April 5, 2026
प्रदेश में अब 24 घंटे में मिलेगी पाइपलाइन बिछाने की अनुमति, इतने दिन में देना होगा PNG कनेक्शन, सरकार ने दिए सख्त निर्देश…

प्रदेश में अब 24 घंटे में मिलेगी पाइपलाइन बिछाने की अनुमति, इतने दिन में देना होगा PNG कनेक्शन, सरकार ने दिए सख्त निर्देश…

April 5, 2026
खनिजों के अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त…

खनिजों के अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त…

April 5, 2026

–ADS–

× Popup Image

nbtv24.com is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

Browse by Category

  • NCR
  • Review
  • अपराध
  • आज
  • इन्दौर
  • उज्जैन
  • एजुकेशन
  • ओरछा
  • खेल
  • ग्वालियर
  • चंद्रयान
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • टेक्नोलॉजी
  • दुनिया
  • धर्म
  • फैशन
  • फोटो
  • बिजनेस
  • बिज्ञान
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • वीडियो
  • साँची
  • सामान्य

Recent News

राज्यपाल सोगड़ा आश्रम पहुंचे मां काली की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की…

राज्यपाल सोगड़ा आश्रम पहुंचे मां काली की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की…

April 5, 2026
प्रदेश में अब 24 घंटे में मिलेगी पाइपलाइन बिछाने की अनुमति, इतने दिन में देना होगा PNG कनेक्शन, सरकार ने दिए सख्त निर्देश…

प्रदेश में अब 24 घंटे में मिलेगी पाइपलाइन बिछाने की अनुमति, इतने दिन में देना होगा PNG कनेक्शन, सरकार ने दिए सख्त निर्देश…

April 5, 2026
राज्यपाल सोगड़ा आश्रम पहुंचे मां काली की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की…
छत्तीसगढ़

राज्यपाल सोगड़ा आश्रम पहुंचे मां काली की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की…

by NBTV24
April 5, 2026
0

छत्तीसगढ़:– राज्यपाल श्री रमेन डेका ने रविवार को मनोरा विकास खंड के सोगड़ा स्थित जशपुर के प्रसिद्ध अघोर संत भगवान...

Read more
प्रदेश में अब 24 घंटे में मिलेगी पाइपलाइन बिछाने की अनुमति, इतने दिन में देना होगा PNG कनेक्शन, सरकार ने दिए सख्त निर्देश…

प्रदेश में अब 24 घंटे में मिलेगी पाइपलाइन बिछाने की अनुमति, इतने दिन में देना होगा PNG कनेक्शन, सरकार ने दिए सख्त निर्देश…

April 5, 2026
खनिजों के अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त…

खनिजों के अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त…

April 5, 2026
महतारी वंदन योजना: महिलाओं को सरकार दे रही है 12 हजार रुपये, ये है पात्रता और आवेदन का पूरा तरीका…

महतारी वंदन योजना: महिलाओं को सरकार दे रही है 12 हजार रुपये, ये है पात्रता और आवेदन का पूरा तरीका…

April 5, 2026
इस माह में भी मिलेंगे 1500 रुपये, जानिए इस दिन आएगी लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त…

इस माह में भी मिलेंगे 1500 रुपये, जानिए इस दिन आएगी लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त…

April 5, 2026
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • खेल
  • बिजनेस

© 2025 nbtv24.com

No Result
View All Result
  • Full-Width Page
  • Home
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Latest News
  • Meet The Team
  • Typography

© 2025 nbtv24.com