छत्तीगगढ :– कांकेर जिले के पखांजूर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले 52 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 17 जनवरी को पानी पीने के बहाने नाबालिग के घर पहुंचा था। इसके बाद वह जबरदस्ती बच्ची को कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
घटना के बाद आरोपी ने नाबालिग को किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था।जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।













