नई दिल्ली: हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 में 284 अरबपतियों के साथ भारत अब दुनिया में तीसरे स्थान पर है. मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं, जिनकी संपत्ति 8.6 ट्रिलियन रुपये है. जबकि पिछले साल की तुलना में इसमें 1 ट्रिलियन रुपये की गिरावट आई है. अंबानी गौतम अडानी से आगे निकल गए, जिनकी संपत्ति 13 फीसदी बढ़कर 8.4 ट्रिलियन रुपये हो गई.
भारत में 13 नए अरबपति जुड़े
भारत में इस साल 13 नए अरबपति जुड़े, जिससे कुल अरबपतियों की संख्या 284 हो गई. भारतीय अरबपतियों की कुल संपत्ति 98 ट्रिलियन रुपये है – जो भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का लगभग एक तिहाई और सऊदी अरब के सकल घरेलू उत्पाद से भी ज्यादा है. इन 284 व्यक्तियों में से 175 की संपत्ति में बढ़ोतरी हुई, जबकि 109 की संपत्ति में गिरावट आई या वह स्थिर रही.
अरबपतियों का शहर
मुंबई 90 नामों के साथ भारत का अरबपतियों का केंद्र बना हुआ है. हालांकि इसने एशिया की अरबपतियों की राजधानी का खिताब शंघाई से खो दिया है. शंघाई में अब 92 अरबपति हैं, जबकि बीजिंग में 91 हैं. मुंबई में 11 नए लोग शामिल हुए, जो लंदन (7) और बीजिंग (8) से ज्यादा हैं.
भारत के 10 सबसे अमीर
नाम कंपनी संपत्ति
मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज 8.6 ट्रिलियन रुपये
गौतम अडाणी अडाणी समूह 8.4 ट्रिलियन रुपये
रोशनी नादर एचसीएल 2.5 ट्रिलियन रुपये
दिलीप सांघवी सन फार्मा 2.5 ट्रिलियन रुपये
अजीम प्रेमजी विप्रो 2.2 ट्रिलियन रुपये
कुमार मंगलम बिड़ला आदित्य बिड़ला समूह 2 ट्रिलियन रुपये
साइरस पूनावाला सीरम इंस्टीट्यूट 2 ट्रिलियन रुपये
नीरज बजाज बजाज ऑटो 1.6 ट्रिलियन रुपये
रवि जयपुरिया आरजे कॉर्प 1.4 ट्रिलियन रुपये
राधाकिशन दमानी एवेन्यू सुपरमार्ट्स 1.4 ट्रिलियन रुपये
सबसे युवा अरबपति- शशांक कुमार और हर्षिल माथुर (रेजरपे), दोनों 34 वर्ष के, 8,643 करोड़ रुपये सपत्ति के साथ भारत के सबसे युवा अरबपति की लिस्ट में शामिल हो गए.













